कनाडा में 25 करोड़ में गुरुद्वारा बेचने का दावा:पाठी ने कहा- बिजनेस पर्पज से खरीदा गया, खरीदने-बेचने वाले दोनों सिख
कनाडा में सिखों ने एक गुरुद्वारा बेच दिया। इसे बनाने, खरीदने और बेचने वाली तीनों पार्टियां सिख हैं। गुरुद्वारा बेचने का ये दावा पाठी ने 3-4 मार्च को श्री आनंदपुर साहिब में होला मोहल्ला समागम में किया। इस वीडियो के एक्स पर अपलोड होने से अब ये तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दावा किया गया है कि गुरुद्वारा 3 मिलियन डॉलर यानी 25 करोड़ रुपए में बेचा गया है। पाठी ने कहा कि सिख धर्म में आज क्या हो रहा है किसी से छिपा नहीं है। उन्होंने सिख संगत से पूछा कि क्या कभी आपने सुना है कि कभी गुरुघर भी बिका है। ये पहला मामला है जब कनाडा में गुरुद्वारा बेचा गया है। पाठी के दावे के अनुसार गुरुद्वारा बनाने वाले ही सिख हैं और खरीदने वाले भी। वीडियो में कहा गुरुघर इसलिए खरीदा गया कि बिजनेस अच्छा होगा। क्योंकि इस गुरुघर में संगत बड़ी संख्या में माथा टेकने के लिए पहुंचती है। पाठी ने कहा कि इस तरह की घटनाओं से सिख समाज के प्रति गलत मैसेज जाता है। अगर गुरुघर नहीं संभाला जा रहा था तो प्रबंधन इसे संगत के हवाले कर देते। गुरु की संगत में इतनी हिम्मत है कि वह गुरुद्वारे का प्रबंधन संभाल सकती थी। दैनिक भास्कर किसी भी दावे की पुष्टि नहीं करता है। वीडियो में पाठी ने कही अहम बातें...
खालिस्तानी बोले- PAK गई सरबजीत हमारी बुआ, VIDEO*:पंजाबी महिला का मुस्लिम पति फुफ्फड़; हमारी फुल सपोर्ट, कोई कुछ कहे तो बताना
सिख श्रद्धालुओं की आड़ में पाकिस्तान गई पंजाबी महिला सरबजीत खालिस्तान समर्थकों की बुआ बन गई है। खालिस्तान समर्थक सरबजीत के मुस्लिम पति नासिर हुसैन को फुफ्फड़ (फूफा) कहा है। खालिस्तान समर्थकों ने नासिर हुसैन को कहा कि उसे फुल सपोर्ट है। अगर कोई कुछ कहे तो हमें बता देना। बस वह उनकी बुआ को खुश रखे। इसका 1.37 मिनट का वीडियो सामने आया है। जिसमें विदेशों में बैठे खालिस्तान समर्थक नासिर हुसैन से जुड़े हुए हैं और उससे बात कर रहे हैं। नासिर हुसैन भी खुश दिखाई देता है और उनका धन्यवाद करता हुआ नजर आता है। इसकी की वीडियो वायरल हुई है। खालिस्तान समर्थकों की 3 अहम बातें सिख जत्थे की आड़ में पाकिस्तान गई सरबजीत सरबजीत कौर 4 नवंबर को श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर 1932 श्रद्धालुओं के जत्थे के साथ अटारी बॉर्डर के जरिए पाकिस्तान गई थी। जत्था 10 दिनों तक विभिन्न गुरुधामों के दर्शन करने के बाद भारत लौट आया, लेकिन वापसी के समय 1922 श्रद्धालु ही लौटे। सरबजीत कौर जत्थे में शामिल नहीं मिलीं। मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित भारतीय एजेंसियों ने सरबजीत कौर की तलाश शुरू कर दी है। भारतीय दूतावास और पाकिस्तान स्थित अधिकारियों से भी संपर्क साधा जा रहा है ताकि महिला का पता लगाया जा सके। इसी बीच सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के शेखुपुरा की मस्जिद में हुआ निकाहनामा वायरल हुआ। जिसके बाद दावा किया गया कि सरबजीत कौर ने इस्लाम स्वीकार कर नाम बदलकर 'नूर हुसैन' रख लिया है। उसने नासिर हुसैन नाम के पाकिस्तानी नागरिक से निकाह कर लिया है। पाकिस्तान में भी सरबजीत को लेकर सवाल उठे क्योंकि उसके पास पाकिस्तान में रहने की परमिशन नहीं थी। जिसको लेकर मामला कोर्ट तक पहुंच गया। इसके बाद पुलिस ने उसे ननकाना साहिब से अरेस्ट किया। फिर कुछ दिन लाहौर के शेल्टर होम में रखा। इसके कुछ दिन बाद वह रिहा हो गई। सरबजीत ने बताई थी लव स्टोरी, फेसबुक पर नासिर से मिली सरबजीत कौर की रिहाई के बाद पहली बार उसकी बातचीत का वीडियो सामने आया। इसमें पाकिस्तानी मीडिया से बात करते हुए सरबजीत ने कहा कि अगर सच्चा प्यार होता है, तो दिल में यह एहसास जरूर रहता है कि हम एक-दूसरे से मिलेंगे। उसने बताया कि उनका प्यार आज का नहीं, बल्कि पिछले 8 साल से है। उसने भावुक होकर कहा कि अगर उसके मुंह में दांत भी न रहते, तब भी वह पाकिस्तान जरूर आती। इसके बाद पाकिस्तानी यूट्यूब चैनल को इंटरव्यू में सरबजीत ने अपनी लव स्टोरी भी बताई थी। सरबजीत ने कहा था- नासिर हुसैन की बातचीत 2016 में फेसबुक के जरिए शुरू हुई थी, जो बाद में दोस्ती से प्यार में बदल गई और 2025 के अंत तक शादी कर ली। सरबजीत ने बताया कि उसका पति 22 साल से यूके में है और वह मोबाइल अपने बच्चों से छिपाकर रखती थी। पहले पति ने कहा- ब्लैकमेल कर शादी की, रेप किया इस मामले में सरबजीत के पहले पति करनैल सिंह की भी एंट्री हो चुकी है। करनैल ने लाहौर हाईकोर्ट में याचिका दायर कर कहा कि उसकी पत्नी को अश्लील फोटो के जरिए ब्लैकमेल किया गया। करनैल सिंह ने कहा कि मुझे सरबजीत की अश्लील फोटो आई थीं। मुझे, उसके (सरबजीत के) भाई को और मेरे बच्चों को भी भेजी गई थीं। उसके बाद सरबजीत सुसाइड करने लगी थी, जिसे बहुत मुश्किल से बचाया गया था। यह बात पाकिस्तान जाने से 2 साल पहले की है। उस समय हमने पाकिस्तान में वकील किया था कि इसे रोको। मगर वह रुका नहीं। बार-बार फोटो भेजता रहा था। वह सरबजीत को पाकिस्तान आने के लिए मजबूर करता था। वह कहती थी कि नासिर ब्लैकमेल करता है, पैसे मांगता है। इसी कारण वह ठीक भी नहीं रहती थी। सरबजीत डिप्रेशन की मरीज है। पति ने ये भी दावा किया कि वह दुखी होकर और मरने के किनारे जैसी हालत में अब भी कॉल कर देती है। वह कहती है कि मैं दुखी हूं, मरने के किनारे हूं, पता नहीं मैं कब मर जाऊं। करनैल ने लाहौर हाईकोर्ट से मांग की कि सरबजीत को भारत वापस भेजा जाए। नासिर हुसैन के खिलाफ रेप का केस दर्ज किया जाए।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 





















