Responsive Scrollable Menu

रूसी तेल पर प्रतिबंधों में ढील को लेकर हंगामा, ट्रंप प्रशासन से डेमोक्रेट्स ने पूछे सवाल

वाशिंगटन, 14 मार्च (आईएएनएस)। अमेरिका में सीनेट के वरिष्ठ डेमोक्रेटिक नेताओं ने रूसी तेल पर लगाए गए प्रतिबंधों को अस्थायी रूप से रोकने के डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन के फैसले की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि इससे मास्को को आर्थिक फायदा हो सकता है, जबकि इससे अमेरिकी नागरिकों के लिए बढ़ती ऊर्जा कीमतों में खास राहत मिलने की संभावना नहीं है।

अमेरिकी सीनेटर मार्क आर. वार्नर, जो सीनेट की सेलेक्ट कमेटी ऑन इंटेलिजेंस के उपाध्यक्ष हैं, ने कहा कि यह कदम उस आर्थिक असर के बाद उठाया गया है जो प्रशासन के ईरान के साथ युद्ध से पैदा हुआ है।

उन्होंने कहा कि ईरान के खिलाफ ट्रंप के “चुनाव आधारित युद्ध” की कीमत अमेरिकी सैनिकों और आम नागरिकों को चुकानी पड़ रही है। उनके मुताबिक इस संघर्ष में 13 अमेरिकी सैनिकों की मौत हो चुकी है और सैकड़ों घायल हुए हैं।

वार्नर ने कहा कि प्रशासन ने इस हमले के संभावित परिणामों का सही अनुमान नहीं लगाया, जिनमें वैश्विक तेल आपूर्ति में व्यवधान भी शामिल है। उन्होंने कहा कि विशेष रूप से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के प्रभावी रूप से बंद होने से दुनिया की लगभग 20 प्रतिशत तेल और गैस आपूर्ति प्रभावित हुई है।

उन्होंने कहा कि पिछले दो हफ्तों में पेट्रोल की कीमतें प्रति गैलन 60 सेंट से अधिक बढ़ गई हैं, जिससे ईंधन, हवाई यात्रा, किराने का सामान और अन्य रोजमर्रा की चीजों की लागत बढ़ गई है।

वार्नर ने यह भी कहा कि रूसी तेल पर प्रतिबंधों को रोकने का फैसला कीमतों को कम करने में बहुत कम मदद करेगा, लेकिन इससे रूस को फायदा मिल सकता है। उन्होंने कहा कि इस कदम से रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को आर्थिक लाभ मिलेगा, जबकि वे यूक्रेन के खिलाफ युद्ध जारी रखे हुए हैं।

सीनेट के अन्य वरिष्ठ डेमोक्रेटिक नेताओं—जीन शाहीन, एलिजाबेथ वॉरेन, और सीनेट डेमोक्रेटिक नेता चक शूमर—ने भी इस फैसले पर चिंता जताई। एक संयुक्त बयान में उन्होंने कहा कि रूस को प्रतिबंधों में राहत देना इस बात का उदाहरण है कि ईरान के खिलाफ ट्रंप प्रशासन के युद्ध का सबसे बड़ा लाभार्थी पुतिन बन रहे हैं।

सांसदों ने दावा किया कि इससे रूस को प्रतिदिन लगभग 150 मिलियन डॉलर की अतिरिक्त आमदनी हो सकती है, जिसका इस्तेमाल वह अपने युद्ध प्रयासों के लिए कर सकता है।

डेमोक्रेटिक नेताओं ने यह भी सवाल उठाया कि क्या प्रशासन ने प्रतिबंध नीति से जुड़े कांग्रेस के नियमों का पालन किया है। उन्होंने कहा कि यह कदम इस बात की चिंता पैदा करता है कि क्या ट्रेजरी विभाग ने “ काउंटरिंग अमेरिकास एडर्वसरिस थ्रू सैंक्शन्स एक्ट ” (प्रतिबंधों के माध्यम से अमेरिका के विरोधियों का मुकाबला करने का अधिनियम) के तहत कांग्रेस को पहले से सूचित किए बिना प्रतिबंधों में ढील दी है।

सांसदों ने अमेरिकी ट्रेजरी सचिव स्कॉट बेसेंट के पहले दिए गए बयान का भी हवाला दिया, जिसमें उन्होंने कहा था कि दो रूसी तेल कंपनियों पर लगाए गए प्रतिबंध इतने प्रभावी थे कि वे अन्य प्रतिबंधों की कमी की भरपाई कर रहे थे।

डेमोक्रेटिक नेताओं ने कहा कि अब उन्हीं प्रतिबंधों को ढीला करना और अन्य रूसी कंपनियों, तेल व्यापारियों तथा तथाकथित “शैडो फ्लीट” ऑपरेटरों पर लगे प्रतिबंधों में राहत देना यह दिखाता है कि इससे इन संस्थाओं को बड़ा आर्थिक लाभ मिल सकता है।

सांसदों ने मांग की है कि ट्रेजरी सचिव स्कॉट बेसेंट को इस फैसले पर स्पष्टीकरण देने के लिए कांग्रेस के सामने पेश होना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और अमेरिकी जनता इस फैसले पर तत्काल जवाब की हकदार है।

--आईएएनएस

केआर/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

रहस्यमय रासायनिक गंध से वाशिंगटन क्षेत्र के कई एयरपोर्ट पर उड़ानें रुकीं

वाशिंगटन, 14 मार्च (आईएएनएस)। अमेरिका के वॉशिंगटन क्षेत्र में एक अहम एयर ट्रैफिक कंट्रोल फैसिलिटी में तेज रासायनिक गंध महसूस होने के बाद शुक्रवार को कई एयरपोर्ट पर उड़ानें अस्थायी रूप से रोकनी पड़ीं, जिससे पूरे क्षेत्र में हवाई यात्रा प्रभावित हुई।

इस व्यवधान का असर रोनाल्ड रीगल वाशिंगटन नेशनल एयरपोर्ट, वाशिंगटन डलेस इंटरनेशनल एयरपोर्ट, बाल्टीमोर-वाशिंगटन इंटरनेशनल एयरपोर्ट और रिचमंड इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पड़ा।

एविएशन अधिकारियों के मुताबिक यह गंध वर्जीनिया स्थित पोटोमैक कंसोलिडेटेड टर्मिनल रडार अप्रोच कंट्रोल (टीआरएसीओएन) सुविधा से आई, जो वाशिंगटन-बाल्टीमोर क्षेत्र और वर्जीनिया के कुछ हिस्सों के हवाई अड्डों के लिए एयर ट्रैफिक का प्रबंधन करती है।

अमेरिकी परिवहन मंत्री शॉन डफी ने कहा कि संघीय विमानन प्रशासन (एफएए) इस गंध के स्रोत का पता लगाने के लिए काम कर रही है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि “एफएए पोटोमैक ट्रैकॉन से आ रही तेज गंध के स्रोत का पता लगाने और उससे प्रभावित हवाई संचालन को सामान्य करने के लिए काम कर रहा है।”

एफएए ने प्रभावित हवाई अड्डों पर अस्थायी “ग्राउंड स्टॉप” जारी किया, जिसके तहत विमानों को उतरने की अनुमति नहीं दी गई। बाद में शाम को उड़ानें फिर से शुरू कर दी गईं, हालांकि एयरलाइनों को लंबित उड़ानों को व्यवस्थित करने में समय लगने के कारण देरी बनी रही।

अधिकारियों ने बताया कि यह निर्णय तब लिया गया जब पोटोमैक ट्रैकॉन सुविधा के भीतर “तेज रासायनिक गंध” की शिकायतें सामने आईं, जिससे वहां काम कर रहे कुछ एयर ट्रैफिक कंट्रोलरों के काम पर असर पड़ा। हालांकि किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

पोटोमैक ट्रैकॉन एक महत्वपूर्ण रडार एप्रोच कंट्रोल केंद्र है, जो अमेरिकी राजधानी क्षेत्र के कई बड़े एयरपोर्ट पर आने-जाने वाले विमानों की आवाजाही का समन्वय करता है। यह सुविधा बाल्टीमोर-वॉशिंगटन और रिचमंड-शार्लोट्सविल क्षेत्रों के लिए भी एयर ट्रैफिक नियंत्रण सेवाएं प्रदान करती है।

उड़ानों पर रोक का असर एयरलाइनों के शेड्यूल पर भी पड़ा। एविएशन आंकड़ों के अनुसार ग्राउंड स्टॉप लागू होने के बाद प्रभावित एयरपोर्ट से रवाना होने वाली लगभग एक-चौथाई से एक-तिहाई उड़ानों में देरी हुई।

