Responsive Scrollable Menu

Ekadashi Vrat 2026:पापमोचनी एकादशी पर भगवान विष्णु को अर्पित करें ये खास चीजें, जानें Puja Samagri और सही विधि

हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व है। एकादशी का व्रत भगवान विष्णु को समर्पित है और इस दिन विधिवत रुप से पूजा की जाती है। पापमोचनी एकादशी का दिन व्रत रखने से व्यक्ति को पापों से मुक्ति मिलती है। इसके साथ ही जीवन जीने का नया सार मिलता है। 15 मार्च को पापमोचनी एकादशी का व्रत रखा जाएगा। इसके साथ ही इसका फल भी आपको अच्छा प्राप्त होगा। आइए आपको इस लेख में बताते हैं कि पूजा की सामग्री और विधि के बारे में, इससे आपकी पूजा पूरी मानी जाएगी। इसके साथ ही इसका फल भी आपको अच्छे से प्राप्त होगा। 

पापमोचनी एकादशी पूजा सामग्री

- भगवान विष्णु की प्रतिमा या चित्र

- पीले वस्त्र भगवान विष्णु के लिए

- पीले गुलाब या गेंदे के फूल

- पंचामृत- दूध, दही, घी, शहद और शक्कर का मिश्रण

- धूप-दीप-शुद्ध देसी घी का दीपक और अगरबत्ती

- मौसमी फल

- अक्षत और रोली

- तांबे या पीतल का कलश

पापमोचनी एकादशी की पूजा विधि 

- एकादशी के दिन सबसे सुबह सूर्योदय से पहले उठ जाएं और इसके बाद स्नान कर सकते हैं।

- साफ पीले कपड़ों को पहनें।

- हाथ में जल लेकर व्रत का संकल्प लें।

- एक चौकी पर पीला कपड़ा बिछाएं और इसके बाद भगवान विष्णु की प्रतिमा स्थापित करें।

- इसके साथ ही पास में एक जल से भरा कलश रखें।

- भगवान विष्णु को पंचामृत से स्नान कराएं और फिर शुद्ध जल से अभिषेक करें।

- इसके बाद श्री विष्णु को पीले चंदन का तिलक लगाएं और पीले फूल अर्पित करें।

- घी का दीपक जलाएं।

- भगवान को ऋतुफल और मिठाई का भोग लगाएं।

- इसके बाद कथा और आरती करें।

- इस बात का ध्यान रखें कि भोग सात्विक होना चाहिए।

इन बातों का रखें ध्यान

- यदि आप पापमोचनी एकादशी का व्रत रखने वाली हैं, तो बेहतर होगा कि इसकी तैयारी पहले से ही कर लें, ताकि व्रत के दिन किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

- एकादशी के दिन चावल का सेवन न करें। क्योंकि इस दिन इसका सेवन वर्जित होता है।

- इस दिन पीले और सफेद कपड़ों के अलावा किसी और रंग को न पहनें। 

Continue reading on the app

LPG Crisis: गैस सिलेंडर के लिए तीन घंटे से लाइन में खड़ा था शख्स, अचानक गिरकर हो गई मौत… फर्रुखाबाद में भी एलपीजी के लिए हाहाकार

फर्रुखाबाद में गैस सिलेंडर लेने गए 75 वर्षीय मुख्तार अंसारी की हार्ट अटैक से दुखद मौत हो गई. घंटों लाइन में खड़े रहने के दौरान वे बेहोश होकर गिर पड़े. अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. परिवार ने लंबी लाइन को मौत का कारण बताया है.

Continue reading on the app

  Sports

ना नो-बॉल ना वाइड और ना ही हुआ ओवर थ्रो, फिर कैसे 1 गेंद पर बन गए 5 रन, 27 साल पहले हुआ था कांड

1999 वर्ल्ड कप फाइनल के दौरान क्रिकेट के मक्का कहे जाने वाले लॉर्ड्स के मैदान पर, जहाँ खेल की गरिमा और नियम अपनी पूरी ताकत के साथ लागू होते हैं, वहाँ बिना किसी गलती (नो बॉल, वाइड या ओवर थ्रो) के बल्लेबाजों ने दौड़कर 5 रन पूरे कर लिए. Mon, 16 Mar 2026 13:32:13 +0530

  Videos
See all

Israel Iran US War: समुद्र में मचा कोहराम! | Strait Of Hormuz | Trump | Middle East | Oil | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-16T08:10:18+00:00

ईरान का बारूद अभी बाकी है | Iran Israel War News | America Iran News | Iran News | Hindi News | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-16T08:06:31+00:00

कश्मीरी हिन्दू का मुंह दबाने दौड़ पड़ी दिल्ली पुलिस | #hinduphobia #delhipolice #uttamnagar #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-16T08:10:28+00:00

Snowfall Crisis: बर्फ में फंसे मुसाफिर , क्या कुदरत दे रही है बड़ी चेतावनी? | Jammu Kashmir | Snow #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-16T08:05:38+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers