Responsive Scrollable Menu

अमेरिकी कांग्रेस में ईरान के गर्ल्स स्कूल पर हमले की जांच की मांग, डेमोक्रेटिक सीनेटर्स का सवाल-क्या टारगेट चुनते समय एआई का इस्तेमाल हुआ था

वाशिंगटन, 14 मार्च (आईएएनएस)। ईरान में एक गर्ल्स एलिमेंट्री स्कूल पर अमेरिकी हमले का मामला अमेरिका की संसद में बहस का विषय बन गया है। अमेरिकी कांग्रेस के डेमोक्रेटिक सीनेटर्स ने इस मामले में पेंटागन से जवाब मांगा है और घटना की पूरी जांच की मांग की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस हमले में कम से कम 175 लोगों की मौत हुई, जिनमें बड़ी संख्या में छात्राएं थीं।

28 फरवरी को ईरान के मिनाब शहर में यह हमला ऑपरेशन एपिक फ्यूरी के दौरान हुआ था। इस दौरान शाजारेह तैय्येबेह गर्ल्स एलिमेंट्री स्कूल को निशाना बनाया गया, जहां बड़ी संख्या में छात्राएं मौजूद थीं।

न्यू मैक्सिको के प्रतिनिधि गैब वास्केज ने अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ को एक पत्र लिखकर इस मामले में विस्तृत जानकारी मांगी है। उन्होंने पूछा है कि अमेरिकी सेना नागरिकों को नुकसान से बचाने और ऐसी घटनाओं के बाद प्रतिक्रिया देने के लिए क्या कदम उठा रही है।

वास्केज और अन्य सीनेटरों ने पत्र में लिखा, किसी भी परिस्थिति में नागरिकों और नागरिक ढांचे को हमले का लक्ष्य नहीं बनाया जा सकता। सभी पक्षों को हर हाल में उनकी सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करना चाहिए।

उन्होंने ऑपरेशन एपिक फ्यूरी के दौरान नागरिकों की सुरक्षा के लिए अपनाए गए उपायों और इस एयरस्ट्राइक में हुए नुकसान की जांच की मांग की।

वहीं, कांग्रेस सदस्य जेसन क्रो के नेतृत्व में 120 से ज्यादा डेमोक्रेटिक सांसदों ने भी पेंटागन से इस हमले और ईरान में जारी युद्ध के दौरान नागरिकों की मौतों को लेकर जवाब मांगा है।

सीनेटरों ने अपने पत्र में कहा कि उन्हें सबसे ज्यादा चिंता उस घटना को लेकर है, जिसमें एक लड़कियों के प्राथमिक स्कूल पर हमला हुआ। इस हमले में कम से कम 175 लोग मारे गए, जबकि करीब 100 बच्चे और स्टाफ घायल हुए।

सीनेटरों ने पेंटागन से यह भी पूछा है कि हमले के दौरान टारगेट चुनने की प्रक्रिया क्या थी, नागरिकों को नुकसान का खतरा कितना आंका गया था और ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सेना ने क्या कदम उठाए? यह भी सवाल उठाया कि क्या लक्ष्य चुनने में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) तकनीक का इस्तेमाल किया गया था। अगर किया गया था, तो क्या हमले की अनुमति देने से पहले इंसानी स्तर पर उसकी जांच और पुष्टि की गई थी।

सीनेटरों ने मांग की है कि स्कूल पर हुए हमले और अन्य नागरिक हताहतों से जुड़े मामलों की जांच पूरी होने के बाद उसकी रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए।

इस बीच कुछ वरिष्ठ अमेरिकी सीनेटरों ने भी इस घटना की कड़ी निंदा की है। इनमें मार्क वॉर्नर, ब्रायन शैट्ज, पैटी मरे, जीन शाहीन, जैक रीड और क्रिस कून्स शामिल हैं।

इन सीनेटरों ने कहा, स्कूल के बच्चों की हत्या किसी भी परिस्थिति में बेहद भयावह और अस्वीकार्य है। इस घटना की पूरी और निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

बढ़ते दबाव के बीच अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने कहा है कि इस घटना की औपचारिक जांच शुरू कर दी गई है। कमांड स्तर की यह जांच तब तक जारी रहेगी, जब तक इस घटना से जुड़े सभी पहलुओं को पूरी तरह समझ नहीं लिया जाता।

हेगसेथ ने यह भी कहा कि जांच में हमले की परिस्थितियों की गहराई से जांच की जाएगी और जांच पूरी होने के बाद उसके नतीजे सार्वजनिक किए जाएंगे। अमेरिका जानबूझकर नागरिकों को निशाना नहीं बनाता।

सांसदों द्वारा भेजे गए पत्रों के अनुसार इस सैन्य अभियान के दौरान अब तक 1,000 से ज्यादा नागरिकों की मौत होने की खबरें सामने आई हैं। साथ ही यह भी चिंता जताई गई है कि कुछ हमले स्कूलों, अस्पतालों, सार्वजनिक जगहों और अन्य नागरिक ढांचों पर भी हुए हैं।

--आईएएनएस

वीकेयू/वीसी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

इंदौर में राष्ट्रीय टेबल टेनिस स्पर्धा का आगाज, अभय प्रशाल में 21 मार्च तक होंगे रोमांचक मुकाबले

मध्यप्रदेश का इंदौर शहर एक बार फिर खेल गतिविधियों का बड़ा केंद्र बनने जा रहा है। यहां 14 मार्च से राष्ट्रीय स्तर की टेबल टेनिस स्पर्धा का आयोजन शुरू हो रहा है। यह प्रतियोगिता स्थानीय अभय प्रशाल में आयोजित की जा रही है, जहां देश के अलग-अलग राज्यों से आए खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन …

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: कोलकाता नाइट राइडर्स ने लॉन्च की जर्सी, नए कलेवर में दिखेगी केकेआर टीम

कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2026 से पहले अपनी जर्सी लॉन्च कर दी है। 14 मार्च को जारी की गई जर्सी में एक बार फिर से चमकदार सुनहरे पैट लौट आए हैं। कंधों और बाजू में ये पैच दिखेंगे, जर्सी का रंग बैंगनी ही रखा गया है। केकेआर आईपीएल इतिहास की तीसरी सबसे सफल टीम है। उसने तीन बार खिताब अपने नाम किया है। साल 2012, 2014 में गौतम गंभीर और 2024 में श्रेयस अय्यर की कप्तानी में इस टीम ने खिताब अपने नाम किया था। 

कोलकाता की टीम आईपीएल 2025 में अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में खेली थी। तब वह लीग स्टेज से आगे नहीं जा सकी थी, वह अंक तालिका में आठवें नंबर पर रही थी। 

फिलहाल, आगामी सीजन से पहले केकेआर 18 मार्च से कोलकाता में प्री सीजन ट्रेनिंग करेगी। एक दिन पहले से खिलाड़ी इसके लिए पहुंचना शुरू हो जाएंगे। सबसे पहले तेजस्वी सिंह, अंगकृष रघुवंशी, रमनदीप सिंह, प्रशांत सोलंकी और सार्थक रंजन जैसे अनकैप्ड खिलाड़ी कैंप का हिस्सा बनेंगे। रहाणे, रिंकू सिंह, वरुण चक्रवर्ती एक-दो दिन की देरी से केकेआर के कैंप में शामिल होंगे। 

 वहीं केकेआर अपना पहला मैच 29 मार्च  को मुंबई के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में खेलेगी। जबकि उसका पहला होम मैच 2 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद के साथ रखा गया है। अभी आईपीएल 2026 के पहले 20 मैच के शेड्यूल का ही ऐलान हुआ है। 
Sat, 14 Mar 2026 18:11:58 +0530

  Videos
See all

War Update: US-इज़राइल के बम हमलों से दहला ईरान | #middleeastconflict #usattackoniran #tehran #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-14T13:14:46+00:00

"जितने आपके Voter नहीं हैं उतने मेरे दर्शक हैं" #goonj #shorts #viralnews #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-14T13:03:46+00:00

Iran Big Statement on Trump Live: ईरान का ट्रंप का बड़ा ऐलान | Breaking News | Trump | Middle East #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-14T13:02:58+00:00

News Ki Pathshala | Sushant Sinha: जुमे के दिन Iran में सड़क पर क्या हुआ ? | Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-14T13:05:45+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers