Responsive Scrollable Menu

Video: सिर्फ ₹600 से शुरू हुआ सफर, आज टर्नओवर लाखों में! महिला ने घर के कोने से खड़ा किया 'अगरबत्ती साम्राज्य'

Success Story: हौसले अगर बुलंद हों, तो मामूली शुरुआत भी बड़ी सफलता की इबारत लिख सकती है. सीतामढ़ी की बबीता कुमारी ने इसे सच कर दिखाया है. साल 2018 में पति से मिले महज 600 रुपये से अगरबत्ती बनाने का सफर शुरू करने वाली बबीता आज जिले में 'अगरबत्ती क्वीन' के नाम से मशहूर हैं. आज उनका कारोबार न केवल लाखों का टर्नओवर दे रहा है, बल्कि वे आधा दर्जन लोगों को रोजगार भी मुहैया करा रही हैं. R-SETI और 'जीविका' से प्रशिक्षण लेने के बाद बबीता ने कड़ी मेहनत की. हाथ से काम शुरू कर उन्होंने अपनी लगन से बैंकों का भरोसा जीता। बैंक ऑफ बड़ौदा से मिले 9.50 लाख रुपये के लोन की मदद से आज उनके पास 4 आधुनिक मशीनें हैं. हर दिन 45 किलो अगरबत्ती का उत्पादन हो रहा है. जिसकी धाक बैरगनिया और रीगा जैसे स्थानीय बाजारों में जमी हुई है. बबीता आज हर महीने 35 से 40 हजार रुपये की शुद्ध बचत कर रही हैं. इस आत्मनिर्भरता का सबसे सुखद पहलू यह है कि उनकी बड़ी बेटी अब यूपीएससी की तैयारी कर रही है. बबीता की कहानी साबित करती है कि घरेलू महिलाएं अगर ठान लें, तो आर्थिक तंगी उनके सपनों की राह में रोड़ा नहीं बन सकती.

Continue reading on the app

पीएम मोदी की रैली से पहले कोलकाता में बवाल, टीएमसी-बीजेपी कार्यकर्ता भिड़े

कोलकाता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली से ठीक पहले भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प की खबर सामने आई है. दोनों दलों के समर्थकों के बीच कथित तौर पर मारपीट और पत्थरबाजी भी हुई, जिसके बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया. बीजेपी का आरोप है कि टीएमसी कार्यकर्ताओं ने उनके समर्थकों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में जाने से रोकने की कोशिश की. पार्टी नेताओं के मुताबिक जब बीजेपी कार्यकर्ता ब्रिगेड मैदान की ओर जा रहे थे, तभी रास्ते में उन्हें रोका गया और इस दौरान दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया. देखते ही देखते यह विवाद झड़प में बदल गया और दोनों ओर से पत्थरबाजी तथा धक्का-मुक्की की घटनाएं सामने आईं.कोलकाता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली से ठीक पहले भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प की खबर सामने आई है. दोनों दलों के समर्थकों के बीच कथित तौर पर मारपीट और पत्थरबाजी भी हुई, जिसके बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया. बीजेपी का आरोप है कि टीएमसी कार्यकर्ताओं ने उनके समर्थकों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में जाने से रोकने की कोशिश की. पार्टी नेताओं के मुताबिक जब बीजेपी कार्यकर्ता ब्रिगेड मैदान की ओर जा रहे थे, तभी रास्ते में उन्हें रोका गया और इस दौरान दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया. देखते ही देखते यह विवाद झड़प में बदल गया और दोनों ओर से पत्थरबाजी तथा धक्का-मुक्की की घटनाएं सामने आईं.

Continue reading on the app

  Sports

'टीम से बाहर हुए, लेकिन हिम्मत नहीं हारी', संजू सैमसन की बैटिंग के कायल हुए राहुल द्रविड़

Rahul Dravid praised Sanju Samson: राहुल द्रविड़ ने संजू सैमसन की तारीफ में जमकर कसीदे पढ़े हैं. महान भारतीय बल्लेबाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के आखिरी तीन मैचों में खेली सैमसन की पारियों की तारीफ करते हुए कहा कि यह उनके कड़ी मेहनत का फल है. सैमसन ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल और फाइनल को मिलाकर टीम इंडिया के आखिरी तीन मैचों में 80+ स्कोर बनाए और भारत को खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई. Sun, 15 Mar 2026 20:46:41 +0530

  Videos
See all

भारत रत्न की मांग को लेकर राहुल गांधी ने PM को लिखा पत्र #shortsvideo #kanshiram #bsp #rahulgandhi #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-15T15:32:40+00:00

APKA RAJYA: हिंदू कार्यक्रम ना करने की जिहादी परवेज़ अहमद ने दी धमकी | UP News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-15T15:45:01+00:00

Middle East War: होर्मुज की लड़ाई 5 देश करेंगे चढ़ाई! Hormuz | Trump | Netanyahu | China #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-15T15:35:39+00:00

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की तारीखों का हुआ ऐलान #electioncommission #westbengalelection #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-15T15:30:55+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers