टोंक में सिलेंडर की किल्लत की खबरों को लोगों ने बताया अफवाह, बोले-कोई परेशानी नहीं
टोंक, 14 मार्च (आईएएनएस)। राजस्थान के टोंक में लोगों ने उन सभी चर्चाओं को सिरे से खारिज कर दिया, जिसमें यह कहा जा रहा है कि सिलेंडर की किल्लत चल रही है। यहां लोगों का कहना है कि उन्हें सिलेंडर आसानी से मिल रहा है। उन्हें कई परेशानी नहीं हुई। कुछ लोगों ने यहां तक कहा कि उन्होंने चार पांच दिन पहले ही सिलेंडर बुक कराया था और उन्हें मिल चुका है।
राहुल गांधी और अखिलेश यादव जनता को गुमराह करने से बचें : केशव मौर्य
प्रयागराज, 14 मार्च (आईएएनएस)। यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव और राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मैंने अखिलेश यादव और राहुल गांधी को 'अफवाह यादव' और 'अफवाह गांधी' कहना शुरू कर दिया है। वे अफवाहें फैला रहे हैं और जनता को गुमराह कर रहे हैं। वैश्विक संकट के समय एक जिम्मेदार राजनेता को संयमित संदेश देना चाहिए, जिससे यह स्पष्ट हो कि यदि देश किसी खतरे का सामना करता है, तो हम सभी मिलकर उसका सामना करेंगे।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Samacharnama





















