दिवाली की गूंज दुनिया भर में, फ्रांस, ऑस्ट्रेलिया के नेताओं ने दी बधाई, मुस्लिम देशों से भी आए पैगाम
दिवाली के मौके पर दुनिया के कई देशों के नेताओं ने भारतीयों और हिंदू समुदाय को शुभकामनाएं दीं. फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज और यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद ने शांति, एकता और समृद्धि की कामना की. पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भी हिंदू समुदाय को बधाई दी.
सोने-चांदी का आउटलुक: अगले हफ्ते महंगाई के आंकड़े और भू-राजनीतिक तनाव तय करेंगे कीमती धातुओं की दिशा
मुंबई, 8 नवंबर (आईएएनएस)। आने वाले सप्ताह में सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। निवेशकों की नजर भू-राजनीतिक घटनाक्रम, कच्चे तेल की कीमतों और प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं से जारी होने वाले महंगाई के महत्वपूर्ण आंकड़ों पर रहेगी। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के साथ-साथ वैश्विक ब्याज दरों की आगे की दिशा को लेकर बनी उम्मीदें भी बुलियन बाजार में निवेशकों की धारणा को प्रभावित कर सकती हैं।
निवेशक चीन, अमेरिका, जर्मनी, जापान और भारत के महंगाई के आंकड़ों पर नजर रखेंगे। इन आंकड़ों से यह आकलन करने में मदद मिलेगी कि आने वाले समय में प्रमुख केंद्रीय बैंकों की मौद्रिक नीति किस दिशा में जा सकती है।
अमेरिका के श्रम बाजार से जुड़े आंकड़े और फेडरल रिजर्व के अधिकारियों की टिप्पणियां भी बाजार के लिए महत्वपूर्ण रहेंगी। निवेशक इनसे ब्याज दरों में संभावित बदलाव के समय को लेकर संकेत हासिल करने की कोशिश करेंगे।
बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, मध्य पूर्व में होने वाले भू-राजनीतिक घटनाक्रम कीमती धातुओं की कीमतों को प्रभावित करने वाला प्रमुख कारक बने रह सकते हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ आगे भी सैन्य कार्रवाई की पुष्टि की है, हालांकि उन्होंने तेहरान के साथ बातचीत में महत्वपूर्ण प्रगति होने की बात भी कही है।
इससे निवेशकों के बीच यह अनिश्चितता बढ़ गई है कि अमेरिका और ईरान के बीच तनाव आगे और बढ़ेगा या फिर कूटनीतिक प्रयासों के जरिए किसी संभावित समाधान का रास्ता निकलेगा। अमेरिका-ईरान तनाव के अलावा रूस-यूक्रेन शांति वार्ता से जुड़े घटनाक्रम पर भी निवेशकों की नजर रहेगी।
बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक, इन भू-राजनीतिक घटनाक्रमों की दिशा सोने और चांदी जैसे सुरक्षित निवेश विकल्पों की मांग पर महत्वपूर्ण असर डाल सकती है। जब वैश्विक स्तर पर अनिश्चितता बढ़ती है, तो निवेशक अक्सर सुरक्षित संपत्तियों की ओर रुख करते हैं।
घरेलू बाजार में पिछले सप्ताह मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स पर दिसंबर डिलीवरी वाले सोने के वायदा भाव में 3,682 रुपये यानी करीब 3 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई। सप्ताह के अंत में सोना 1.42 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ।
वहीं, चांदी के वायदा भाव में भी तेजी रही। चांदी 5,655 रुपये यानी 3.15 प्रतिशत बढ़कर 1.84 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमती धातुओं में इससे भी मजबूत रिकवरी देखने को मिली। कॉमेक्स पर दिसंबर डिलीवरी वाला सोना सप्ताह के दौरान 176 डॉलर यानी 4.5 प्रतिशत बढ़कर 4,074.90 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ।
वहीं, चांदी का वायदा भाव 2.60 डॉलर यानी 5.4 प्रतिशत बढ़कर 51.94 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।
बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, सप्ताह की शुरुआत में सोने और चांदी की कीमतों में कमजोरी की प्रमुख वजह अमेरिका के उम्मीद से बेहतर गैर-कृषि रोजगार आंकड़े और उपभोक्ता धारणा में सुधार रहा।
इन घटनाक्रमों से अमेरिकी डॉलर मजबूत हुआ और अमेरिकी ट्रेजरी बॉन्ड की यील्ड में भी बढ़ोतरी हुई। इससे कीमती धातुओं की कीमतों पर दबाव पड़ा।
हालांकि, सप्ताह के मध्य में सोने और चांदी की कीमतों में तेज रिकवरी देखने को मिली। कीमतों में गिरावट के बाद निवेशकों ने निचले स्तर पर खरीदारी की। इसके साथ ही शॉर्ट पोजीशन की कवरिंग से भी बाजार को सहारा मिला। इससे दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में तेज उछाल आया।
--आईएएनएस
डीबीपी
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
News Nation










