'खरगे के दिवाली संदेश पर सियासत गरमाई', BJP ने कांग्रेस पर तुष्टिकरण और वोट बैंक की राजनीति करने का लगाया आरोप
दिवाली के मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के संदेश को लेकर बहस छिड़ गई है। देशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं देने के साथ खरगे ने इस त्योहार को ‘खुशियों की ईद’ बताया है। उन्होंने कहा कि दिवाली कई दिनों तक चलने वाला खुशियों का पर्व है। ये लोगों को साथ लाने की कोशिश करता है। अपने प्रियजनों से मिलने का मौका होता है। खरगे ने इस मौके पर देश में शांति बनाए रखने के साथ आपसी गलतफहमियां दूर करने के साथ राष्ट्रीय एकता के लिए मिलकर काम करने की अपील की।
हालांकि, खरगे के इस बयान पर भाजपा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। भाजपा के प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने कांग्रेस अध्यक्ष के बयान को तुष्टीकरण की राजनीति बताया है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधा कि कांग्रेस दिवाली जैसे त्योहार पर भी वोट बैंक की राजनीति में लगी है।
दिवाली की शुभकामनाएं दीं
मल्लिकार्जुन खरगे ने दिवाली की शुभकामनाएं देते कहा कि यह भारत का प्रमुख त्योहार है। इसे सभी लोग मिलकर मानते हैं। उन्होंने दिवाली को खुशियों, मेल-मिलाप और आपसी सद्भाव का प्रतीक करार दिया। उन्होंने कहा, ‘दिवाली खुशियों की ईद है, कई दिनों तक चलने वाली ईद है.’
दिवाली पर भारत को बड़ा झटका! हमजा जहूर के शतक से पाकिस्तान ने अंडर-19 एशिया कप में टीम इंडिया को हराया
IND U19 vs PAK U19: भारत और पाकिस्तान के बीच अंडर-19 एशिया कप 2026 का मुकाबला रविवार (8 नवंबर) को अल अमरात क्रिकेट ग्राउंड में खेला गया. इस रोमांचक मैच में पाकिस्तान ने भारतीय टीम को 3 विकेट से हरा दिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत की टीम 208 रन पर ऑलआउट हो गई. इसके जवाब में पाकिस्तान ने 48.1 ओवर में 7 विकेट खोकर 209 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया. पाकिस्तान की जीत के हीरो विकेटकीपर बल्लेबाज हमजा जहूर रहे, जिन्होंने शानदार शतक लगाया.
भारत की पारी
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय अंडर-19 टीम की शुरुआत बेहद खराब रही. कप्तान लक्ष्य पहले ही ओवर में बिना खाता खोले आउट हो गए. इसके बाद विनीत और यशवर्धन चौहान भी जल्दी पवेलियन लौट गए. आर्यवीर के आउट होने से भारत का स्कोर 42 रन पर 4 विकेट हो गया. ऐसे मुश्किल समय में अर्जुन राजपूत ने एक छोर संभाला. उन्होंने संभलकर बल्लेबाजी करते हुए 85 गेंदों में 107 रन बनाए. उनकी पारी में 11 चौके और 5 छक्के शामिल रहे. हालांकि, दूसरे छोर से बल्लेबाज लगातार आउट होते रहे. अन्व्य ने 10 रन और मनल चौहान ने 11 रन बनाए. अंत में काव्य पटेल ने 23 रन का योगदान दिया. भारतीय टीम 46.3 ओवर में 208 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. पाकिस्तान की ओर से अली रजा, रिजवानुल्लाह और निकाब शफीक ने 3-3 विकेट हासिल किए.
A tough result for India U19.
— BCCI (@BCCI) November 8, 2026
Focus now shifts to Tuesday for their next fixture against UAE U19 in the #MensU19AsiaCup.
Scorecard ▶️ https://t.co/WullKDGgH4 pic.twitter.com/Bl5f0KSFHv
भारतीय गेंदबाजों ने की शानदार शुरुआत
209 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही. भारतीय गेंदबाजों ने पाकिस्तानी बल्लेबाजों पर दबाव बनाया. उस्मान खान 16, जहांगीर बिलाल 5, अहमद हुसैन 8, कप्तान फरहान यूसुफ 2 और अब्दुल कादिर 20 रन बनाकर आउट हो गए. 15वें ओवर तक पाकिस्तान ने 61 रन पर 5 विकेट गंवा दिए थे. उस समय भारतीय टीम की जीत लगभग तय नजर आ रही थी.
हमजा जहूर ने पलट दिया मैच
इसके बाद सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए हमजा जहूर ने शानदार खेल दिखाया. उन्होंने हसनैन अब्बास डार के साथ मिलकर छठे विकेट के लिए 107 रन की अहम साझेदारी की. हसनैन ने 67 गेंदों में 38 रन बनाए, जबकि हमजा ने 108 गेंदों में नाबाद 100 रन जड़े. उनकी पारी में 10 चौके और 3 छक्के शामिल रहे. हमजा ने चौका लगाकर अपना पहला करियर शतक पूरा किया और पाकिस्तान को जीत दिलाई. भारत की ओर से मनल चौहान ने 3 विकेट, मोहित उल्वा ने 2 विकेट, जबकि ईशान सूद और काव्य पटेल ने 1-1 विकेट लिया.
Pakistan have beaten India in the U19 Asia Cup by three wickets.
— Cricbuzz (@cricbuzz) November 8, 2026
Reduced to 61/5 chasing 209, they were anchored by Hamza Zaroor, who hit an unbeaten century from No.7.#U19AsiaCup #INDvsPAK pic.twitter.com/s2D2ICzB7f
भारत-पाकिस्तान के इस मुकाबले में भारतीय टीम को दिवाली के दिन हार का सामना करना पड़ा. वहीं, पाकिस्तान ने शानदार वापसी करते हुए रोमांचक जीत दर्ज की.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation










