Responsive Scrollable Menu

Ramayana में Sai Pallavi के एक्शन सीन पर बोलीं Dipika Chikhlia, मुझे ऐसे दृश्य याद नहीं


नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' इन दिनों काफी चर्चाओं में बनीं हुई है। फिल्म में साई पल्लवी के एक्शन सीन को लेकर काफी रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। वहीं, फिल्म इस समय काफी चर्चाओं का विषय बनी हुई है।

इस बीच, टीवी की चर्चित 'सीता' यानी दीपिका चिखलिया ने भी साई पल्लवी के एक्शन सीन्स पर अपनी राय दी है।

साई के एक्शन सीन्स पर क्या बोलीं दीपिका?

हाल ही में दीपिका ने 'फ्री प्रेस जर्नल' से बातचीत में बताया कि उन्होंने साई पल्लवी का यह एक्शन सीन इंस्टाग्राम पर देखा है।

अभिनेत्री ने कहा, 'मुझे सच में समझ नहीं आ रहा कि इस पर क्या कहूं। मुझे वाल्मीकि रामायण और तुलसीदास की रामायण याद है। हमारी रामायण में भी ज्यादातर इन्हीं का हिस्सा था। लेकिन मुझे याद नहीं आता कि इनमें कहीं भी इस तरह के सीन दिखाए गए हों। हालांकि, हमारे देश में 300 से ज्यादा रामायण हैं और हर कहानी एक-दूसरे से थोड़ी अलग है। हो सकता है कि फिल्म के मेकर्स ने किसी दूसरी रामायण से यह हिस्सा लिया हो, जिसके बारे में मुझे जानकारी नहीं है।'

क्या दीपिका चिखलिया ने देखी 'रामायण'?

बातचीत के दौरान दीपिका से यह भी पूछा गया कि क्या उन्होंने रणबीर कपूर और साई पल्लवी की फिल्म 'रामायण' देख ली है। इस पर एक्ट्रेस ने कहा कि, अभी उन्होंने फिल्म नहीं देखी है। वह अगले हफ्ते इसे देखने जाएंगी।

दीपिका ने कहा कि वह दिवाली के बाद फिल्म देखने का प्लान बना रही हैं। उन्हें पूरा भरोसा है फिल्म काफी भव्य होगी।

फिल्म 'रामायण' के बारे में

नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म 'रामायण' का निर्माण 'प्राइम फोकस स्टूडियो' और यश की कंपनी 'मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स' ने किया है। फिल्म में रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी मुख्य भूमिकाओं में हैं। इनके अलावा सनी देओल, रवि दुबे, काजल अग्रवाल, रकुल प्रीत सिंह और विवेक ओबेरॉय भी अहम किरदारों में दिखाई देंगे। यह फिल्म 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है।

Continue reading on the app

नहीं रहे पूर्व राष्ट्रपति, 93 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, राजकीय शोक का ऐलान

Raja Zulqarnain Khan Death:  पूर्व राष्ट्रपति राजा मोहम्मद जुलकरनैन खान का 93 साल की उम्र में निधन हो गया। सरकार ने एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है।

Continue reading on the app

  Sports

परंपरा, प्रतिष्ठा, अनुशासन... पाकिस्तानी फील्डिंग देख कर हंसी नहीं रोक पाएंगे! एक कैच के लिए दौड़े 3 फील्डर और नतीजा...?

मेंस अंडर-19 एशिया कप 2026 में भारत के खिलाफ ग्रुप ए के मैच में पाकिस्तान की फील्डिंग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो क्लिप में साफ दिख रहा है कि जब भारतीय बल्लेबाज ने शॉट खेला, तो गेंद हवा में चली गई. उसके पीछे विकेटकीपर और गेंदबाज समेत एक और खिलाड़ी कैच लेने आए, लेकिन आपसी गफलत के कारण कोई भी खिलाड़ी गेंद नहीं पकड़ पाया. Sun, 8 Nov 2026 16:44:38 +0530

  Videos
See all

What Might A New Brexit Deal Look Like? | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-08T12:38:42+00:00

PM Modi In Bastar: नक्सली गढ़ में PM मोदी ने जवानों संग मनाई दिवाली | Diwali 2026 | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-08T12:46:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers