‘मासूमों को तो बख्श दो’, लेबनान में इजराइल के हमले में 100 से ज्यादा बच्चों की मौत
Weather Update: देश के इन राज्यों में आंधी-बारिश तो इनमें लू चलने की चेतावनी, जानें आपके राज्य का कैसा रहेगा हाल
Weather Update: देश के कई राज्यों का मौसम आज से बदलने वाला है. देश के कई राज्यों में बारिश और आंधी की आशंका है, जिसमें उत्तर प्रदेश और राजस्थान शामिल हैं. उत्तर प्रदेश के 20 और राजस्थान के आठ जिलों में अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान, 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती है. बारिश से दो राज्यों में हीटवेव से राहत मिलेगी. पारा शुक्रवार को उत्तर प्रदेश में 39 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है. वहीं, राजस्थान का अधिकतम तापमान 39°C से 41°C के बीच रहा.
झारखंड, ओडिशा, गोवा और हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग ने लू का अलर्ट जारी किया है. इसके अलावा, मध्य प्रदेश के कई जिलों में भी लू के हालात बने हुए हैं.
अगले 2 दिन मौसम का हाल
- 15 मार्च- दिल्ली में ज्यादातर जगहों पर तापमान में बढ़ोतरी होगी. जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश, पंजाब, लद्दाख और हरियाणा सहित पूर्वोत्तर के सभी राज्यों में बारिश की चेतावनी है.
- 16 मार्च- ओडिशा, मध्य प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़, सिक्किम और प. बंगाल में गरज-चमक के साथ बिजली का अलर्ट जारी किया गया है. महाराष्ट्र में बारिश की भी संभावना है.
jf
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation



















