'आपने एकदम चौकस टीम बनाई है...' आकाश चोपड़ा ने इस आईपीएल फ्रेंचाइजी को बताया सबसे मजबूत, जीत सकती है ट्रॉफी
IPL 2026: आईपीएल 2026 को शुरू होने में अब 14 दिन ही बाकी हैं और क्रिकेट के गलियारों में सिर्फ इसी की चर्चा हो रही है. अब तो तमाम पूर्व क्रिकेटर्स ने टीमों का एनालिसिस भी शुरू कर दिया है और बता रहे हैं कि कौन सी टीम मजबूत है और कौन सी टीम कमजोर दिख रही है. इसी बीच आकाश चोपड़ा ने भी एक फ्रेंचाइजी की जमकर तारीफ की है और तो और ये तक कह दिया है कि यदि वह इस बार ट्रॉफी नहीं जीतती है, तो उन्हें खुदके गिरेबान में झांककर देखना होगा. तो आइए जानते हैं कि कौन सी टीम है, जिसने आकाश चोपड़ा को इतना प्रभावित किया है.
किस टीम की तारीफ कर रहे हैं आकाश चोपड़ा?
IPL 2026 के शुरू होने से पहले आकाश चोपड़ा जिस टीम की तारीफ कर रहे हैं, वो टीम है अक्षर पटेल की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स... दिल्ली ने अब तक एक भी ट्रॉफी नहीं जीती है, लेकिन आकाश चोपड़ा का मानना है कि इस बार उनकी टीम खिताबी जीत दर्ज करने की प्रबल दावेदार है और यदि ये टीम ऐसा नहीं कर सकी, तो हैरानी की बात होगी.
आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर दिल्ली कैपिटल्स को मजबूत बताते हुए कहा, अगर इस टीम के साथ, बापू के साथ अब न जीत पाओ तुम इस बार दिल्ली वालों तो भाई गिरेबान में झांक के देखना पड़ेगा, आईना बताएगा आपको आपकी सच्चाई क्योंकि टीम आपने बनाई है एकदम चौकस है.
कुलदीप यादव की जमकर की तारीफ
आकाश चोपड़ा ने आगे कुलदीप यादव की सराहना की. कुलदीप ने कुलदीप ने आईपीएल में अब तक कुल 98 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 26.97 के औसत से 102 विकेट चटकाए हैं. इस दौरान उनकी इकोनॉमी 8.04 रही.
कुलदीप यादव के बारे में बात करते हुए चोपड़ा ने कहा, 'कुलदीप यादव अगर मैन टू मैन मॉर्किंग करें, तो हम कहेंगे टॉप तीन अगर स्पिनर्स आपको इस लीग के ढूंढने हो, तो कुलदीप यादव का नाम उसमें शामिल होगा. वह वाकई में एक बहुत स्मार्ट ऑपरेटर हैं.'
???? News ????
— IndianPremierLeague (@IPL) March 11, 2026
Presenting the schedule for the first 20 matches of #TATAIPL 2026, to be played from March 28 to April 12, 2026 ????️
Full schedule will be announced once poll dates are announced for three states set to undergo State Assembly elections.
More details ▶️… pic.twitter.com/8Iq492v8TE
15 कप्तान बदल चुकी है DC
18 साल में दिल्ली कैपिटल्स की टीम एक भी ट्रॉफी नहीं जीत सकी है. 6 बार टीम ने क्वालीफायर खेला है, जबकि 2020 में फ्रेंचाइजी ने अपना पहला और एकमात्र फाइनल खेला. वहीं, 15 अलग-अलग कप्तानों ने टीम की कमान संभाली है.
मौजूदा समय में अक्षर पटेल टीम की कप्तानी कर रहे हैं. बताते चलें, पिछले सीजन में फ्रेंचाइजी ने खेले गए 14 मुकाबलों में से 7 मैच जीते थे, जबकि 6 मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा था. वहीं, टीम प्लेऑफ में नहीं पहुंच सकी थी और पांचवें नंबर पर रहते हुए टूर्नामेंट का अंत किया था.
दिल्ली कैपिटल्स का ऐसा है IPL 2026 में स्क्वाड
अक्षर पटेल (कप्तान), केएल राहुल, कुलदीप यादव, ट्रिस्टन स्टब्स, मिचेल स्टार्क, डेविड मिलर, टी. नटराजन, नितीश राणा, पृथ्वी शॉ, मुकेश कुमार, आकिब नबी, बेन डकेट, आशुतोष शर्मा, पथुम निसांका, अभिषेक पोरेल, लुंगी एंगिडी, काइल जैमीसन, समीर रिजवी, दुष्मंथा चमीरा, करुण नायर, विपराज निगम, माधव तिवारी, अजय मंडल, साहिल पारख, त्रिपुराना विजय.
दिल्ली कैपिटल्स का शेड्यूल
| तारीख | मैच | स्थान | समय (IST) |
|---|---|---|---|
| 1 अप्रैल 2026 | Delhi Capitals vs Lucknow Super Giants | Ekana Cricket Stadium, लखनऊ | 7:30 PM |
| 4 अप्रैल 2026 | Delhi Capitals vs Mumbai Indians | Arun Jaitley Stadium, दिल्ली | 3:30 PM |
| 8 अप्रैल 2026 | Delhi Capitals vs Gujarat Titans | Arun Jaitley Stadium, दिल्ली | 7:30 PM |
| 11 अप्रैल 2026 | Chennai Super Kings vs Delhi Capitals | M. A. Chidambaram Stadium, चेन्नई | 7:30 PM |
ये भी पढ़ें: ये हैं आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा मैच हारने वाले कैप्टन, टॉप-5 में शामिल 4 कप्तानों ने तो जीती हैं ट्रॉफी
Ekadashi 2026: एकादशी के दिन बाल धोना शुभ होता है या अशुभ? जानें क्या कहते हैं धार्मिक नियम
Papmochani Ekadashi 2026: हिंदू धर्म में एकादशी तिथि को बेहद शुभ माना जाता है. यह दिन भगवान विष्णु की पूजा और व्रत के लिए समर्पित होता है. मान्यता है कि श्रद्धा और नियम के साथ रखा गया एकादशी व्रत व्यक्ति के पापों को दूर करता है और जीवन में सुख-समृद्धि लाता है.
चैत्र मास के कृष्ण पक्ष में पड़ने वाली पापमोचनी एकादशी का विशेष महत्व बताया गया है. साल 2026 में यह व्रत कल यानी 15 मार्च को रखा जाएगा. धार्मिक मान्यता के अनुसार इस व्रत को करने से पापों से मुक्ति मिलती है और आत्मा को शांति प्राप्त होती है.
एकादशी के दिन क्या नहीं खाना चाहिए?
एकादशी व्रत के दौरान खान-पान को लेकर भी कुछ नियम बताए गए हैं. इस दिन चावल और उससे बनी चीजों का सेवन नहीं किया जाता. माना जाता है कि चावल खाने से व्रत का पूर्ण फल नहीं मिलता. अधिकतर लोग इस नियम के बारे में जानते हैं. लेकिन एक सवाल अक्सर लोगों के मन में आता है कि एकादशी के दिन बाल धोना शुभ होता है या अशुभ? चलिए जानते हैं.
एकादशी के दिन बाल धोना शुभ या अशुभ?
धार्मिक परंपराओं और ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, एकादशी के दिन बाल धोना अशुभ माना जाता है. ऐसा माना जाता है कि इस दिन बाल धोने से व्रत का पुण्य फल कम हो जाता है. कुछ मान्यताओं में यह भी कहा जाता है कि विशेष रूप से महिलाओं को एकादशी के दिन बाल नहीं धोने चाहिए. इससे व्रत का प्रभाव कम हो सकता है. साथ ही आध्यात्मिक ऊर्जा भी कमजोर पड़ती है. इसी वजह से कई लोग सलाह देते हैं कि बाल धोने का काम एकादशी से एक दिन पहले या अगले दिन करना बेहतर रहता है.
किन कामों से बचने की दी जाती है सलाह?
एकादशी के दिन सिर्फ बाल धोना ही नहीं, बल्कि कुछ अन्य कामों को भी वर्जित माना गया है.
बाल और नाखून काटने से बचना चाहिए
कपड़े धोने से परहेज करना चाहिए
घर में पोंछा लगाने से भी बचने की सलाह दी जाती है
कैसे करें एकादशी का व्रत?
पापमोचनी एकादशी के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें. इसके बाद भगवान विष्णु की पूजा करें और व्रत का संकल्प लें. दिनभर सात्विक भोजन करें या फलाहार लें. शाम के समय भगवान विष्णु की आरती करें और भक्ति भाव से प्रार्थना करें. ऐसा करने से व्रत का पूरा फल मिलने की मान्यता है.
यह भी पढ़ें: Papmochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी? इस दिन भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना नाराज हो जाएंगे भगवान विष्णु
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation






