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक यात्रियों को लंबे इंतजार का सामना करना पड़ा। कुछ यात्रियों ने बताया कि उन्हें रनवे पर खड़े विमान में काफी देर तक बैठना पड़ा, जबकि कुछ को विमान से उतरने के लिए कहा गया क्योंकि एयरलाइंस सामान्य उड़ान संचालन फिर से शुरू होने का इंतजार कर रही थीं।

शाम तक धीरे-धीरे उड़ानें फिर शुरू हो गईं, लेकिन व्यस्त क्षेत्रीय हवाई क्षेत्र में सामान्य संचालन बहाल करने में कुछ समय तक देरी जारी रही।

--आईएएनएस

केआर/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026 से पहले केकेआर को लग सकता है बड़ा झटका, हर्षित राणा पूरे सीजन के लिए हो सकते हैं बाहर

आईपीएल 2026 से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स के तेज गेंदबाज हर्षित राणा को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, रिपोर्ट्स की मानें, तो राणा आईपीएल 2026 के पूरे सीजन से बाहर हो सकते हैं। केकेआर के लिए ये बड़ा झटका है क्योंकि वे कोलकाता के लिए पिछले कुछ सीजन से बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। हर्षित को टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया में जगह मिली थी लेकिन चोट के कारण वह टूर्नामेंट नहीं खेल पाए थे। 

हर्षित राणा की जगह टीम इंडिया में मोहम्मद सिराज को रिप्लेसमेंट के रूप में शामिल किया गया था। अब खबर सामने आ रही है कि युवा गेंदबाज आईपीएल के लिए फिट नहीं हो सकते हैं। ऐसे में आइए आपको उन तीन खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं, जो अगर हर्षित बाहर हुए तो उनकी जगह ले सकते हैं। 

ये खिलाड़ी हर्षित राणा को रिप्लेस कर सकते हैं-
आकाश मधवाल
तेज गेंदबाज आकाश मधवाल को आईपीएल में खेलने के अनुभव है। उन्होंने 2023 में मुंबई इंडियंस के लिए खेला और बेहतरीन प्रदर्शन किया। अपने डेब्यू सीजन में मधवाल ने लखनऊ के खिलाफ एलिमिनेटर मुकाबले में 5 विकेट हॉल प्राप्त किया था। उस सीजन उन्होंने 8 मैचों में 14 विकेट हासिल किए थे। मधवाल कोलकाता के लिए हर्षित राणा के रिप्लेसमेंट के रूप में बेहतरीन विकल्प साबित हो सकते हैं। 

सिमरजीत सिंह
सिमरजीत सिंह को भी आईपीएल में खेलने का अनुभव है। उन्होंने चेन्नई के लिए खेलते हुए कई बार नई गेंद के सात बेहतरीन गेंदबाजी की। सिमरजीत ने आईपीएल में 14 मुकाबले खेले हैं और 11 विकेट हासिल किए हैं। सिमरजीत सिंह चेन्नई के अलावा सनराइजर्स हैदराबाद के लिए भी आईपीएल में खेल चुके हैं। ऐसे में वे हर्षित राणा का परफेक्ट रिप्लेसमेंट हो सकते हैं। 

 मनी ग्रेवाल
 दिल्ली के युवा गेंदबाज मनी ग्रेवाल भी कोलकाता के लिए बेहतरीन विकल्प हैं। ग्रेवाल ने दिल्ल प्रीमियर लीग 2025 में अपनी गेंदबाजी से जलवा बिखेरा था। उन्होंने 2025 के सीज में सबसे ज्यादा 20 विकेट हासिल किए थे। यही नहीं इस गेंदबाज ने ईस्ट दिल्ली राइडर्स के खिलाफ हैट्रिक भी हासिल की थी और चर्चा में रहे थे।  
Sat, 14 Mar 2026 14:22:00 +0530

  Videos
See all

Breaking News: Amsterdam में यहूदी स्कूल के नजदीक जोरदार ब्लास्ट | Netherlands | US-Israel Iran War #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-14T10:10:22+00:00

News Ki Pathshala | Sushant Sinha | LPG की कमी पर PM Modi का बयान, मचा घमासान । #lpgcrisis #pmmodi #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-14T10:05:00+00:00

Big Breaking on Iran Israel America War LIVE: ईरान ने मानी हार! | Trump | Khamenei | Netanyahu | US #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-14T10:07:46+00:00

LIVE: PM Narendra Modi ने Kolkata में जनसभा को किया संबोधित #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-14T10:10:35+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers