Responsive Scrollable Menu

Bonus Share: हर 1 शेयर पर 3 नए शेयर मिलेंगे फ्री, 20 मार्च है रिकॉर्ड डेट

Metropolis Healthcare Bonus Share: बोनस इश्यू की घोषणा फरवरी महीने में हुई थी। शेयर की फेस वैल्यू 2 रुपये है। बोनस शेयरों को दिए जाने की तारीख 23 मार्च 2026 है। दिसंबर 2025 तिमाही में मेट्रोपोलिस हेल्थकेयर का स्टैंडअलोन रेवेन्यू 334.78 करोड़ रुपये रहा

Continue reading on the app

Apple iPhone Fold 2026: एप्पल ला रहा सबसे महंगा फोल्डेबल फोन, 2 लाख से ऊपर होगी कीमत; डिटेल्स लीक

Apple iPhone Fold 2026: एप्पल अपने पोर्टफोलियों में जल्द अपना पहला फोल्डेबल आईफोन जोड़ने की तैयारी कर रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी अपने पहले फोल्डेबल हैंडसेट पर काम कर रही है, जिसे iPhone Fold के नाम से लॉन्च किया जा सकता है। संभावना है कि यह हैंडसेट इसी साल सितंबर 2026 में iPhone 18 सीरीज के साथ डेब्यू कर सकता है। 

हालांकि Apple ने अभी तक इस डिवाइस पर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है, लेकिन लीक्स और टिपस्टर्स की रिपोर्ट्स से इसके वेरिएंट, कीमत और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियाँ सामने आई हैं। 

Apple iPhone Fold की लॉन्च टाइमलाइन
Apple सितंबर में iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max के साथ iPhone Fold भी लॉन्च कर सकता है। संयोग से एप्पल इसी साल अपनी 50वीं एनिवर्सरी को भी सेलिब्रेट करने जा रहा है। ऐसे में यह साल बेहद खास होगा। यह पिछली लीक्स से मिलता-जुलता है, जिनसे पता चलता है कि यह एक अलग लॉन्च स्ट्रेटेजी अपना सकता है। इसका मतलब है कि iPhone 18, iPhone 18e और दूसरे डिवाइस अगले साल की शुरुआत में रिलीज़ होंगे, जबकि iPhone 18 Pro सीरीज और पहला फोल्डेबल इस साल, शायद सितंबर में रिलीज होगा।

Apple iPhone Fold की कीमत की उम्मीदें
टिपस्टर के मुताबिक, iPhone Fold तीन वेरिएंट में आएगा - 256GB, 512GB और 1TB। उन्होंने डिवाइस की चीन की कीमत के बारे में भी बताया। उनके मुताबिक, 256GB वेरिएंट की कीमत लगभग 15,999 युआन (लगभग Rs 2,15,277) हो सकती है, जबकि 512GB वेरिएंट की कीमत लगभग 17,999 युआन (लगभग Rs 2,42,259) और 1TB स्टोरेज वाले टॉप-एंड वेरिएंट की कीमत लगभग 19,999 युआन (लगभग Rs 2,69,139) हो सकती है। कहा जा रहा है कि डिवाइस में 12GB LPDRR5x RAM होगी।

Apple iPhone Fold के संभावित स्पेक्स और फीचर्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक, iPhone Fold में 5.5-इंच का आउटर डिस्प्ले और 7.8-इंच का इनर AMOLED पेन होगा। लीक में यह भी दावा किया गया है कि Apple FaceID को स्किप कर सकता है। डिवाइस में A20 Pro चिपसेट हो सकता है। डिवाइस में डुअल रियर कैमरा सेटअप होने की भी बात कही गई है। कहा जा रहा है कि डिवाइस iOS 27 पर चलेगा और इसमें कई तरह के Apple इंटेलिजेंस फीचर्स मिलेंगे।
 

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: RCB को मिली गुड न्यूज, कर्नाटक सरकार के इस फैसले से होम फैंस को होंगे खुश

बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में एक बार फिर IPL का रोमांच लौटने जा रहा है। सरकार की तरफ से गठित एक्सपर्ट कमेटी ने सोमवार को स्टेडियम को IPL 2026 मैचों की मेजबानी के लिए हरी झंडी दे दी। इसके साथ ही साफ हो गया कि 28 मार्च को होने वाला सीजन का ओपनिंग मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच यहीं खेला जाएगा।

सिर्फ ओपनर ही नहीं, बल्कि इस बार IPL का फाइनल भी चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने की संभावना है। परंपरा के मुताबिक डिफेंडिंग चैंपियन टीम के होम ग्राउंड पर फाइनल कराया जाता है और इसी वजह से बेंगलुरु को यह बड़ा मौका मिला है। इसके अलावा एक प्लेऑफ मुकाबला भी यहीं खेला जाएगा।

कर्नाटक के गृह मंत्री जी. परमेश्वर द्वारा नियुक्त एक्सपर्ट कमेटी ने शुक्रवार को स्टेडियम का विस्तृत निरीक्षण किया था। पूरे दिन चले इस ऑडिट में स्टेडियम की संरचना, सुरक्षा इंतजाम और भीड़ नियंत्रण से जुड़े इंतजामों की बारीकी से जांच की गई। सोमवार को कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (KSCA), RCB मैनेजमेंट और कमेटी के सदस्यों की बैठक हुई, जिसके बाद अंतिम मंजूरी दे दी गई। कमेटी की अगुवाई जी. महेश्वर राव कर रहे थे।

IPL 2026 में RCB अपने पांच घरेलू मुकाबले चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेलेगी। हालांकि पहले से हुए समझौते के मुताबिक टीम के दो होम मैच छत्तीसगढ़ के रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में भी आयोजित होंगे।

भीड़ और ट्रैफिक को संभालने के लिए इस बार कई नए इंतजाम किए जा रहे हैं। RCB और KSCA मिलकर डिजिटल QR कोड वाले टिकट जारी करेंगे ताकि स्टेडियम के बाहर भीड़ कम हो। इसके अलावा बेंगलुरु मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के साथ भी साझेदारी की गई है। मैच के दिनों में मेट्रो सेवाएं रात 1 बजे तक चलेंगी और ट्रेनों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। संभावना है कि मैच टिकट रखने वाले दर्शक मेट्रो में मुफ्त सफर भी कर सकेंगे।

स्टेडियम के ढांचे में भी कई बदलाव किए गए हैं। KSCA ने छह नए एंट्री गेट बनाए हैं और पुराने गेट्स को चौड़ा किया गया है। पुराने NCA परिसर को भी फैंस के लिए होल्डिंग एरिया में बदला गया है, जहां रैंप और टारपोलिन शीट्स लगाई गई हैं ताकि दर्शकों को स्टैंड तक पहुंचने में आसानी हो।

बेंगलुरु पुलिस और KSCA मिलकर मैच के दिनों में क्यूब्बन रोड पर ट्रैफिक को नियंत्रित करने की योजना बना रहे हैं, ताकि तय समय पर वाहनों की आवाजाही सुचारू रहे।

IPL ने फिलहाल 2026 सीजन के पहले दो हफ्तों का ही शेड्यूल जारी किया है। शुरुआती चरण में 5 अप्रैल को चिन्नास्वामी स्टेडियम में RCB और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच एक और बड़ा मुकाबला खेला जाएगा।

गौरतलब है कि चिन्नास्वामी स्टेडियम ने आखिरी बार IPL 2025 में मैच होस्ट किया था। इसके बाद 3 जून को RCB की जीत के जश्न के दौरान 11 फैंस की मौत के कारण यह स्टेडियम विवादों में आ गया था। उसी के बाद सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर कई सिफारिशें की गई थीं।

KSCA ने बताया कि एक्सपर्ट कमेटी की सभी जरूरी सिफारिशों पर पिछले दो महीनों में तेजी से काम किया गया है। दिसंबर में हुए KSCA चुनाव के बाद पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद ने अध्यक्ष पद संभाला था और उसी के बाद इन बदलावों को लागू किया गया।

अब स्टेडियम को आधिकारिक तौर पर RCB और उनके इवेंट मैनेजमेंट पार्टनर DNA एंटरटेनमेंट को सौंप दिया जाएगा। टिकटों की बिक्री अभी शुरू नहीं हुई है, लेकिन उम्मीद है कि इस हफ्ते के आखिर तक इसकी घोषणा कर दी जाएगी।
 

Mon, 16 Mar 2026 14:36:21 +0530

  Videos
See all

Bhopal में 55.50 लाख की लूट का खुलासा..सट्टे के कर्ज में रची गई थी पूरी साजिश l Robbery News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-16T09:15:02+00:00

Iran Israel US war: UAE के फुजैराह पोर्ट पर फिर से हमला | UAE Fujairah Port | Trump | R Bharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-16T09:10:51+00:00

ISRAEL UNDER ATTACK : ईरान ने फिर से किया इजरायल पर मिसाइलों का हमला | News18 Ground Zero #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-16T09:11:51+00:00

Netanyahu video viral: Netanyahu का वायरल कॉफ़ी वीडियो| #shorts #netanyahu #viralvideo #middleeast #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-16T09:06:37+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers