Adani Enterprises का बड़ा निवेश प्लान, अगले दो साल में ₹40000 करोड़ तक सालाना Capex की तैयारी
नयी दिल्ली, आठ नवंबर अदाणी एंटरप्राइजेज अगले दो वर्षों में सालाना 35,000 करोड़ रुपये से 40,000 करोड़ रुपये का पूंजीगत व्यय करने की योजना बना रही है। कंपनी का यह निवेश मुख्य रूप से हवाई अड्डों, डेटा सेंटर और गुजरात में प्रस्तावित पीवीसी विनिर्माण परिसर पर केंद्रित होगा। अदाणी एंटरप्राइजेज के वित्त प्रमुख मनन वखारिया ने कंपनी की आय संबंधित नतीजों पर कहा, ‘‘हम सालाना लगभग 40,000 करोड़ रुपये के पूंजीगत व्यय करने की उम्मीद कर रहे हैं।
इसलिए, हम 35,000 करोड़ रुपये से 40,000 करोड़ रुपये के दायरे में रह सकते हैं। हमें उम्मीद है कि अगले कुछ वर्षों तक यही दर बनी रहेगी।’’ उन्होंने कहा कि हवाई अड्डे, डेटा सेंटर और पीवीसी परियोजना कंपनी के निवेश का बड़ा हिस्सा होंगे। अदाणी एंटरप्राइजेज ने चालू वित्त वर्ष 2026-27 की पहली (अप्रैल-सितंबर) छमाही में अब तक का सर्वाधिक 11,958 करोड़ रुपये का एबिटडा (कर पूर्व आय) दर्ज किया।
यह पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 56 प्रतिशत अधिक है। कंपनी की एकीकृत आय 62 प्रतिशत बढ़कर 71,569 करोड़ रुपये रही, जबकि निरंतर परिचालन से कर पूर्व लाभ 45 प्रतिशत बढ़कर 3,297 करोड़ रुपये हो गया। अदाणी एंटरप्राइजेज के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अरुण बंसल ने कहा कि कंपनी धीरे-धीरे निवेश और निर्माण के चरण से निकलकर अपनी परिसंपत्तियों से मूल्य तथा प्रतिफल हासिल करने के चरण में पहुंच रही है।
पिछले कुछ वर्षों में किए गए निवेश अब कंपनी की कमाई में योगदान देने लगे हैं। हवाई अड्डे और डेटा सेंटर कारोबार इस बदलाव में अहम भूमिका निभा रहे हैं। अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स की पहली छमाही की कर पूर्व आय 52 प्रतिशत बढ़कर 3,275 करोड़ रुपये हो गई।
अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स के पास नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे समेत आठ हवाई अड्डे हैं। इसके अलावा, कंपनी ने सौर मॉड्यूल विनिर्माण क्षमता बढ़ाकर 10 गीगावाट कर दी है। वित्त वर्ष के अंत तक छह गीगावाट की सौर सेल विनिर्माण क्षमता चालू करने की योजना है।
सितंबर तिमाही में कंपनी ने 1,478 मेगावाट सौर मॉड्यूल बेचे, जो पिछले साल की समान तिमाही से 35 प्रतिशत अधिक है।
दिवाली की पूजा से पहले कुछ भूल गए? Blinkit और Instamart पर मिल सकता है पूजा का सामान
दिवाली पूजा के लिए आखिरी मिनट में जरूरी सामान चाहिए? Blinkit और Instamart पर कपूर, दीये, फूल और पूजा सामग्री पाएं. 10 मिनट में डिलीवरी संभव. तुरंत ऑर्डर करें.
The post दिवाली की पूजा से पहले कुछ भूल गए? Blinkit और Instamart पर मिल सकता है पूजा का सामान appeared first on Prabhat Khabar.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi









/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
