Responsive Scrollable Menu

संभल DM-SP कानून नहीं संभाल सकते तो इस्तीफा दें- हाईकोर्ट:मस्जिद में नमाजियों की संख्या सीमित करवाने पर लगाई फटकार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मस्जिद में नमाजियों की संख्या सीमित करने पर संभल DM और SP को फटकार लगाई है। कोर्ट ने कहा- प्रशासन मस्जिद में नमाजियों की संख्या सीमित नहीं कर सकता है। अगर डीएम राजेंद्र पेंसिया और एसपी केके विश्नोई को लगता है कि वे कानून व्यवस्था नहीं संभाल पा रहे हैं तो उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए या ट्रांसफर करवा लेना चाहिए। हर परिस्थिति में कानून व्यवस्था बनाए रखना उनका काम है। जस्टिस अतुल श्रीधरन और जस्टिस सिद्धार्थ नंदन की खंडपीठ ने कहा- यह राज्य का कर्तव्य है कि वह सुनिश्चित करे कि हर समुदाय निर्धारित पूजा स्थल पर शांतिपूर्वक पूजा कर सके। अगर वह निजी संपत्ति है तो राज्य से किसी अनुमति की जरूरत नहीं है। कोर्ट पहले ही साफ कर चुका है कि राज्य का दखल सिर्फ वहीं जरूरी है, जहां प्रार्थना या धार्मिक काम सार्वजनिक भूमि पर आयोजित किए जाने हों। याचिकाकर्ता मुनाजिर खान के मुताबिक, पिछले साल फरवरी महीने में हयातनगर थाने से पुलिसवाले आए। उन्होंने कहा कि सिर्फ 20 लोग ही मस्जिद में नमाज पढ़ सकते हैं। एक बार में 5 से 6 लोग ही नमाज अदा करें। इसके बाद 18 जनवरी 2026 को हाईकोर्ट में याचिका दायर की। हाईकोर्ट में 27 फरवरी को पहली सुनवाई हुई। आज (शनिवार) को आदेश हाईकोर्ट की साइट पर अपलोड हुआ। 16 मार्च को मामले पर अगली सुनवाई होगी। कानून व्यवस्था न बिगड़े, इसलिए प्रशासन ने रोका- सरकारी वकील हाईकोर्ट में याचिकाकर्ता ने कोर्ट को बताया- रमजान के दौरान मस्जिद में नमाज अदा करने से रोका जा रहा है। रमजान चल रहा है। ऐसे में परिसर के भीतर नमाज अदा करने के लिए बड़ी संख्या में लोग आ सकते हैं। वहीं, सरकारी वकील ने कोर्ट को बताया कि कानून-व्यवस्था बिगड़ने की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने नमाजियों की संख्या सीमित करने का आदेश दिया था। दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद कोर्ट ने सरकार के वकील के तर्क को खारिज कर दिया। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा- आपने अब तक मस्जिद या नमाज की जगह की कोई तस्वीर कोर्ट में दाखिल नहीं की है। इस पर याचिकाकर्ता ने समय मांगा। इसके बाद कोर्ट ने उन्हें नमाज की जगह की तस्वीरें और राजस्व रिकॉर्ड दाखिल करने के लिए अनुमति दे दी। अब वह इसे 16 मार्च से पहले सब्मिट करेंगे। ‘450 वर्गफीट में मस्जिद है, मालिकाना हक दूसरे के नाम पर’ हयातनगर गांव में 2700 से ज्यादा लोग रहते हैं। यहां 450 वर्गफीट मीटर घोसिया नाम की मस्जिद है। प्रशासन के मुताबिक, जमीन का गाटा नंबर 291 है। डॉक्यूमेंट्स में यह जमीन मोहन सिंह और भूराज सिंह पुत्र सुखी सिंह के नाम पर है। बरेली के डीएम-एसएसपी हाईकोर्ट में तलब किए गए थे ------------------------ ये खबर भी पढ़िए- ओवैसी बोले- सुनो संभल DSP मुल्क आपके बाप का नहीं:इजराइली प्रधानमंत्री की भाषा बोल रहे; कहा था- जिन्हें दिक्कत वो ईरान चले जाएं संभल में CO कुलदीप कुमार का 'जहाज में बैठकर ईरान चले जाओ' वाला बयान तूल पकड़ता जा रहा है। AIMIM नेता सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने पलटवार करते हुए कहा- ये मुल्क आपके बाप का नहीं। तुम इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की जुबान बोल रहे हो। उधर, संभल में सपा विधायक इकबाल महमूद ने भी सीओ को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जब बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार हो रहा था, तब उन्होंने यहां के हिंदुओं को जहाज से वहां क्यों नहीं भेजा? पूरी खबर पढ़िए

Continue reading on the app

मजहबी रोजा इफ्तारी में हिन्दू छात्राओं को शामिल कराने पर मचा हंगामा | #jihad #mpnews #hinduprotest

मजहबी रोजा इफ्तारी में शामिल करवाया हिन्दू छात्राओं को भी मदरसों को भी मात दे गया भोपाल का RD मेमोरियल कालेज मध्यप्रदेश की द केरल स्टोरी पर उबल पड़े हिन्दू संगठन पढ़ी गई हनुमान चालीसा और हुआ जय श्रीराम उद्घोष #madhyapradesh #iftarparty #hinduprotest #jihad #viralnews #bhopal #sudarshannews ------------------------------------------------------------------------------------------------------- "प्रखर राष्ट्रवाद की बुलंद आवाज़" सुदर्शन न्यूज़ चैनल आप देख सकते हैं आपको दिए हुए लिंक पर जाए और सुदर्शन से जुड़े तमाम चैनल जिसमें आप इतिहास, विज्ञान, एजुकेशन, इंटरव्यू और बॉलीवुड़ की जानकारी मिल सकती है। सुदर्शन टैक्नोलॉजी और सुदर्शन डिजिटल पर होने वाले लाइव इंटरव्यू को देखने के लिए सुदर्शन के मैन यूट्यूब चैनल को फॉलो करे। नए चैनल को लेकर आपकी प्रतिक्रिया हमें जरूर दे। "Voice of an intense nationalist" You can see the given links on Sudarshan News Channel and by visiting the link channel related to Sudarshan, you can get information about history, science, education, interviews and Bollywood. To view live interviews with Sudarshan Technology and Sudarshan Digital, follow Sudarshan's main YouTube channel. Please give us your feedback regarding the new channel. #breakingNews #SureshChavhanke #TrendingNews #SudarshanLive #SudarshanNews #HindiNews #Newslive #BindasBol #BindasBolLive #Sudarshan #Hindurastra sudarshan news | sudarshan news live | sudarshan | sudarshan news channel | sudarshan tv | सुदर्शन न्यूज़ | sudarshan channel | sudershan news | सुदर्शन | Breaking | News Hindi | Jihad News | Jihad | Muslim | Hindutuva | Bindas Bol | suresh chavhanke | Jago | Pradosh chavhanke | hindi news | live Skype I.D- SudarshanNews Whatsapp Channel: whatsapp.com/channel/0029Va9FWl8LSmbdEqIsfK2G Facebook: https://www.facebook.com/sudarshantvnews Twitter : https://twitter.com/SudarshanNewsTV Instagram: https://www.instagram.com/Sudarshantvnews/ Join Our Teligram https://t.me/sudarshannewstv Follow on Koo: https://www.kooapp.com/profile/sudarshannewstv Visit Website : www.sudarshannews.com Subscribe YouTube: https://www.youtube.com/c/SudarshanNewsTV बिंदास बोल से जुड़ी तमाम विडियों देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें. https://www.youtube.com/channel/UCNBEfg_PfpSjk8DqiafJJhg संपर्क करें - social@sudarshantv.com व्हाट्स एप - 9540558899 फोन नम्बर - 0120 - 4999900

Continue reading on the app

  Sports

अपने घर में वर्ल्ड कप डिफेंड करना नहीं था आसान, सूर्यकुमार बोले - एक तरफ खुशी तो दूसरी ओर...

Suryakumar Yadav cnbc tv18 india business leader awards 2026: सूर्यकुमार यादव ने CNBC TV18 इंडिया बिजनेस लीडर अवार्ड्स के मंच से कहा कि अपने घर पर टी20 वर्ल्ड कप खेलने की खुशी तो थी ही लेकिन टीम नर्वस भी थी. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम ने अहमदाबाद में हुए टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को 96 रन से शिकस्त देकर तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी उठाई. भारत तीन बार यह टूर्नामेंट जीतने वाली पहली टीम है. Sat, 14 Mar 2026 20:12:08 +0530

  Videos
See all

Lapete Mein Netaji : ममता दीदी का कांग्रेस से क्यों हुआ मोह भंग? | PM Modi | Mamata Banerjee #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-14T15:10:07+00:00

देश की सबसे तेज ट्रेन पर पत्थरबाज़ी! #vandebharatexpress #stonepelting #shorts #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-14T15:11:52+00:00

नगर निगम हंगामा! संविदा कर्मचारी ने Inspector पर बरसाए जूते #shorts #viralnews #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-14T15:09:24+00:00

Viral Video: ICC चेयरमैन Jay Shah को मिला IBLA अवार्ड, Team India को दी बधाई #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-14T15:07:45+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers