Responsive Scrollable Menu

Crude Oil Refining: कच्चे तेल से कैसे बनता है पेट्रोल-डीजल? जानें रिफाइनरी के अंदर की पूरी कहानी

हम आज जो पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस इस्तेमाल करते हैं, वो सब कच्चे तेल से ही निकाले जाते हैं। यह प्रोसेस कैसे काम करता है और एक ही कच्चे तेल से और क्या-क्या चीजें बनती हैं, आइए इस गैलरी में देखते हैं।

Continue reading on the app

सीबीआई ने 228 करोड़ के बैंक धोखाधड़ी मामले में अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल अंबानी से दूसरे दिन भी की पूछताछ

नई दिल्ली, 14 मार्च (आईएएनएस)। देश की प्रमुख जांच एजेंसी केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने 228 करोड़ रुपए के बैंक धोखाधड़ी मामले में उद्योगपति अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल अंबानी से शनिवार को दूसरे दिन फिर से पूछताछ की।

सूत्रों के अनुसार, इस मामले में उनसे सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक, यानी करीब छह घंटे तक पूछताछ की गई।

यह पूछताछ रिलायंस होम फाइनेंस लिमिटेड (आरएचएफएल) से जुड़े 228 करोड़ रुपए के कथित बैंक धोखाधड़ी मामले में की गई है। इस मामले में कंपनी के पूर्व सीईओ और पूर्व पूर्णकालिक निदेशक रवींद्र सुधालकर सहित कई अन्य लोगों के नाम भी शामिल हैं। मामले में जय अनमोल अंबानी भी आरोपियों में शामिल हैं। हालांकि इस संबंध में कंपनी की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

सीबीआई ने बीते दिन शुक्रवार को भी अनिल अंबानी के बेटे से पूछताछ की थी।

जांच एजेंसी के अनुसार, जय अनमोल अंबानी से दिल्ली स्थित सीबीआई मुख्यालय में पूछताछ की गई। अधिकारियों ने बताया कि उनसे मामले से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से सवाल-जवाब किए गए और आगे की जांच के लिए उन्हें शनिवार को भी उपस्थित रहने को कहा गया था।

सीबीआई ने इससे पहले 9 दिसंबर 2025 को इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के बाद मुंबई में जय अनमोल अंबानी के आवास पर भी तलाशी अभियान चलाया था। यह कार्रवाई यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (पूर्व में आंध्रा बैंक) की शिकायत के आधार पर की गई थी। बैंक ने आरोप लगाया था कि कंपनी ने बैंक से लिया गया कर्ज वापस नहीं चुकाया, जिसके कारण वर्ष 2019 में यह खाता गैर-निष्पादित संपत्ति (एनपीए) में बदल गया।

वहीं, 6 दिसंबर 2025 को सीबीआई ने इस बैंक धोखाधड़ी मामले में केस दर्ज किया। इस मामले में रिलायंस होम फाइनेंस लिमिटेड, जय अनमोल अंबानी, रविंद्र सुधालकर सहित कुछ अज्ञात व्यक्तियों और अज्ञात सरकारी अधिकारियों को भी आरोपी बनाया गया है। जांच एजेंसी ने आरोप लगाया है कि आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी और आपराधिक कदाचार के जरिए यूनियन बैंक ऑफ इंडिया को करीब 228.06 करोड़ रुपए का नुकसान पहुंचाया गया।

जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि रिलायंस होम फाइनेंस लिमिटेड ने कुल मिलाकर 18 बैंकों, वित्तीय संस्थानों, एनबीएफसी और कॉर्पोरेट संस्थाओं से करीब 5,572.35 करोड़ रुपए का लोन लिया था, जिसमें यूनियन बैंक ऑफ इंडिया भी शामिल है। आरोप है कि कंपनी ने इन संस्थानों को गुमराह कर लोन लिया और बाद में भुगतान नहीं किया। इस पूरे मामले की विस्तृत जांच जारी है।

सीबीआई ने इस मामले में मुंबई स्थित विशेष सीबीआई अदालत से तलाशी वारंट प्राप्त करने के बाद 9 दिसंबर 2025 को मुंबई में रिलायंस होम फाइनेंस लिमिटेड के दो आधिकारिक परिसरों, जय अनमोल अंबानी के आवास और कंपनी के तत्कालीन निदेशक रविंद्र सुधालकर के आवास पर छापेमारी की थी। इस दौरान जांच एजेंसी को कई महत्वपूर्ण दस्तावेज मिले थे, जिन्हें जांच के लिए जब्त कर लिया गया है।

--आईएएनएस

डीबीपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

भारतीय क्रिकेट अभी और ऊंचाइयां छुएगा, रोहित शर्मा ने टीम इंडिया पर जताया भरोसा

rohit sharma: रोहित शर्मा ने भारत की पुरुष और महिला टीमों पर भरोसा जताते हुए कहा है कि पिछले कुछ समय में मिली सफलताओं की लय की बरकरार रखते हुए आगे भी नए मुकाम हासिल करेंगी. रोहित शर्मा ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 की जीत और 2025 में भारतीय महिला टीम की वनडे वर्ल्ड कप जीत को गर्व का पल बताया. Sun, 15 Mar 2026 00:05:48 +0530

  Videos
See all

PM Kisan Samman Nidhi Installment: हर किसान के खाते में हजारों रूपए | Farmer | Agriculture | PM Modi #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-14T23:30:10+00:00

Monalisa Wedding Video: 6 महिला का प्यार, फिर शादी, मोनालिसा ने क्यों चुना मुस्लिम पति? | Viral Girl #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-14T23:00:37+00:00

Iran America War Update: ईरान-अमेरिका युद्ध पर बहुत बड़ी खबर |Iran Israel War | Khamenei | Trump |Top #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-14T22:30:09+00:00

Strait Of Hormuz: हॉर्मुज से भारत पहुंचे LPG वाले जहाज! | India | Iran America War | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-15T00:00:40+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers