यूट्यूब से सीखी कला, अब बन रही पहचान, 12वीं की छात्रा का लाह ज्वेलरी स्टार्टअप
Success Story: झारखंड की राजधानी रांची की रहने वाली 12वीं की छात्रा गुरलीन कम उम्र में ही आत्मनिर्भर बनने की मिसाल पेश कर रही हैं. उन्होंने पढ़ाई के साथ-साथ लाह से इयररिंग्स, डिजाइनर नेम प्लेट, चाबी रिंग और ब्रेसलेट बनाने का छोटा सा बिजनेस शुरू किया है. खास बात यह है कि गुरलीन ने इसकी कोई औपचारिक ट्रेनिंग नहीं ली, बल्कि यूट्यूब से वीडियो देखकर इस कला को सीखा और लगातार अभ्यास के जरिए अपने डिजाइन को बेहतर बनाया. आज उनके इंस्टाग्राम पेज के जरिए रांची ही नहीं, बल्कि झारखंड के कई जिलों से ऑर्डर मिल रहे हैं और वे पूरे भारत में अपने प्रोडक्ट की डिलीवरी कर रही हैं. इतनी कम उम्र में अपने हुनर के दम पर कमाई कर गुरलीन अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा बन रही हैं. रिपोर्ट- शिखा श्रेया
जमुई के जाबिर ने फिर किया कमाल! बिहार स्टेट कराटे में नौवीं बार जीता स्वर्ण पदक, अब नेशनल में दिखाएंगे दम
Success Story: जमुई के कराटे स्टार जाबिर अंसारी ने पटना में अपना दबदबा कायम रखते हुए नौवीं बार स्टेट गोल्ड मेडल अपने नाम किया है. अब उनकी नज़रें भोपाल में होने वाली नेशनल चैंपियनशिप पर हैं. राष्ट्रीय स्तर के अलावा जाबिर अंसारी अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुके हैं. वर्ष 2017 में श्रीलंका में आयोजित साउथ एशियन कराटे चैंपियनशिप में उन्होंने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए रजत पदक जीता था.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18

















