ननद-भाभी की जोड़ी ने मचाया स्वाद का धमाल! सुबह खुलते ही लग जाती ग्राहकों की लाइन
जमशेदपुर के एग्रीको गोलचक्कर के पास ननद-भाभी प्रियंका और पूर्णिमा गोस्वामी का "चटकारा" नाश्ता स्टॉल लोगों की पहली पसंद बन गया है. यहां सुबह 8 बजे से दही भल्ला चाट, आलू पराठा, सत्तू पराठा, पोहा और पूरी-छोले जैसे स्वादिष्ट व्यंजन परोसे जाते हैं. घर के काम के बाद खाली समय का सदुपयोग करने के लिए दोनों ने इस स्टॉल की शुरुआत की थी. आज उनके स्वाद और साफ-सफाई की वजह से रोज ग्राहकों की भीड़ उमड़ती है. उनकी सफलता की कहानी महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता और मेहनत की प्रेरणा बन गई है.
Video: शराब पीकर चलाई गाड़ी तो 40 सेकेंड में लॉक होगा इंजन! DU के प्रोफेसरों ने बनाया कमाल का 'E-Nose'
How E-Nose prevents car accidents: शराब पीकर गाड़ी चलाने और सीएनजी लीकेज से होने वाले सड़क हादसों पर लगाम लगाने के लिए दिल्ली यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने एक अनोखा 'स्मार्ट डिवाइस' तैयार किया है. आचार्य नरेंद्र देव कॉलेज के प्रोफेसर अरिजीत चौधरी और मिरांडा हाउस की रिसर्च टीम द्वारा विकसित इस डिवाइस को 'इलेक्ट्रॉनिक नोज' (E-Nose) नाम दिया गया है. यह डिवाइस इंसानी नाक की तरह काम करती है, लेकिन उससे कहीं ज्यादा सटीक है. इसमें लगे चार विशेष सेंसर 4 से 5 सेकेंड के भीतर शराब की गंध (Alcohol), मिथेन, CO2 और कार्बन मोनोऑक्साइड जैसी खतरनाक गैसों की पहचान कर लेते हैं. यदि चालक शराब पीकर गाड़ी चलाता है, तो ब्लूटूथ तकनीक से जुड़ा यह सिस्टम 40 सेकेंड के अंदर गाड़ी का इंजन अपने आप बंद कर देगा और मोबाइल पर अलर्ट भेज देगा. फिलहाल प्रोटोटाइप स्टेज पर मौजूद यह तकनीक अगले 3 से 6 महीनों में बाजार में आ सकती है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18









