Responsive Scrollable Menu

पाकिस्तानी खिलाड़ी पर चला आईसीसी का चाबुक, अंपायर के फैसले पर गुस्सा दिखाने और हेलमेट फेंकने की मिली कड़ी सजा

BAN vs PAK : आईसीसी ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम के प्रमुख खिलाड़ी और टी20 कप्तान सलमान अली आगा को बड़ी सजा दी है. उन पर अंपायर के फैसले पर आक्रोश जताने और गुस्सा दिखाने के लिए एक्शन लिया गया है. उन्होंने गुस्से में मैदान पर ही पिच के पास अपना हेलमेट उतारकर दे मारा था. इसके साथ ही सलमान ने अपने बैटिंग ग्लव्स भी उतरकर मैदान पर फेंक दिए थे. सलमान यहीं नहीं रूके उन्होंने पवेलियन लौटते समय अपना हेलमेट एक बार फिर से बाउंड्री के बाहर फेंक दिया. 

सलमान आगा पर आईसीसी का बड़ा एक्शन

अब इस पूरे मामले पर इंटरनेशनल क्रिकेट बोर्ड (ICC) ने बड़ा एक्शन लिया है. उन्होंने सलमान अली आगा पर मैच फीस का जुर्माना नहीं लगाया है. क्योंकि ये उनका पहला अपराध है इसलिए उन्हें फटकार लगाकर छोड़ दिया गया है. ऐसे में वो सस्ते में तो छूट गए हैं, लेकिन उनको अनुशासनहीनता का दोषी पाया गाय है और उन्हें इसके लिए बड़ी सजा दी गई है. 

सलमान आगा को लगी फटकार

सलमान आगा को लेवल-1 के अपराध का दोषी पाया गया है. आईसीसी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.2 का उल्लंघन करने के लिए उन्हें दोषी माना गया है, जो अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान क्रिकेट उपकरणों के दुरुपयोग से जुड़ा हुआ है. इस मैच के रेफरी नियामुर ने कहा, 'ये एक विशेष घटना के लिए हमने उन्हें फटकार लगाई है और उनको एक डिमेरिट पॉइंट दिया है'.

जानिए क्या था पूरा मामला

बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच बीते शुक्रवार को ढाका में दूसरा वनडे मैच खेला गया. इस मैच में पाकिस्तान को टॉस हारने के बाद बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया. जब पाकिस्तान की टीम 39वें ओवर में बल्लेबाजी कर रहे थी, तब मोहम्मद रिजवान ने महेदी हसन मिराज की बॉल को खेला, जो नॉन स्ट्राइकर एंड की ओर आई. 

इस बॉल को उठाकर सलमान महेदी को देने के लिए नीचे झुके, इस दौरान वो सेफ लाइन के बाहर थे और मिराज ने बॉल उठाकर स्टंप पर थ्रो कर उन्हें रन आउट कर दिया. थर्ड अंपायर ने सलमान को आउट दे दिया और उन्होंने गुस्से में अपना हेलमेट उतार कर ग्राउंड पर गुस्से में फेंक दिया. इसके साथ ही उन्होंने अपने ग्लव्स भी फेंक दिए. वहीं वो मिराज और अंपायर के साथ बहस भी करते हुए नजर आए.

इस पूरे विवाद पर क्या बोले सलमान आगा

इस पूरे मामले के बाद पोस्ट मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में सलमान आगा ने कहा, 'खेल के नियमों की किताब के हिसाब से तो वो सही थे, लेकिन स्पोर्ट्समैनशिप के नजरिए से वह एक स्पोर्ट्स पर्सन के तौर पर फेल हो गए. मैं तो दौड़ने भी नहीं जा रहा था. अगर मैं उनकी जगह होता तो ऐसा कभी नहीं करता'.

अगले मैच में कब होगी दोनों टीमों की टक्कर

अब पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच तीसरा वनडे मैच 15 मार्च को खेला जाने वाला है. ये मैच ढाका में खेला जाएगा. इस मैच में दोनों टीमों सीरीज को अपने नाम करने के लिए उतरेंगी. क्योंकि पहला मैच बांग्लादेश ने जीता और दूसरा मुकाबला पकिस्तान ने जीत लिया है. अब तीन मैचों की वनडे सीरीज 1-1 की बराबरी पर खड़ी हुई है और अंतिम मैच निर्णायक होने वाला है. 

ये भी पढ़ें : पाकिस्तानी दिग्गज का फूटा गुस्सा, सलमान आगा के विवादित रन-आउट पर कहा- 'मैं बांग्लादेश को 100 में से 10 नंबर दूंगा..'

Continue reading on the app

सब्जी लाने वाली पॉलीथिन की कीमत लाखों में, रेड कार्पेट पर लेकर पहुंच गई ये मशहूर एक्ट्रेस

फैशन की दुनिया में आए दिन कुछ न कुछ ऐसा होता है जिसे देखकर आम इंसान का सिर चकरा जाता है. हाल ही में बीजिंग में आयोजित एक रेड कार्पेट इवेंट के दौरान कुछ ऐसा ही देखने को मिला. मशहूर चीनी एक्ट्रेस झांग जिंग्यी जब कैमरे के सामने आईं, तो सबकी नजरें उनके कपड़ों से ज्यादा उनके हाथ में मौजूद एक पीली थैली पर टिक गईं. पहली नजर में देखने पर यह बिल्कुल वैसा ही लगा जैसे कोई घर का कचरा फेंकने जा रहा हो या फिर बाजार से सब्जी लेकर आ रहा हो. लेकिन जब इस 'थैली' की असलियत सामने आई, तो लोगों के पैरों तले जमीन खिसक गई.

लाखों की कीमत वाली काली पॉलीथिन

झांग जिंग्यी ने जो बैग पकड़ा हुआ था, वह कोई मामूली प्लास्टिक बैग नहीं था. दरअसल, यह दुनिया के मशहूर लग्जरी ब्रांड बालेंसियोगा का एक बेहद महंगा प्रोडक्ट है. इस बैग की कीमत 1,790 डॉलर है, जिसे अगर भारतीय रुपयों में बदला जाए तो यह करीब 1.5 लाख रुपये के आसपास बैठती है. भारत जैसे देश में जहां लोग इस तरह की पॉलीथिन का इस्तेमाल कूड़ा फेंकने या किराने का सामान लाने के लिए करते हैं, वहां एक बैग के लिए इतनी बड़ी रकम चुकाना किसी के गले नहीं उतर रहा है. सोशल मीडिया पर अब इसी बात को लेकर बहस छिड़ गई है कि आखिर इस बैग में ऐसा क्या खास है जो इसकी कीमत लाखों में रखी गई है>

सोशल मीडिया पर मचा बवाल

जैसे ही एक्ट्रेस का यह वीडियो और फोटोज इंटरनेट पर आए, लोगों ने मजे लेना शुरू कर दिया. सोशल मीडिया यूजर्स इस पर तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं. कई लोगों का कहना है कि अमीर लोग फैशन के नाम पर कुछ भी बेच रहे हैं और कुछ भी खरीद रहे हैं. वहीं कुछ यूजर्स ने चुटकी लेते हुए लिखा कि अब उन्हें भी अपने घर में रखे कूड़े के बैग्स को संभालकर रखना चाहिए, क्या पता कब उनका भी 'फ्यूचर' चमक जाए. यह वीडियो क्लिप अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर खूब शेयर की जा रही है और हर कोई एक ही सवाल पूछ रहा है कि आखिर इस पॉलीथिन बैग में ऐसी क्या खूबी है जिसके लिए लाखों रुपये खर्च किए जाएं.

बालेंसियोगा का अनोखा एक्सपेरिमेंट

आपको बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब बालेंसियोगा ब्रांड ने इस तरह की कोई चीज मार्केट में उतारी हो. यह ब्रांड अपने अजीबोगरीब और हटकर डिजाइन्स के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता है. इससे पहले भी इस कंपनी ने टेप जैसा दिखने वाला ब्रेसलेट और फटे हुए जूते भारी कीमतों पर बेचे हैं. इस बार उन्होंने 'ट्रैश बैग' कॉन्सेप्ट पर काम किया है. हालांकि कंपनी इसे एक हाई-एंड फैशन स्टेटमेंट मानती है, लेकिन आम जनता के लिए यह महज एक महंगा मजाक बनकर रह गया है. एक्ट्रेस झांग जिंग्यी ने इसे पूरी कॉन्फिडेंस के साथ कैरी किया, लेकिन इंटरनेट पर उन्हें काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है.

आम जनता के बीच चर्चा का विषय

इस खबर ने एक बार फिर लग्जरी लाइफस्टाइल और मिडिल क्लास सोच के बीच के अंतर को साफ कर दिया है. जहां एक तरफ लोग महंगाई से परेशान हैं, वहीं दूसरी तरफ फैशन के नाम पर कचरा बैग जैसी दिखने वाली चीजों पर लाखों रुपये लुटाए जा रहे हैं. भारत में इस खबर को लेकर लोग काफी हैरान हैं क्योंकि यहां हर घर में ऐसी थैलियां आसानी से मिल जाती हैं. अब देखना यह होगा कि फैशन का यह अनोखा ट्रेंड आगे चलकर और क्या-क्या नए रूप दिखाता है और क्या लोग वाकई इस तरह की चीजों को अपनाते हैं या यह सिर्फ रेड कार्पेट तक ही सीमित रह जाता है.

ये भी पढ़ें- Oscars 2026 को कौन करेगा होस्ट? भारत में कब और कहां देख सकेंगे लाइव, जानें पूरी डिटेल

Continue reading on the app

  Sports

Mirpur ODI में DRS पर मचा बवाल, Pakistan का आरोप- Big Screen पर रिप्ले देख Bangladesh ने लिया रिव्यू

पाकिस्तान ने मीरपुर में खेले गए तीसरे वनडे में रन चेज़ के दौरान ऋषद हुसैन के 50वें ओवर की दूसरी आखिरी गेंद पर बांग्लादेश को एलबीडब्ल्यू रिव्यू लेने की अनुमति देने के मामले में मैच रेफरी नीयामुर राशिद के पास आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई है। रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि पाकिस्तानी प्रबंधन ने इस आधार पर शिकायत दर्ज कराई है कि उन्हें लगता है कि बांग्लादेश ने गेंद का रिप्ले बड़ी स्क्रीन पर दिखाए जाने के बाद रिव्यू लिया।
 

इसे भी पढ़ें: ICC Player of the Month: भारत की अरुंधति रेड्डी रेस में, पुरुषों में फरहान-जैक्स में टक्कर


यह घटना 50वें ओवर की आखिरी गेंद से ठीक पहले हुई, जिसने मेजबान टीम को मैच में अजेय स्थिति में पहुंचा दिया। ऋषद हुसैन के उस ओवर से पहले, पाकिस्तान को दो गेंदों में जीत के लिए 12 रन चाहिए थे। बांग्लादेश के कप्तान ने लेग स्टंप पर एक हवा में उछाली गई गेंद फेंकी जो शाहीन अफरीदी से दूर लेग साइड की ओर घूम गई। मैदान पर मौजूद अंपायर ने इसे वाइड करार दिया, लेकिन असली ड्रामा तब शुरू हुआ जब मेजबान टीम ने एलबीडब्ल्यू के लिए रिव्यू लेने का फैसला किया, जबकि गेंद शाहीन अफरीदी के स्टंप्स के पास भी नहीं थी।


जब बड़े पर्दे पर रिप्ले दिखाए गए, तो पता चला कि गेंद शाहीन के बल्ले के किसी हिस्से को छू गई थी, और अंततः अंपायर को अपना फैसला बदलना पड़ा। रिप्ले देखने के बाद शाहीन निराश होकर मैदान से बाहर चले गए क्योंकि समीकरण एक गेंद पर 12 रन का हो गया था। पाकिस्तानी बल्लेबाज आखिरी गेंद पर स्टंप आउट हो गए। बांग्लादेश ने निर्णायक मैच 11 रनों से जीतकर वनडे सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली।

ESPNCricinfo के अनुसार, सामान्य नियमों के तहत खिलाड़ियों को रिप्ले दिखाने से पहले ही रिव्यू लेने का फैसला किया जाना चाहिए ताकि वे फुटेज का इस्तेमाल अपने फैसले को प्रभावित करने के लिए न कर सकें। हालांकि, पाकिस्तान का मानना ​​था कि शुरू में रिव्यू की कोई जरूरत नहीं थी क्योंकि गेंद पर इशारा किया गया था, इसलिए उन्होंने तर्क दिया कि इन प्रक्रियाओं का पालन नहीं किया गया। उनके तर्क के अनुसार, स्टेडियम के बड़े पर्दे पर रिप्ले दिखाया गया जिसमें गेंद बल्ले के पास से गुजरी थी, जिससे बांग्लादेश को संभावित एज का संदेह करने के लिए पर्याप्त जानकारी मिल गई होगी।
 

इसे भी पढ़ें: Tanzid के शतक के बाद गेंदबाजों का कहर, 291 के जवाब में Pakistan की Top Order ढेर


पाकिस्तान ने यह चिंता भी जताई है कि बांग्लादेश ने समीक्षा के लिए निर्धारित 15 सेकंड की समय सीमा से अधिक समय लिया होगा। चूंकि प्रसारण में कोई टाइमर नहीं दिख रहा था, इसलिए स्वतंत्र रूप से यह सत्यापित नहीं किया जा सका कि समीक्षा निर्धारित समय के भीतर ली गई थी या नहीं। ESPNcricinfo के अनुसार, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) मैच रेफरी से क्या कार्रवाई चाहता है।
Mon, 16 Mar 2026 16:09:30 +0530

  Videos
See all

Pune में Gau Tech 2026 का भव्य उद्घाटन हुआ.. 300 से अधिक स्टॉल और 10 थीमैटिक सेमिनार l MH News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-16T10:43:55+00:00

Kullu में बर्फबारी का कहर! Atal Tunnel पर फंसी | #himachalpradesh #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-16T10:45:08+00:00

ISRAEL UNDER ATTACK : इजराइल के Rishon Letzion मे ईरान के मिसाइल हमले से तबाही | Ground Report #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-16T10:44:20+00:00

Delhi में Yamuna नदी पर जहरीले झाग की मोटी परत | #delhinews #yamunariver #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-16T10:43:28+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers