Responsive Scrollable Menu

Patanjali News: स्वदेशी सोच से लेकर आयुर्वेद तक, कैसे पतंजलि बना भारत के करोड़ों घरों का भरोसेमंद ब्रांड? जानिए

Patanjali News: भारत में जब भी स्वदेशी उत्पादों और आयुर्वेद की बात होती है, तो सबसे पहले जिस नाम का जिक्र आता है, वह है पतंजलि आयुर्वेद. योग गुरु स्वामी रामदेव और आचार्य बालकृष्ण द्वारा स्थापित इस कंपनी ने बहुत कम समय में देशभर में अपनी मजबूत पहचान बना ली. आज यह सिर्फ एक कंपनी नहीं, बल्कि लाखों भारतीय परिवारों की रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन चुकी है. कंपनी का कहना है कि लोगों का भरोसा पाने के पीछे कई कारण हैं, जिनमें आयुर्वेद, स्वदेशी सोच और किफायती उत्पाद अहम भूमिका निभाते हैं.

आधुनिक अंदाज में आयुर्वेद की पेशकश

पतंजलि की सबसे बड़ी खासियत यह रही कि उसने आयुर्वेद को आधुनिक रूप में लोगों के सामने पेश किया. कंपनी का दावा है कि उसके ज्यादातर उत्पाद प्राकृतिक जड़ी-बूटियों से बनाए जाते हैं. चाहे बात टूथपेस्ट की हो, शैंपू की हो या हेयर ऑयल की, हर उत्पाद में प्राकृतिक तत्वों का इस्तेमाल किया जाता है. आजकल लोग रसायनों से दूर होकर प्राकृतिक चीजों की ओर लौट रहे हैं. यही बदलाव कंपनी की ताकत बन गया है.

रिसर्च और क्वालिटी पर खास ध्यान

कंपनी के अनुसार, उसके उत्पादों का ध्यान रखने के लिए वैज्ञानिक रिसर्च पर भी जोर दिया जाता है. आधुनिक प्रयोगशालाओं में हर उत्पाद की जांच की जाती है. किसी भी सामग्री को बाजार में लाने से पहले उसकी गुणवत्ता और सुरक्षा की जांच की जाती है. इससे उपभोक्ताओं के मन में भरोसा बढ़ता है कि वे जो उत्पाद इस्तेमाल कर रहे हैं, वह सुरक्षित है.

सस्ती आयुर्वेदिक दवाएं और हेल्थ सेंटर

कंपनी का काम अब केवल एफएमसीजी उत्पादों तक सीमित नहीं है. देश के कई हिस्सों में आयुर्वेदिक क्लिनिक और स्वास्थ्य केंद्र भी खोले जा रहे हैं. इन केंद्रों पर लोगों को आयुर्वेदिक परामर्श और दवाएं कम कीमत पर उपलब्ध कराई जाती हैं. खासकर उन लोगों के लिए यह पहल उपयोगी मानी जाती है जो महंगी एलोपैथिक दवाओं से परेशान रहते हैं.

ग्राहकों का भरोसा बना बड़ी ताकत

कई उपभोक्ताओं का कहना है कि उन्होंने अपने पुराने ब्रांड छोड़कर पतंजलि के उत्पादों को अपनाया है. कुछ लोग बताते हैं कि कंपनी के हर्बल शैंपू से बालों की समस्या में राहत मिली. वहीं कई लोग इसके हर्बल टूथपेस्ट को भी बेहतर मानते हैं. ऐसे अनुभव कंपनी की लोकप्रियता को और मजबूत बनाते हैं.

भारतीय संस्कृति से गहरा जुड़ाव

कंपनी की एक और खासियत यह है कि उसके उत्पाद भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जुड़े नजर आते हैं. योग और आयुर्वेद से जुड़ी छवि ने लोगों के मन में विश्वास पैदा किया है. यही वजह है कि कई लोग पतंजलि को सिर्फ एक ब्रांड नहीं, बल्कि भारतीय पहचान से जुड़ा विकल्प मानते हैं. 

शुरुआत में कंपनी कुछ सीमित उत्पादों तक ही सीमित थी. लेकिन अब इसका दायरा काफी बढ़ चुका है. आज आटा, नमक, मसाले, नूडल्स, बिस्कुट, जूस, हर्बल दवाएं, स्किन केयर और पर्सनल केयर जैसे कई क्षेत्रों में इसके उत्पाद उपलब्ध हैं. इससे लोगों को एक ही ब्रांड के भीतर कई विकल्प मिल जाते हैं.

शहर से गांव तक मजबूत पहुंच

कंपनी का कहना है कि उसने अपने वितरण नेटवर्क को छोटे शहरों और गांवों तक भी फैलाया है. आज पतंजलि के उत्पाद सिर्फ महानगरों में ही नहीं, बल्कि देश के दूरदराज के इलाकों में भी आसानी से मिल जाते हैं. इसी वजह से यह ब्रांड तेजी से हर घर तक पहुंच पाया है. 

यह भी पढ़ें: Health Tips: पतंजलि का एलोवेरा और मिक्स्ड फ्रूट जैम बच्चों को खिलाएं, स्वाद और सेहत का है अनोखा संगम

Continue reading on the app

'वो इतने टैलेंटेड...' पाकिस्तानी दिग्गज का संजू और ईशान पर बड़ा बयान, बाबर और विराट को लेकर भी बोली खास बात

Mohammad Amir on Sanju and Ishan : भारत और श्रीलंका की मेजबानी में हाल ही में खत्म हुए टी20 वर्ल्ड कप 2026 में इंडियन क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज संजू सैमसन और ईशान किशन ने कमाल का प्रदर्शन कर धमाल मचाया. भारत के इन दोनों विकेटकीपर बल्लेबाजों ने टी20 वर्ल्ड कप में बल्ले के साथ बेहतरीन प्रदर्शन कर टीम इंडिया को वर्ल्ड चैंपियन बनाने में मदद की. ये कहना गलत नहीं होगा कि अगर ये दोनों खिलाड़ी टीम इंडिया में नहीं होते तो शायद ही भारत ट्रॉफी जीत पाता. 

ईशान किशन ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ तब रन बनाए जब भारतीय क्रिकेट टीम की बैटिंग स्ट्रगल कर रही थी. ऐसे में ईशान ने तूफानी पारी खेलकर पाकिस्तान के हाथों से मैच पूरी तरह छीन लिया. संजू ने तब अपना जलवा बिखेरा जब भारतीय क्रिकेट टीम पर सुपर-8 से बाहर होने की तलवार लटकी हुई थी. इसके बाद संजू ने लगातार तीन मैचों में धमाल मचाया. उन्होंने सेमीफाइनल और फाइनल में भी सबसे ज्यादा रन बनाए. 

पाकिस्तानी खिलाड़ी का ईशान-संजू पर बयान

अब ईशान किशन और संजू सैमसन पर पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद आमिर ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने इन दोनों खिलाड़ियों ने भारत के ड्रेसिंग रूम में सीनियर खिलाड़ियों से जो सिखा है, उस पर खुलकर बात की है. 

मोहम्मद आमिर ने कहा, 'एक हफ्ते पहले, संजू और ईशान जैसे भारतीय युवाओं ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अच्छा किया. इस दौरान सबने कहा कि, वो इतने टैलेंटेड हैं, लेकिन असलियत यह है कि उन्होंने कभी सीनियर्स के साथ अपना ड्रेसिंग रूम शेयर किया था, जिसका फायदा उन्हें मिला. इस तरह आप सीनियर्स के साथ खिलाकर युवाओं को मौके देते हैं'.

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद आमिर ने ये बयान पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों के लगातार निराशाजनक प्रदर्शन के बाद दिया है. उनके अनुसार पाकिस्तान क्रिकेट के खिलाड़ी सीनियर लोगों से सीखने के लिए उनके साथ समय नहीं बिताते है. इसके साथ ही ड्रेसिंग रूम में युवा खिलाड़ियों को सीनियर खिलाड़ियों से और उनके अनुभव से सीखना चाहिए. 

बाबर आजम को लकेर आमिर ने दिया बड़ा बयान

संजू और ईशान के अलावा मोहम्मद आमिर ने पाकिस्तान के एक निजी चैनल से बात करते हुए पूर्व पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम को लेकर भी बड़ा बयान दिया है. उन्होंने बाबर को लेकर कहा, 'खिलाड़ी इस मुश्किल दौर से गुजरते हैं लेकिन बाबर के लिए यह अब बहुत लंबा हो गया है. मुझे लगता है कि उसे विराट कोहली को देखना चाहिए और एक अलग सोच के साथ वापस आना चाहिए. वह पाकिस्तान का सबसे अच्छा खिलाड़ी है और पाकिस्तान को 2027 वर्ल्ड कप में उसकी जरूरत है'.

मोहम्मद आमिर ने बाबर को विराट कोहली से सीखने की सलाह दी है. दरअसल जब विराट कोहली 2019 से 2021 तक अपने क्रिकेट करियर के बुरे दौर से गुजर रहे हैं. तब विराट किस तरह उस दौर से वापस आए और उन्होंने 2022 टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ भारत को जीत दिलाई वो देखने लायक था. 

अब मोहम्मद आमिर चाहते हैं कि बाबर आजम भी विराट कोहली की तरह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में मजबूत वापसी करें और पाकिस्तान क्रिकेट के आगे ले जाए. इसके साथ ही वो अपने युवा खिलाड़ियों को कुछ सीख दे पाएं. आपको बात दें कि बाबर आजम का प्रदर्शन टी20 वर्ल्ड कप में काफी निराशाजनक रहा था. उन्हें सुपर-8 के अंतिम मैच में प्लेइंग-11 से भी बाहर कर दिया गया था. 

ये भी पढ़ें : IPL 2026: हर्षित राणा का कौन होगा रिप्लेसमेंट? जानिए इन 3 खिलाड़ियों में से किसे देगी KKR मौका

Continue reading on the app

  Sports
  Videos
See all

इजराइल ने हिज्बुल्लाह का हथियार डिपो उड़ाया | Iran Israel War News | America Iran News | India Iran #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-14T09:44:19+00:00

Team India की जीत के बाद वैष्णो देवी में माथा टेका | #viralnews | #viralvideo | #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-14T09:44:11+00:00

Sau Baat Ki Ek Baat | Iran Attack Israel भारत की ओर रवाना हुआ अहम शिपमेंट | #viralnews #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-14T09:43:39+00:00

Shorts : चलते हाईवे पर बिखरे LPG सिलेंडर | Top News | Viral News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-14T09:45:02+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers