Responsive Scrollable Menu

वर्ल्ड अपडेट्स:इटली में 4.7 तीव्रता का भूकंप, 21 लोग घायल; कई इमारतों को नुकसान

इटली के नेपल्स शहर के पश्चिम में शनिवार को 4.7 तीव्रता का भूकंप आया। इस भूकंप में 21 लोग घायल हो गए, जबकि कई इमारतों को नुकसान पहुंचा है। स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक, भूकंप का केंद्र कैंपी फ्लेग्रेई इलाके में था। मुख्य झटके के बाद कई हल्के झटके भी महसूस किए गए। प्रशासन प्रभावित इलाकों का जायजा ले रहा है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है। फिलहाल किसी के मारे जाने की खबर नहीं है। अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… अमेरिका में F-35B फाइटर जेट क्रैश; पायलट सुरक्षित बाहर निकलने में कामयाब अमेरिका के सैन डिएगो में शुक्रवार सुबह मरीन कॉर्प्स का F-35B फाइटर जेट मिरामार एयर बेस के पास क्रैश हो गया। हादसे के बाद विमान में आग लग गई, जिसे दमकलकर्मियों ने बुझा दिया। मरीन कॉर्प्स के मुताबिक, पायलट समय रहते इजेक्ट कर सुरक्षित बाहर निकल आया। उसे मामूली चोटें आई हैं और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों ने इस हादसे को 'क्लास A मिसहैप' घोषित किया है। यह सैन्य विमान हादसों की सबसे गंभीर श्रेणी होती है। इसमें विमान पूरी तरह नष्ट हो जाए, 20 लाख डॉलर (करीब 17 करोड़ रुपये) से ज्यादा का नुकसान हो या किसी सैनिक की मौत हो जाए। एक F-35B फाइटर जेट की कीमत करीब 109 मिलियन डॉलर (करीब 950 करोड़ रुपये) बताई जाती है। क्यों खास है F-35B? F-35B अमेरिका का एडवांस्ड स्टील्थ फाइटर जेट है। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह कम दूरी से उड़ान भर सकता है और हेलीकॉप्टर की तरह सीधा उतर (वर्टिकल लैंडिंग) भी सकता है। इसका इस्तेमाल अमेरिकी मरीन कॉर्प्स, नेवी और एयर फोर्स करती हैं। यह पिछले एक महीने में अमेरिकी मरीन कॉर्प्स के F-35B से जुड़ा दूसरा बड़ा हादसा है। इससे पहले वॉशिंगटन में भी एक F-35B जेट दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। अब इस नए हादसे की जांच शुरू कर दी गई है। रूस ने यूक्रेन पर बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया; 4 की मौत, 15 घायल रूस ने शनिवार सुबह यूक्रेन की राजधानी कीव पर बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया। स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक, हमले में कम से कम 4 लोगों की मौत हुई है, जबकि 15 लोग घायल हुए हैं। घायलों में 13 और 17 साल के दो किशोर भी शामिल हैं। कीव के मेयर विताली क्लिट्स्को ने टेलीग्राम पर लोगों से तुरंत बंकरों में जाने की अपील की। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, शहर में कुछ ही मिनटों के भीतर 10 से ज्यादा धमाके हुए, जिससे कई इलाकों में कारों के अलार्म बजने लगे। संयुक्त राष्ट्र ने हाल ही में कहा था कि जून 2026 यूक्रेन में नागरिकों के लिए अप्रैल 2022 के बाद सबसे घातक महीना रहा। इसकी वजह रूस की ओर से मिसाइल और ड्रोन हमलों में आई तेजी बताई गई। वहीं, यूक्रेन भी हाल के महीनों में रूस के अंदर जवाबी हमले तेज कर चुका है। दोनों देशों के बीच चार साल से ज्यादा समय से युद्ध जारी है।

Continue reading on the app

UIDAI का बड़ा अपडेट: Aadhaar App के Offline Mode से बिना Internet होगा वेरिफिकेशन

आज के समय में आधार कार्ड देश के हर नागरिक की पहचान का सबसे बड़ा जरिया बना हुआ है। UIDAI यानी के भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण द्वारा इस इस साल की शुरुआत में नया 'आधार एप' लॉन्च किया था। जब इस एप को लॉन्च किया गया है तो कुछ दिनों के बाद पुराने 'एमआधार' एप को पूरी तरह से बंद कर दिया गया था।
अब इस नए आधार एप को ऑफलाइन मोड में भी इस्तेमाल किया जा सकता है और इसके मदद से आप बिना किसी इंटरनेट के भी अपनी पहचान का पुख्ता वेरिफिकेशन आसानी से कर पाएंगे। आइए आपको इस लेख में बताते है यूआईडीएआई  का नया ऑफलाइन फीचर कैसे यूज कर सकते हैं और जानें इसके फायदे।

जानिए क्या नया है ऑफलाइन मोड और कैसे काम करता?
- गौरतलब है कि आधार एप ऐसा बनाया गया है कि अब बिना किसी इंटरनेट के भी इसको इस्तेमाल किया  जा सकता है।

- बिना इंटरनेट के आप आधार एप ओपन करेंगे तो भी आपकी स्क्रीन पर एक क्यूआर कोड नजर आएगा, जो ऑफलाइन मोड पर भी काम करता है। 

- बता दें कि, इस क्यूआर कोड में आपकी फोटो, नाम और जन्मतिथि जैसी जरूरी जानकारियां पहले से ही सुरक्षित रूप से लॉक रहती हैं।

बिना नेटवर्क के कैसे होगा पहचान का पूरा सत्यापन
- खासकर, जब आप किसी एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन या सरकारी ऑफिस जाएंगे, तो वहां स्थित अधिकारी अपने मोबाइल से आपके इस ऑफलाइन क्यूआर कोड को स्कैन करेंगे।

- कोड स्कैन करने पर अधिकृत QR स्कैनर या UIDAI के आधार एप के तहत आपकी पहचान ऑफलाइन सत्यापित कर पाएंगे।

- इस पूरी प्रक्रिया के लिए आपके फोन में डेटा की जरूरत नहीं पड़ेगी।

 डेटा की प्राइवेसी और सुरक्षा का रखा गया है खास ध्यान
- हर किसी के मन यह डर जरुर होता है कि इंटरनेट के बिना क्या यह सुरक्षित है?

-  UIDAI के अनुसार, यह ऑफलाइन क्यूआर कोड पूरी तरह सेफ है।

- इस सुविधा में सिर्फ जरुरत की जानकारी ही शेयर की जाती है, ताकि आपकी निजता बेहतर तरीके से सुरक्षित रहे और अनावश्यक डेटा शेयर होने का जोखिम कम हो।

दूर-दराज के क्षेत्रों और आम नागरिकों को मिलने वाले बड़े लाभ

 - इस नए ऑफलाइन मोड का सबसे बड़ा फायदा उन लोगों को होगा जो खराब नेटवर्क वाले क्षेत्रों या गांव में रहते हैं।

- ट्रेन टिकट चेकिंग के दौरान या आपातकालीन स्थिति में मोबाइल डेटा न होने पर भी आपका डिजिटल आधार पूरी तरह से मान्य होगा।

- गौरतलब है कि कुछ जगहों पर नया Aadhaar App पहचान के लिए सुविधाजनक ऑप्शन बन सकता है। लेकिन, कुछ संस्थान पर अपने नियमों के अनुसार फिजिकल आधार या अन्य दस्तावेज भी मांगा जा सकता है।

Continue reading on the app

  Sports

कप्तान की पत्थर मार-मारकर हत्या, किया था इसका विरोध

फुटबॉल स्टार और एससी विला के कप्तान डेविड ओवोरी की हत्या कर दी गई है. वो सिर्फ 27 साल के थे. Fri, 07 Aug 2026 16:23:55 +0530

  Videos
See all

Pakistan-Saudi-Turkey Deal: पाकिस्तान का 'Islamic NATO' फेल होगा? | Major Gaurav Arya #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-07T11:13:31+00:00

Master Stroke LIVE: जान बचाकर भागीं Neha Bora! | Jharkhand GENZ Protest | Abhijeet Dipke | CJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-07T11:10:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers