Responsive Scrollable Menu

एलपीजी लेकर होर्मुज से सुरक्षित निकला भारतीय जहाज शिवालिक

नई दिल्ली, 14 मार्च (आईएएनएस)। अमेरिका-इजरायल और ईरान संघर्ष के 15वें दिन भारत के लिए अच्छी खबर आई। भारत का एलपीजी (रसोई गैस) ले जाने वाला जहाज शिवालिक शुक्रवार रात होर्मुज स्ट्रेट को सुरक्षित पार कर गया। जहाजों के आवागमन पर नजर रखने वाली ट्रैकिंग साइट मरीनट्रैफिक के मुताबिक, यह जहाज 7 मार्च को कतर से अमेरिका के लिए रवाना हुआ था।

जंग के बीच भारत का एलपीजी ले जाने वाला जहाज शिवालिक शुक्रवार रात होर्मुज स्ट्रेट को सुरक्षित पार कर गया।

यह जहाज भारत की सरकारी कंपनी शिपिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया का है और इसमें करीब 50,000 टन से ज्यादा एलपीजी ले जाने की क्षमता है। इसी वजह से इस जहाज का सुरक्षित निकलना भारत के लिए काफी अहम माना जा रहा है।

फिलहाल भारत में एलपीजी की कोई किल्लत नहीं है, लेकिन वैश्विक हालात को देखते हुए लोग घबराहट में एलपीजी सिलेंडर बुक कर रहे हैं। शुक्रवार को पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने कहा कि गलत सूचनाओं के कारण लोग घबराकर बुकिंग और जमाखोरी करने लगे हैं। घरेलू एलपीजी डिलीवरी का औसत चक्र लगभग ढाई दिन का है। डायवर्जन को रोकने के लिए डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड (डीएसी) सिस्टम लागू किया गया है।

इस सिस्टम के तहत ग्राहकों को सिलेंडर प्राप्त करने के लिए डिलीवरी करने वाले को एक कोड देना होगा। अस्थायी उपाय के रूप में, एलपीजी बुकिंग के बीच न्यूनतम अंतराल 21 दिन से बढ़ाकर 25 दिन कर दिया गया है।

वहीं स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दावा किया है कि अमेरिकी सेना ने फारस की खाड़ी में स्थित खार्ग द्वीप पर मौजूद ईरान के सैन्य ठिकानों को तबाह कर दिया है।

उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि जरूरत पड़ी तो इस इलाके के ऑयल इन्फ्रास्ट्रक्चर को भी निशाना बनाया जा सकता है। ईरान के करीब 80 से 90 फीसदी कच्चे तेल का निर्यात इसी द्वीप से होता है।

--आईएएनएस

केआर/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

'आपने एकदम चौकस टीम बनाई है...' आकाश चोपड़ा ने इस आईपीएल फ्रेंचाइजी को बताया सबसे मजबूत, जीत सकती है ट्रॉफी

IPL 2026: आईपीएल 2026 को शुरू होने में अब 14 दिन ही बाकी हैं और क्रिकेट के गलियारों में सिर्फ इसी की चर्चा हो रही है. अब तो तमाम पूर्व क्रिकेटर्स ने टीमों का एनालिसिस भी शुरू कर दिया है और बता रहे हैं कि कौन सी टीम मजबूत है और कौन सी टीम कमजोर दिख रही है. इसी बीच आकाश चोपड़ा ने भी एक फ्रेंचाइजी की जमकर तारीफ की है और तो और ये तक कह दिया है कि यदि वह इस बार ट्रॉफी नहीं जीतती है, तो उन्हें खुदके गिरेबान में झांककर देखना होगा. तो आइए जानते हैं कि कौन सी टीम है, जिसने आकाश चोपड़ा को इतना प्रभावित किया है.

किस टीम की तारीफ कर रहे हैं आकाश चोपड़ा?

IPL 2026 के शुरू होने से पहले आकाश चोपड़ा जिस टीम की तारीफ कर रहे हैं, वो टीम है अक्षर पटेल की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स... दिल्ली ने अब तक एक भी ट्रॉफी नहीं जीती है, लेकिन आकाश चोपड़ा का मानना है कि इस बार उनकी टीम खिताबी जीत दर्ज करने की प्रबल दावेदार है और यदि ये टीम ऐसा नहीं कर सकी, तो हैरानी की बात होगी.

आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर दिल्ली कैपिटल्स को मजबूत बताते हुए कहा, अगर इस टीम के साथ, बापू के साथ अब न जीत पाओ तुम इस बार दिल्ली वालों तो भाई गिरेबान में झांक के देखना पड़ेगा, आईना बताएगा आपको आपकी सच्चाई क्योंकि टीम आपने बनाई है एकदम चौकस है.

कुलदीप यादव की जमकर की तारीफ

आकाश चोपड़ा ने आगे कुलदीप यादव की सराहना की. कुलदीप ने कुलदीप ने आईपीएल में अब तक कुल 98 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 26.97 के औसत से 102 विकेट चटकाए हैं. इस दौरान उनकी इकोनॉमी 8.04 रही.

कुलदीप यादव के बारे में बात करते हुए चोपड़ा ने कहा, 'कुलदीप यादव अगर मैन टू मैन मॉर्किंग करें, तो हम कहेंगे टॉप तीन अगर स्पिनर्स आपको इस लीग के ढूंढने हो, तो कुलदीप यादव का नाम उसमें शामिल होगा. वह वाकई में एक बहुत स्मार्ट ऑपरेटर हैं.'

15 कप्तान बदल चुकी है DC

18 साल में दिल्ली कैपिटल्स की टीम एक भी ट्रॉफी नहीं जीत सकी है. 6 बार टीम ने क्वालीफायर खेला है, जबकि 2020 में फ्रेंचाइजी ने अपना पहला और एकमात्र फाइनल खेला. वहीं, 15 अलग-अलग कप्तानों ने टीम की कमान संभाली है.

 मौजूदा समय में अक्षर पटेल टीम की कप्तानी कर रहे हैं. बताते चलें, पिछले सीजन में फ्रेंचाइजी ने खेले गए 14 मुकाबलों में से 7 मैच जीते थे, जबकि 6 मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा था. वहीं, टीम प्लेऑफ में नहीं पहुंच सकी थी और पांचवें नंबर पर रहते हुए टूर्नामेंट का अंत किया था.

दिल्ली कैपिटल्स का ऐसा है IPL 2026 में स्क्वाड

अक्षर पटेल (कप्तान), केएल राहुल, कुलदीप यादव, ट्रिस्टन स्टब्स, मिचेल स्टार्क, डेविड मिलर, टी. नटराजन, नितीश राणा, पृथ्वी शॉ, मुकेश कुमार, आकिब नबी, बेन डकेट, आशुतोष शर्मा, पथुम निसांका, अभिषेक पोरेल, लुंगी एंगिडी, काइल जैमीसन, समीर रिजवी, दुष्मंथा चमीरा, करुण नायर, विपराज निगम, माधव तिवारी, अजय मंडल, साहिल पारख, त्रिपुराना विजय. 

दिल्ली कैपिटल्स का शेड्यूल

तारीख मैच स्थान समय (IST)
1 अप्रैल 2026 Delhi Capitals vs Lucknow Super Giants Ekana Cricket Stadium, लखनऊ 7:30 PM
4 अप्रैल 2026 Delhi Capitals vs Mumbai Indians Arun Jaitley Stadium, दिल्ली 3:30 PM
8 अप्रैल 2026 Delhi Capitals vs Gujarat Titans Arun Jaitley Stadium, दिल्ली 7:30 PM
11 अप्रैल 2026 Chennai Super Kings vs Delhi Capitals M. A. Chidambaram Stadium, चेन्नई 7:30 PM

ये भी पढ़ें: ये हैं आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा मैच हारने वाले कैप्टन, टॉप-5 में शामिल 4 कप्तानों ने तो जीती हैं ट्रॉफी

Continue reading on the app

  Sports

बिहार राज्यसभा चुनाव 2026 में RJD विधायक फैसल रहमान ने नहीं डाला वोट, मां की बीमारी का हवाला देते हुए बताई दिल्ली में मौजूदगी की वजह

बिहार की पांच राज्यसभा सीटों के लिए सोमवार, 16 मार्च 2026 को हुई वोटिंग में महागठबंधन को बड़ा झटका लगा। कुल चार विधायकों ने मतदान प्रक्रिया से दूरी बना ली, जिससे राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के उम्मीदवार एडी सिंह की हार लगभग तय मानी जा रही है। इन चार विधायकों में कांग्रेस के तीन और … Mon, 16 Mar 2026 20:06:35 GMT

  Videos
See all

Bhaiyaji Kahin: Gas और तेल पर BJP ने कौन से आंकड़े दे दिए | #shivalikship #straitofhormuz #pmmodi #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-16T14:41:23+00:00

मौत की अफवाहों के बीच नेतन्याहू का वीडियो वायरल | #netanyahu #warnews #iranisraelwar #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-16T14:37:09+00:00

नूंह मेवात में सेल्फी बना मौत का कारण #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-16T14:42:20+00:00

'Shivalik' लाया LPG की बड़ी खेप! | #lpgsupply #straitofhormuz #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-16T14:39:33+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers