Responsive Scrollable Menu

मसूरी में कुलदीप यादव की शादी:रैना-चहल और रिंकू का डांस; नाश्ते में कानपुर की 'खस्ता कचौड़ी', शाम 5 बजे निकलेगी बारात

क्रिकेटर कुलदीप यादव आज (14 मार्च) अपनी बचपन की दोस्त वंशिका सिंह के साथ शादी के बंधन में बंधेंगे। मसूरी स्थित आईटीसी सेवॉय होटल में पिछले तीन दिन से शादी की रस्में चल रही हैं। शुक्रवार देर शाम हुए संगीत और कॉकटेल समारोह में क्रिकेटर सुरेश रैना, रिंकू सिंह और युजवेंद्र चहल ने दूल्हे के साथ जमकर डांस किया। समारोह में दिल्ली से आए सूफी सिंगर और लाइव परफॉर्मर बिस्मिल ने भी अपनी प्रस्तुति दी। देर रात तक होटल परिसर में जश्न का माहौल रहा। शनिवार सुबह पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ भी मसूरी पहुंच गए। सुबह साढ़े 9 बजे सभी मेहमानों के लिए नाश्ते का आयोजन किया गया, जिसमें कानपुर की स्पेशल खस्ता कचौड़ी और दाल के बड़े परोसे गए। शाम को होंगी मुख्य शादी की रस्में कार्यक्रम के अनुसार शाम 4 बजे साफा बंधाई की रस्म होगी। इसके बाद 5 बजे बारात निकलेगी, 6 बजे वरमाला और रात 8 बजे फेरे होंगे। फेरों के बाद देर रात तक मंडप की अन्य पारंपरिक रस्में पूरी की जाएंगी। शादी समारोह में क्रिकेट जगत से कई बड़े नाम शामिल हो सकते हैं। इसमें भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा, टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव और टीम इंडिया के मुख्य कोच गौतम गंभीर के शामिल होने की संभावना है। शादी की PHOTOS… चहल ने लगाई हल्दी, ढोल की थाप पर किया डांस शुक्रवार सुबह 11 बजे से हल्दी की रस्म शुरू हुई, जो दोपहर करीब 2 बजे तक चली। इस दौरान होटल परिसर में जश्न का माहौल बना रहा। हल्दी समारोह में युजवेंद्र चहल सबसे ज्यादा चर्चित रहे। चहल कभी कुलदीप यादव के चेहरे पर हल्दी लगाते दिखे तो कभी ढोल की थाप पर जमकर डांस करते नजर आए। हल्दी की रस्म के बाद कुलदीप यादव और वंशिका सिंह ने भी मेहमानों के साथ डांस किया। हल्दी के बाद मेहमानों के लिए शाही दावत हल्दी समारोह के बाद मेहमानों के लिए होटल में खास लंच का इंतजाम किया गया था। बताया जा रहा है कि इस दावत में एक थाली की कीमत 20 हजार रुपए से ज्यादा थी। शादी के लिए प्लैटिनम और गोल्ड मेन्यू तैयार किए गए हैं, जिनमें वेज और नॉनवेज दोनों तरह के व्यंजन शामिल हैं। मेहमानों के लिए अलग-अलग तरह के प्रीमियम सलाद, सूप, स्नैक्स और मुख्य व्यंजन परोसे जा रहे हैं। बार मेन्यू में भी देश-विदेश के महंगे ब्रांड शामिल किए गए हैं। इसमें 40 हजार रुपए की डॉम पेरिग्नॉन शैम्पेन, 35 हजार रुपए तक की सिंगल माल्ट स्कॉच और कई प्रीमियम वाइन शामिल हैं। मसूरी में जुटे क्रिकेटर कुलदीप यादव की शादी में शामिल होने के लिए क्रिकेट जगत के कई खिलाड़ी मसूरी पहुंच चुके हैं। भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह अपनी मंगेतर प्रिया सरोज के साथ शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे हैं। पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना, पीयूष चावला और भारतीय टीम के फील्डिंग कोच टी दिलीप भी मसूरी पहुंचे हैं। शाम 6 बजे वरमाला होगी शादी का मुख्य समारोह आज शाम होटल के सेंट्रल लॉन में होगा। शाम 4 बजे साफा बंधाई की रस्म होगी, 5 बजे कुलदीप यादव घोड़ी पर सवार होकर बारात लेकर निकलेंगे। इसके बाद शाम 6 बजे वरमाला और रात 8 बजे फेरे होंगे। आधी रात तक शादी की बाकी रस्में पूरी की जाएंगी। ये भी पढ़ें- कुलदीप यादव ने अपनी दुल्हन के साथ डांस मूव्स किए:हल्दी में मस्ती करते नजर आए युजवेंद्र चहल; आज शादी में आ सकते हैं रोहित-सूर्या कुलदीप यादव की शादी से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

Continue reading on the app

अलका याग्निक-रूप कुमार राठौड़ का लव एंथम, जिसे सुनते ही तड़प उठता दिल, धड़कनों पर राज करती है सुरीली धुन

नई दिल्ली. फिल्म आशिक (2001) का टाइटल ट्रैक 'आशिक मुझे आशिक' एक सुपरहिट गाना है. इस गाने को सुनते ही उस जमाने की यादें ताजा हो जाती हैं. इस गाने की सबसे बड़ी खासियत इसकी एनर्जी और वाइब है. संजीव-दर्शन के संगीत ने इसे एक परफेक्ट रोमांटिक सॉन्ग बना दिया था. रूप कुमार राठौड़ की मखमली आवाज और अलका याग्निक की गायकी ने इसमें जो जान फूंकी, वो आज भी कानों में मिश्री जैसी घोलती है. समीर के लिखे बोल सीधे दिल में उतर जाते हैं. बॉबी देओल और करिश्मा कपूर का यह रोमांटिक गाना आज भी आशिकों की पहली पसंद है.

Continue reading on the app

  Sports

एक आग तो दूसरा ज्वाला... संजू सैमसन ने बताया अभिषेक शर्मा को अपना फायर जोड़ी, गेंदबाजों पर नहीं करते कोई रहम

Sanju Samson said We are not ice we are fire: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने टी20 विश्व कप 2026 के अंतिम तीन मैचों में अपनी तूफानी बल्लेबाजी से धूम मचा दी. इंडिया टुडे के एक कार्यक्रम में संजू ने विश्व कप में अपनी बैटिंग के अलावा ओपनिंग जोड़ीदार अभिषेक शर्मा को लेकर भी खुलकर बात की. Sat, 14 Mar 2026 20:18:11 +0530

  Videos
See all

नगर निगम हंगामा! संविदा कर्मचारी ने Inspector पर बरसाए जूते #shorts #viralnews #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-14T15:09:24+00:00

देश की सबसे तेज ट्रेन पर पत्थरबाज़ी! #vandebharatexpress #stonepelting #shorts #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-14T15:11:52+00:00

Lapete Mein Netaji : ममता दीदी का कांग्रेस से क्यों हुआ मोह भंग? | PM Modi | Mamata Banerjee #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-14T15:10:07+00:00

Viral Video: ICC चेयरमैन Jay Shah को मिला IBLA अवार्ड, Team India को दी बधाई #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-14T15:07:45+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers