Responsive Scrollable Menu

IPO मार्केट में आएगी पैसों की ‘सुनामी’! सरकार ने नियमों में दी बड़ी ढील, अब NSE और Jio की लिस्टिंग का रास्ता साफ

पिछले साल रेगुलेटर ने यह प्रस्ताव रखा था कि बड़ी कंपनियों को अपने IPO में जितने शेयर ऑफर करने होते हैं, उसकी न्यूनतम सीमा को आधा कर दिया जाए. इसके तहत, लिस्टिंग के बाद जिन कंपनियों की वैल्यूएशन 5 लाख करोड़ रुपए (57 अरब डॉलर) से ज्यादा होगी, उन्हें अपनी पेड-अप कैपिटल का सिर्फ 2.5 फीसदी हिस्सा ही बेचने की अनुमति होगी. अब सरकार ने इसे औपचारिक रूप से नोटिफाई कर दिया है.

Continue reading on the app

LPG सिलेंडर की किल्लत के बीच ले रहे हैं नया Induction चूल्हा? खरीदने से पहले जरूर चेक करें ये 5 जरूरी चीजें

Online Induction Kaise Kharide: हाल के समय में युद्ध के बीच LPG गैस के दाम तेजी से बढ़े हैं. कई जगहों पर सिलेंडर की उपलब्धता भी प्रभावित हुई है. ऐसे में लोगों के मन में चिंता बढ़ गई है कि अगर अचानक गैस खत्म हो जाए तो खाना कैसे बनेगा. इसी जह से अब कई लोग बैकअप के तौर पर इंडक्शन कुकटॉप खरीदने लगे हैं.

खासकर ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से इसकी खरीदारी तेजी से बढ़ी है, क्योंकि हर किसी के पास बाजार जाकर सामान खरीदने का समय नहीं होता. हालांकि हिना किसी जानकारी के ऑनलाइन इंडक्शन खरीद लेना कई बार परेशानी की कारण बन जाता है. कई स्सते या गलत प्रोडक्ट जल्दी गर्म होने लगते हैं ठीक से काम नहीं करते या कुछ ही समय में खराब हो जाते हैं. इसलिए ऑनलाइन इंडक्शन खरीदने से पहले कुछ जरूरी बातों को जरूर ध्यान  रखना चाहिए. 

इंडक्शन खरीदते समय इन 5 बातों का रखें ध्यान 

पावर और वॉटेज जरूर चेक करें

इंडक्शन कुकटॉप पूरी तरह बिजली से चलता है. इसलिए इसे खरीदते समय उसकी पावर यानी वॉटेज देखना बहुत जरूरी है. आमतौर पर बाजार में 1200W से 2000W तक के इंडक्शन कुकटॉप मिलते हैं.

अगर आपको सिर्फ चाय, कॉफी या हल्की-फुल्की कुकिंग करनी है तो कम पावर वाला इंडक्शन भी काम कर सकता है. लेकिन अगर आप रोजाना दाल, सब्जी या रोटी बनाना चाहते हैं तो 1800W या 2000W पावर वाला इंडक्शन ज्यादा बेहतर रहेगा. इससे खाना जल्दी और सही तरीके से पकता है.

इंडक्शन के लिए सही बर्तन चुनें

बहुत से लोग यह गलती कर बैठते हैं कि इंडक्शन खरीदने के बाद पुराने बर्तनों का इस्तेमाल करने लगते हैं. लेकिन सामान्य एल्यूमिनियम या कुछ स्टील के बर्तन इंडक्शन पर सही से काम नहीं करते.

इंडक्शन पर खाना बनाने के लिए खास इंडक्शन-फ्रेंडली बर्तन जरूरी होते हैं. अगर आप गलत बर्तन इस्तेमाल करेंगे तो मशीन पर असर पड़ सकता है और वह जल्दी खराब भी हो सकती है. इसलिए बेहतर है कि इंडक्शन खरीदते समय ही उसके लिए सही बर्तन भी ले लें.

ब्रांड, वारंटी और रिव्यू पर दें ध्यान

ऑनलाइन खरीदारी करते समय केवल कम कीमत देखकर फैसला नहीं करना चाहिए. कई अनजान या सस्ते ब्रांड के इंडक्शन ज्यादा समय तक नहीं चलते. खरीदने से पहले हमेशा भरोसेमंद ब्रांड चुनें. साथ ही यह भी देखें कि प्रोडक्ट पर कम से कम एक साल की वारंटी मिल रही है या नहीं. इसके अलावा अन्य ग्राहकों के रिव्यू पढ़ना भी जरूरी है. इससे आपको प्रोडक्ट की असली क्वालिटी का अंदाजा लग जाता है.

रिटर्न पॉलिसी जरूर चेक करें

ऑनलाइन शॉपिंग करते समय रिटर्न पॉलिसी देखना भी बेहद जरूरी है. कई बार प्रोडक्ट तस्वीर में अच्छा लगता है, लेकिन इस्तेमाल करने पर उम्मीद के मुताबिक नहीं होता. अगर रिटर्न या रिप्लेसमेंट की सुविधा होगी तो जरूरत पड़ने पर आप आसानी से प्रोडक्ट बदल सकते हैं. इसलिए ऑर्डर करने से पहले रिटर्न की शर्तें जरूर पढ़ लें.

सही जानकारी से करें खरीदारी

अगर आप सही जानकारी के साथ इंडक्शन कुकटॉप खरीदते हैं तो यह लंबे समय तक काम करता है. साथ ही गैस खत्म होने की स्थिति में यह किचन के लिए एक अच्छा बैकअप साबित हो सकता है. सही मॉडल और सही बर्तनों के साथ इंडक्शन का इस्तेमाल करना काफी आसान होता है.

LPG गैस की बढ़ती कीमतों और सिलेंडर की किल्लत के बीच इंडक्शन कुकटॉप की मांग बढ़ रही है. जानिए ऑनलाइन इंडक्शन खरीदते समय किन जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए, ताकि बाद में कोई परेशानी न हो.

यह भी पढ़ें: LPG गैस बचानी है? ट्राय करें फटाफट बनने वाली ये 5 टेस्टी डिश, उंगलियां चाटते रह जाएंगे लोग

Continue reading on the app

  Sports

गंभीर-धोनी में नया पंगा? गौतम ने सुनाई माही को खरी-खरी, भरी महफिल में मारा ताना

gautam gambhir reacts on ms dhoni post: गौतम गंभीर ने एमएस धोनी के उस पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी है, जिसमें टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद भारतीय टीम को बधाई देते हुए पूर्व भारतीय कप्तान ने लिखा था कि 'कोच साहब आप पर हंसी अच्छी लगती है.' गंभीर ने इस पर अब कहा है कि एक दिन के लिए धोनी उनकी भूमिका में हों और वह उनकी जगह, तब वह यही बात लिखेंगे. Mon, 16 Mar 2026 23:33:02 +0530

  Videos
See all

शोरूम से स्कूटी चोरी, पहले खिंचवाई फोटो फिर हुआ फरार #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-16T18:30:06+00:00

बेजुबान की चीखें अनसुनी, युवक की क्रूरता कैमरे में कैद #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-16T18:29:18+00:00

कुश्ती के बाद पहलवान ने लगा दी थाने की दौड़ #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-16T18:28:03+00:00

Horror makes history at the Oscars. #Oscars #Horror #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-16T18:30:47+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers