सुबह की ये 3 आदतें चुपचाप आपके लिवर को कर रही हैं खराब! समय रहते बचाएं अपनी जान
Liver Health Problem: आज के हालात ऐसे हैं कि कम उम्र के बच्चों से लेकर युवाओं में लिवर से जुड़ी कई तरह की समस्या देखने को मिलती है, जिस कारण उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. लेकिन इस समस्या को बढ़ावा देती हैं व्यक्ति की सुबह की कुछ बेहद आम लेकिन खराब आदतें. इस स्टोरी में हम इन्हीं में से 3 आदतों के बारे में बताएंगे, जो आपकी सेहत खराब कर रहे हैं.
The post सुबह की ये 3 आदतें चुपचाप आपके लिवर को कर रही हैं खराब! समय रहते बचाएं अपनी जान appeared first on News24 Hindi.
14 March 2026 Ka Panchang: यहां जानें आज का पंचांग, तिथि, शुभ मुहूर्त, योग; नक्षत्र और राहुकाल
14 March 2026 Ka Panchang: हिंदू पंचांग के अनुसार, 14 मार्च 2026, शनिवार का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। आज चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि है, जो सुबह 8 बजकर 11 मिनट तक रहेगी। इसके बाद एकादशी तिथि शुरू हो जाएगी। यहां जानें ज्योतिषाचार्य डॉक्टर मनीष गौतम जी महाराज से आज के दिन का पंचांग, सूर्य, चंद्रमा की स्थिति और शुभ-अशुभ समय।
आज का पंचांग
- तिथि: चैत्र कृष्ण पक्ष दशमी- सुबह 8:11 तक, इसके बाद एकादशी
- योग: वरियान योग सुबह 10:43 तक, फिर परिघ योग
- नक्षत्र: उत्तराषाढ़ा- अगले दिन भोर 4:49 तक
- विशेष घटना: रात 1:01 बजे सूर्य का मीन राशि में गोचर
शुभ मुहूर्त
- ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 5:12 से 6:00 बजे तक
- प्रातः सन्ध्या: सुबह 5:36 से 6:48 बजे तक
- गोधूलि मुहूर्त: शाम 6:46 से 7:10 बजे तक
- सायाह्न सन्ध्या: शाम 6:48 से रात 8:00 बजे तक
राहुकाल
- दिल्ली: सुबह 9:32 से 11:01 बजे तक
- मुंबई: सुबह 9:48 से 11:18 बजे तक
- चंडीगढ़: सुबह 9:33 से 11:03 बजे तक
- लखनऊ: सुबह 9:17 से 10:46 बजे तक
- भोपाल: सुबह 9:30 से 11:00 बजे तक
- कोलकाता: सुबह 8:46 से 10:16 बजे तक
- अहमदाबाद: सुबह 9:49 से 11:19 बजे तक
- चेन्नई: सुबह 9:18 से 10:48 बजे तक
सूर्योदय और सूर्यास्त का समय
- सूर्योदय: सुबह 6:48 बजे
- सूर्यास्त: शाम 6:48 बजे
दिन का महत्व
शनिवार का दिन परंपरागत रूप से शनि देव की पूजा, दान-पुण्य और सेवा कार्यों के लिए विशेष माना जाता है। ऐसे में इस दिन जरूरतमंदों की सहायता करना, तिल या तेल का दान करना और भगवान का स्मरण करना शुभ फल देने वाला माना जाता है। साथ ही सूर्य का मीन राशि में प्रवेश ज्योतिषीय दृष्टि से एक महत्वपूर्ण परिवर्तन है, जो आने वाले दिनों में कई राशियों के जीवन में नए संकेत दे सकता है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
news24
Haribhoomi





















