Responsive Scrollable Menu

High Cholesterol Home Remedy: High Cholesterol का अचूक देसी इलाज, Kashmiri लहसुन से मिलेगी Heart Health की गारंटी

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी, बढ़ते तनाव और खानपान में गड़बड़ी की वजह हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या आम होती जा रही है। नसों में जमा खराब कोलेस्ट्रॉल, हाई बीपी, हार्ट ब्लॉकेज और दिल से जुड़ी गंभीर बीमारियों का जोखिम बढ़ा सकता है। ऐसे में लोग अक्सर दवाओं पर निर्भर रहते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आयुर्वेद में इसका असरदार और नेचुरल समाधान मौजूद हैं। हम यहां पर कश्मीरी लहसुन के बारे में बताने जा रहे हैं।

कश्मीरी लहसुन को कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने का शक्तिशाली देसी उपाय माना जाता है। यह लहसुन बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ाने और हार्ट हेल्थ को सुधारने में मदद कर सकता है। ऐसे में आप भी कश्मीरी लहसुन का सेवन करके अपने दिल की सेहत को हेल्दी रख सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: Health Tips: Medical Report का बड़ा अलर्ट, Blood Sugar जांचने वाला HbA1c टेस्ट भरोसेमंद नहीं


कश्मीरी लहसुन

आप कुछ समय के लिए सिर्फ दवाओं पर निर्भर रहने से पहले डॉक्टर की सलाह पर आयुर्वेदिक उपाय कर सकती हैं। कश्मीरी लहसुन को 'एक कली लहसुन' भी कहा जाता है। कश्मीरी लहसुन अपने औषधीय गुणों की वजह दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हैं। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और सल्फर शरीर में जमा बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने और गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में सहायता करता है।

ऐसे खाएं कश्मीरी लहसुन

कश्मीरी लहसुन की 4-5 छोटी कलियां लें।
इनको छीलकर हल्का सा कूट लें।
इसको खाली पेट अच्छे से चबाकर खाएं या इनको पानी में उबालकर काढ़ा बनाएं और फिर धीरे-धीरे पिएं।
इसके सेवन के कम से कम 1 घंटे तक कुछ न खाएं-पिएं।

जानिए कश्मीरी लहसुन के फायदे

कश्मीरी लहसुन गुड कोलेस्ट्रॉल को नेचुरली बढ़ा सकता है। जिससे दिल की सुरक्षा मजबूत होती है और धमनियों में भी लचीलापन आता है।
यह बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में सहायक माना जाता है। इसके सेवन से नसों में जमी चर्बी धीरे-धीरे कम होती है और ब्लॉकेज का भी खतरा काफी कम होता है।
कश्मीरी लहसुन हृदय की धमनियों को मजबूत करके हार्ट हेल्थ को बेहतर करता है। इससे हार्ट अटैक जैसे जोखिम भी कम होते हैं।
यह शरीर में सूजन को कम करने के साथ ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करता है। इससे पूरे शरीर को पर्याप्त पोषण और ऑक्सीजन मिलता है।
कश्मीरी लहसुन में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाया जाता है, जोकि फ्री रेडिकल्स से लड़ने में सहायता करता है। इसके सेवन से सेल डैमेज कम होता है और एजिंग प्रोसेस धीमा पड़ सकता है।
कश्मीरी लहसुन के सेवन से बीपी बैलेंस होता है। वहीं हाई बीपी से जुड़ी बीमारियों का खतरा भी कम होता है।
आयु्र्वेद में लहसुन को दिल की सेहत के लिए अमृत के समान माना जाता है। अगर आप इसको सही तरीके से रेगुलर खाते हैं, तो यह नसों की सफाई और दिल की सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है।

सावधानी

हालांकि अगर आप पहले से हार्ट की दवा ले रहे हैं, ब्लड थिनर पर है या फिर किसी गंभीर बीमारी से परेशान हैं। तो इस उपाय को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Continue reading on the app

मोटापा सिर्फ बढ़ता वजन नहीं, कई बीमारियों की बड़ी वजह, आसान उपाय संग ऐसे करें कंट्रोल

नई दिल्ली, 14 मार्च (आईएएनएस)। मोटापा अब सिर्फ दिखावे की समस्या नहीं रहा, बल्कि यह हृदय रोग, डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर समेत कई गंभीर बीमारियों का बड़ा कारण बन चुका है। ऐसे में बढ़ती वजन की समस्या से परेशान लोगों को हेल्थ एक्सपर्ट कुछ आसान उपाय की सलाह देते हैं, जो मोटापे की समस्या को खत्म करने में कारगर हैं।

Continue reading on the app

  Sports

एक आग तो दूसरा ज्वाला... संजू सैमसन ने बताया अभिषेक शर्मा को अपना फायर जोड़ी, गेंदबाजों पर नहीं करते कोई रहम

Sanju Samson said We are not ice we are fire: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने टी20 विश्व कप 2026 के अंतिम तीन मैचों में अपनी तूफानी बल्लेबाजी से धूम मचा दी. इंडिया टुडे के एक कार्यक्रम में संजू ने विश्व कप में अपनी बैटिंग के अलावा ओपनिंग जोड़ीदार अभिषेक शर्मा को लेकर भी खुलकर बात की. Sat, 14 Mar 2026 20:18:11 +0530

  Videos
See all

Pakistan News Live: अभी अभी Pak से आई बड़ी खबर | Petrol Crisis | World News | Iran Israel Conflict #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-14T16:01:19+00:00

Monalisa Marriage Viral Video: मोनालिसा के मुस्लिम पति पर बड़े पापा का खुलासा | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-14T16:05:29+00:00

Breaking News : LGP Crisis के बीच भारत के लिए बड़ी राहत ! Top News | Iran Vs USA | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-14T16:03:39+00:00

Aaj Ki Badi Khabren: देखिए यूपी की बड़ी खबरें! | CM Yogi |Crime | Iran Israel War | TOP | LPG Crisis #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-14T16:15:03+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers