Responsive Scrollable Menu

Mega Project: राजस्थान को मिलेगा नया शहरी हब, 10 हजार एकड़ में बसेगी नई मॉडर्न सिटी, हजारों को मिलेगा रोजगार

Rajasthan News: राजस्थान के भीलवाड़ा शहर में जल्द ही विकास का एक नया दौर शुरू हो सकता है. सरकार कोठारी नदी के दूसरी ओर एक नई आधुनिक टाउनशिप बसाने की तैयारी कर रही है. इस महत्वाकांक्षी योजना को “न्यू भीलवाड़ा” के नाम से विकसित करने की योजना है. राज्य के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने बजट 2026-27 में इस परियोजना की घोषणा की थी. अब इस योजना को जमीन पर उतारने के लिए सरकार ने सार्वजनिक-निजी भागीदारी यानी पीपीपी मॉडल पर काम आगे बढ़ाने की प्रक्रिया तेज कर दी है. माना जा रहा है कि यह परियोजना भीलवाड़ा के शहरी विकास में अहम भूमिका निभाएगी.

10,000 एकड़ में तैयार होगा नया शहर

हाल ही में जयपुर में हुई एक बैठक में इस परियोजना को लेकर कई फैसले लिए गए. योजना के अनुसार कोठारी नदी के पार करीब 10,000 एकड़ क्षेत्र को चरणों में विकसित किया जाएगा. सरकार इस टाउनशिप को राजस्थान का एक मॉडल प्रोजेक्ट बनाना चाहती है. इस योजना में बड़े औद्योगिक समूहों को निवेश के लिए आमंत्रित करने की तैयारी भी चल रही है. खबर है कि टाटा ग्रुप और अडानी ग्रुप जैसे बड़े उद्योग समूहों से बातचीत की प्रक्रिया शुरू की जा सकती है. इससे शहर को आधुनिक सुविधाएं मिलने की उम्मीद है.

स्मार्ट सिटी की तर्ज पर होगा विकास

सरकार की योजना केवल नई कॉलोनियां बसाने की नहीं है. इस टाउनशिप को पूरी तरह से योजनाबद्ध तरीके से विकसित किया जाएगा. नई टाउनशिप में आधुनिक सड़कें, बेहतर जल निकासी, हरित क्षेत्र और सार्वजनिक सुविधाएं शामिल होंगी. इसके अलावा औद्योगिक क्षेत्र, शिक्षा संस्थान और लॉजिस्टिक्स हब भी विकसित किए जाएंगे. जमीन अधिग्रहण से जुड़ी समस्याओं से बचने के लिए भूमि पूलिंग की व्यवस्था लागू की जाएगी. इसके लिए एक विशेष अधिकारी की नियुक्ति भी की जाएगी जो पूरी प्रक्रिया की निगरानी करेगा.

नदी तट के विकास पर खास ध्यान 

परियोजना का मास्टर प्लान सेक्टर आधारित होगा. इसमें नदी तट के विकास पर भी खास ध्यान दिया जाएगा. जलाशयों, वन क्षेत्रों और गांवों की सीमाओं को सुरक्षित रखते हुए शहर का विस्तार किया जाएगा. इससे पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में भी मदद मिलेगी. सरकार जल्द ही इस परियोजना के लिए निवेशकों से रुचि आमंत्रित करने के लिए ‘एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट’ यानी ईओआई जारी कर सकती है.

अटकी योजनाओं को मिलेगा नया जीवन

बीते वर्षों में भीलवाड़ा में कई महत्वपूर्ण योजनाएं शुरू तो हुईं, लेकिन विभिन्न कारणों से आगे नहीं बढ़ सकीं. इनमें मिनी सचिवालय, बहुउद्देश्यीय योजना और ई-2 जोन जैसी परियोजनाएं शामिल हैं. हालांकि मेडिकल कॉलेज का निर्माण हो चुका है, लेकिन जिला कारागार, आरएसी बटालियन, कृषि मंडी, परिवहन भवन और कोर्ट परिसर जैसी कई योजनाएं अभी तक अधूरी हैं. नई रणनीति के तहत इन सभी योजनाओं को इस नए शहर के विकास के साथ जोड़ने की कोशिश की जा रही है.

रोजगार को मिलेगा बड़ा फायदा

यह मेगा परियोजना भीलवाड़ा की अर्थव्यवस्था के लिए भी काफी महत्वपूर्ण साबित हो सकती है. इससे शहर में बड़े स्तर पर निवेश आने की संभावना है. साथ ही निर्माण कार्य और उद्योगों के जरिए हजारों लोगों को रोजगार के अवसर मिल सकते हैं. स्थानीय निकायों की आय में भी बढ़ोतरी होने की उम्मीद है.

राज्य स्तर पर इस परियोजना की निगरानी प्रमुख सचिव करेंगे, जबकि जिला स्तर पर इसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन के पास होगी. इससे काम में पारदर्शिता और गति बनाए रखने का लक्ष्य रखा गया है.

यह भी पढ़ें: Rajasthan News: उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए राजस्थान सरकार ने निवेश प्रोत्साहन योजना में किया बड़ा बदलाव, ऐसे मिलेगा फायदा

Continue reading on the app

ईरान के खिलाफ कार्रवाई को लेकर अमेरिकी मीडिया कवरेज पर भड़के ट्रंप, कहा- 'वो नाखुश हैं'

वॉशिंगटन, 14 मार्च (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर से अमेरिकी मीडिया से नाखुश नजर आ रहे हैं। राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिकी सरकार जिस तरह से कार्रवाई कर रही है, उससे फेक न्यूज मीडिया नाखुश नजर आ रही है। इसके साथ ही अमेरिकी राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि ईरान अमेरिका के साथ समझौता करना चाहता है।

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर लिखा, फेक न्यूज मीडिया को यह रिपोर्ट करना पसंद नहीं है कि अमेरिकी सेना ने ईरान के खिलाफ कितना अच्छा काम किया है, जो पूरी तरह से हार चुका है और एक डील चाहता है, लेकिन ऐसी डील नहीं, जिसे मैं मानूंगा।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने इससे पहले भी यह दावा किया था कि ईरान पूरी तरह से खत्म हो रहा है। ईरान के खिलाफ अपनी जीत का दावा करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, युद्ध के मोर्चे पर हमारे पास बहुत अच्छी खबर है। यानी, वे पूरी तरह से खत्म हो रहे हैं। ईरान पूरी तरह से खत्म हो रहा है। वे (ईरान) लगभग आखिरी रास्ते पर हैं। इसका मतलब यह नहीं है कि हम इसे तुरंत खत्म कर देंगे, लेकिन वे ऐसा कर रहे हैं। उनके पास कोई नौसेना नहीं है। उनके पास कोई एयर फोर्स नहीं है। उनके पास कोई एंटी-एयर ट्रैफिक नहीं है, कुछ भी नहीं है। उनके पास कंट्रोल का कोई सिस्टम नहीं है। हम बस उस देश पर आजादी से घूम रहे हैं।

उन्होंने कहा, अब हम संघर्ष पर बहुत ध्यान देंगे। सबसे जरूरी बात यह है कि हमें इसे जीतना है। इसे जल्दी जीतना है, लेकिन जीतना है। ज्यादातर लोग कहते हैं कि यह पहले ही जीत लिया गया है। बस सवाल यह है कि हम कब रुकेंगे? हम इसे दोबारा नहीं बढ़ने देना चाहते।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिका एक घंटे में ईरान की विद्युत क्षमता को नष्ट कर सकता है। ट्रंप ने कहा, हम तेहरान और दूसरी जगहों के कुछ हिस्सों पर हमला कर सकते हैं, लेकिन अगर आप ऐसा करते हैं, तो उनके लिए अपने देश को फिर से बनाना लगभग नामुमकिन हो जाएगा, और हम ऐसा नहीं चाहते। लेकिन, हम हमला कर सकते हैं। हम एक घंटे में उनकी इलेक्ट्रिक क्षमता खत्म कर सकते हैं और उन्हें इसे फिर से बनाने में 25 साल लगेंगे। तो, इसलिए हम ऐसा नहीं करने वाले हैं।

--आईएएनएस

केके/एबीएम

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

BAN vs PAK: सलमान आगा को ICC से मिली कड़ी सजा, पाकिस्तानी खिलाड़ी पर लिया ये एक्शन

बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में पाकिस्तानी बल्लेबाज सलमान आगा ने एक दमदार पारी खेली लेकिन आउट होने पर उन्होंने जैसी हरकत की, वो मैच रेफरी को पसंद नहीं आई. इसके चलते अब ICC की ओर से उन्हें सजा दी गई है. Sat, 14 Mar 2026 20:11:21 +0530

  Videos
See all

Kuldeep Yadav की दुल्हनिया और Chahal की मस्ती, वीडियो वायरल #kuldeepyadav #wedding #haldi #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-14T14:32:27+00:00

Lift में फंसा बच्चे का हाथ, वीडियो वायरल #shorts #viralnews #viralshorts #LiftAccident #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-14T14:30:54+00:00

मांग भरो! Monalisa ने पति Farman ऐसे भरी मांग #monalisa #shorts #viralnews #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-14T14:33:25+00:00

News Ki Pathshala | Sushant Sinha | LPG शॉर्टेज को लेकर जमाखोरी पर पड़े ताबड़तोड़ छापे । #lpgcrisis #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-14T14:30:44+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers