दिवाली पर कैटरीना-विक्की ने रिवील किया बेटे विहान का चेहरा, पापा की कार्बन कॉपी लग रहे नन्हे राजकुमार
Katrina Kaif Vicky Kaushal Son First Photo: बॉलीवुड के पावर कपल कटरीना कैफ और विक्की कौशल ने दिवाली पर अपने फैंस को खास सरप्राइज दिया है. कपल ने पहली बार अपने बेटे विहान कौशल का चेहरा रिवील किया है. सोशल मीडिया पर कैटरीन और विक्की के बेटे विहान की फोटो वायरल हो गई है. फोटो में नन्हे विहान की मुस्कान ने फैंस का ध्यान खींच लिया है. वहीं, लोग उन्हें देखकर पापा विक्की कौशल की कार्बन कॉपी बता रहे हैं.
ये खबर अपडेट की जा रही है...
दिवाली से पहले बड़ी आतंकी साजिश का भंडाफोड़, दो आतंकी गिरफ्तार, तलाशी में पिस्टल-ग्रेनेड किए बरामद
Jammu & Kashmir News: दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी सफलता मिली है. यहां से दो आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से बड़ी मात्रा में हथियार बरामद किए गए हैं. दोनों की गिरफ्तारी एक नाका चेकिंग प्वाइंट पर की गई. तलाशी में एक पिस्टल, दो ग्रेनेड और अन्य गोला-बारूद बरामद किया गया है.
जवानों ने दो संदिग्धों को चेकिंग प्वाइंट पर रोककर तलाशी की. तलाशी के दौरान उनके पास से हथियारों के साथ गोला-बारूद बरामद मिला. दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है. गिरफ्तार किए गए टेररिस्ट एसोसिएट्स की पहचान सामने आ चुकी है. इनके नाम मुनीब और ताहिर हैं. सिक्योरिटी फोर्सेज अब दोनों से पूछताछ में जुटी हुई है. जांच एजेंसियां इस बात का पता लगाने में जुटी हैं कि बरामद हथियार और ग्रेनेड कहा से आए और दोनों का आतंकियों का कितना गहरे संबंध हैं.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation








