Responsive Scrollable Menu

पंजाब के एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर झोटा का 26 दिन बाद किया गया अंतिम संस्कार, पिता और बेटों ने दी मुखाग्नि

Parwinder Jhota Funeral: पंजाब में नशा-विरोधी अभियान चलाने वाले परविंदर सिंह झोटा का उनकी हत्या के 26 दिन पर रविवार को अंतिम संस्कार किया गया. उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव में किया गया. जहां उनके पिता और बेटों ने उनकी चिता को मिखाग्नि दी. बता दें कि झोटा की हत्या के बाद पंजाब में काफी विरोध-प्रदर्शन हुआ और राजनीतिक विवाद भी खड़ा हो गया था. शनिवार को PGIMER में पोस्टमार्टम के बाद उनका शव चंडीगढ़ से उनके पैतृक गांव लाया गया. जहां रविवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया. इस दौरान वहां लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. उनका अंतिम संस्कार चकेरियन रोड पर झोटा के खेतों में किया गया.

13 अक्टूबर को मानसा में दिनदहाड़े हुई थी झोटा का हत्या

बता दें कि 13 अक्टूबर को मानसा शहर के एक व्यस्त बाजार में, एक मेडिकल स्टोर पर झोटा की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई. उस समय वह फेसबुक लाइव कर रहे थे. मेडिकल स्टोर के मालिक ने झोटा पर गोली चलाई थी, क्योंकि झोटा ने उसे एक बुजुर्ग व्यक्ति को नशीली दवाएं बेचने को लेकर टोका था. हत्या के अगले दिन स्टोर के मालिक को राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया गया.

झोटा के श्रद्धांजलि देने उनके घर पहुंचे लोग

परविंदर झोटा के अंतिम संस्कार से पहले कई लोग उन्हें श्रद्धांजलि देने उनके घर भी पहुंचे. इस दौरान झोटा के पिता भीम सिंह ने पंजाब के युवाओं से नशीले पदार्थों के सेवन के खिलाफ संकल्प लेने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि उनके बेटे ने इस बुराई के खिलाफ लड़ते हुए अपनी जान दे दी. रविवार को पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा, "मैं 'जॉइंट एक्शन कमिटी' का धन्यवाद करता हूं, जो हर कदम पर हमारे साथ खड़ी रही."

बता दें कि 'जॉइंट एक्शन कमिटी' (JAC)- जिसे 'परमिंदर सिंह झोटा इंसाफ एक्शन कमिटी' के नाम से भी जाना जाता है. कई सामाजिक संगठनों और कार्यकर्ताओं का एक समूह है. इसे झोटा की हत्या के बाद पंजाब में गठित किया गया था.

4 नवंबर को परिवार ने किया था आंदोलन खत्म

बता दें कि शुक्रवार तड़के, झोटा के शव को मानसा के सिविल अस्पताल के मुर्दाघर से चंडीगढ़ के PGIMER लाया गया. इससे पहले, बुधवार (4 नवंबर) को पंजाब सरकार के प्रतिनिधियों के साथ हुई एक बैठक के बाद, उनके परिवार ने अपना 22 दिन लंबा आंदोलन समाप्त कर दिया था और शव का पोस्टमार्टम कराने पर सहमति जताई थी.

Continue reading on the app

Rajnath Singh in Sikkim: नाथू ला सीमा पर वीर जवानों के साथ राजनाथ सिंह ने मनाई दिवाली

नाथुला में जवानों के साथ रक्षा मंत्री ने दीपावली मनाई. हम शांति और हर्षोल्लास के साथ दीपावली का पर्व मना रहे हैं. इसका पूरा श्रेय सीमाओं पर तैनात जवानों को जाता है. तकनीक के दौर में हमें युद्ध  की तैयारियों को बढ़ावा देना होगा. ये तस्वीरें थोड़ी देर पहले की आपको दिखा रहे हैं. जब देश त्यौहार मनाता है तब भी आप सीमाओं पर बराबर चौक रहते हैं और आपके कारण ही देश के नागरिक चैन से सो पाते हैं. दीपावली के दीपक और भी रोशन लगते हैं. आप सभी इसी उत्साह के साथ राष्ट्र की सीमाओं की रक्षा करते रहेंगे. ऐसा मेरा विश्वास ही नहीं पक्का विश्वास है. मैं आपके उज्जवल भविष्य और आपकी अच्छी सेहत की परमात्मा से कामना करता हूं और ईश्वर आपको और आपके परिवार को सुख दे, समृद्धि दे. इन्हीं शुभकामनाओं के साथ एक बार फिर मैं आपको और आपके परिवार जनों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए अपना निवेदन यहीं समाप्त करता हूं. 

Continue reading on the app

  Sports

IND vs PAK U-19 Asia Cup: टीम इंडिया के हाथ लगी निराशा, जहूर के शतक से पाकिस्तान ने छीनी जीत

ओमान में चल रहे टूर्नामेंट के इस मुकाबले में दोनों टीमों की ओर से एक-एक शतक लगा लेकिन अंत में पाकिस्तानी बल्लेबाज का आखिरी शॉट के साथ लगाया शतक भारत पर भारी पड़ा. Sun, 08 Nov 2026 18:21:44 +0530

  Videos
See all

Diwali Celebrations | दिवाली पर सजा कश्मीर का लाल चौक | #diwali #jammukashmir #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-08T14:31:15+00:00

Diwali Celebrations | पाकिस्तानी बॉर्डर पर जवानों ने बांटी मिठाई | #diwali #jammukashmir #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-08T14:38:56+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers