आईपीएल 2026 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स मुश्किल में! फ्रेंचाइजी पर मुकदमा, क्या है पूरा मामला
Chennai Super Kings Controversy: इंडियन प्रीमियर लीग की सफल फ्रेंचाइजी टीम चेन्नई सुपर किंग्स टूर्नामेंट शुरू होने से पहले विवादों में है. सन टीवी नेटवर्क लिमिटेड ने सीएसके के खिलाफ मद्रास हाई कोर्ट में कॉपीराइट उल्लंघन का मामला दर्ज कराया है. आरोप है कि उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने कंटेंट को प्रमोट करने के लिए 'जेलर', 'जेलर 2' और 'कुली' जैसी फिल्मों के गाने, डायलॉग्स और बैकग्राउंड ट्रैक्स का इस्तेमाल किया है.
AC चलाने के बाद टपक रहा है पानी, जानें कारण, समस्या ठीक करने के आसान तरीके
एसी (AC) चलाने का दिन आ गया है. चार-पांच महीने से बंद एसी को बिना साफ किए चलाने से ये अच्छी तरह से कूलिंग नहीं करती है. कुछ लोग खुद से ही एयर कंडीशनर को साफ कर लेते हैं तो कुछ एक्सपर्ट को बुलाकर इसकी प्रॉपर तरीके से सर्विसिंग करवाते हैं. यदि एसी काफी पुराना है तो आपको एक्सपर्ट बुलाकर ही इसे चेक कराने के बाद यूज करना चाहिए. कई बार गैस कम हो जाता है, गैस लीक करता है, जिससे प्रॉपर कूलिंग नहीं होती है, कोई पार्ट-पुर्जा, तार आदि खराब भी हो सकता है. ऐसे में एक्सपर्ट से चेक करा कर ही एसी का यूज करें. कई बार AC चलाते समय उससे पानी टपकने लगता है. अचानक समझ नहीं आता कि आखिर पानी टपकने की वजह क्या है. ऐसे में आप इस वीडियो में जानें कि आखिर एसी से पानी क्यों टपकता है. क्या मुख्या कारण है और किन उपायों से आप इस परेशानी को खुद से ठीक कर सकते हैं, वह भी बिना टेक्नीशियन को बुलाए ही. एसी में पानी टपकने से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है इशान रेफ्रिजरेशन एंड एयर कंडीशनिंग एक्सपर्ट नाम के यूट्यूब चैनल पर.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18





















