Responsive Scrollable Menu

एलपीजी की किल्लत और भारी कालाबाजारी! अनुराग ढांडा बोले- 9 घंटे लाइन में लगकर भी खाली हाथ लौट रहे लोग

आदमी पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने गैस सिलेंडर को लेकर चिंता जाहिर की है. उन्होंने हरियाणा में बढ़ती गैस की किल्लत और इसके कारण पैदा हुई कालाबाजारी पर अपनी बात रखी है. ढांडा का कहना है कि प्रदेश के शहरों और कस्बों में हालात इतने खराब हो गए हैं कि गैस एजेंसियों के बाहर सुबह की पहली किरण के साथ ही लंबी-लंबी कतारें लग जाती हैं, लेकिन घंटों इंतजार के बाद भी लोगों को खाली हाथ लौटना पड़ रहा है.

घंटों लाइन में लगने के बाद भी खाली हाथ जनता

अनुराग ढांडा ने दावा किया है कि पानीपत, करनाल और हिसार जैसे प्रमुख जिलों में स्थिति बेकाबू होती जा रही है. यहां लोग अपनी बारी के लिए 7 से 9 घंटे तक लाइन में खड़े रह रहे हैं. इसके बावजूद, जब सिलेंडर मिलने का वक्त आता है, तो गैस एजेंसियां अपना शटर नीचे गिरा देती रही हैं. उन्होंने बताया कि कई जगहों पर तो कुछ ही मिनटों में 200 से ज्यादा सिलेंडर खत्म हो जाते हैं, जबकि पीछे खड़े सैकड़ों लोग मायूस होकर वापस घर लौट जा रहे हैं. 

सिलेंडरों की लूट और भारी कालाबाजारी

इस संकट के बीच कालाबाजारी करने वाले लोग सक्रिय हो गए हैं, जिससे आम आदमी की जेब पर भारी बोझ पड़ रहा है. अनुराग ढांडा ने आंकड़े पेश करते हुए बताया कि अंबाला में जो कमर्शियल सिलेंडर 1450 रुपये का मिलना चाहिए, वह अब 2800 रुपये में बेचा जा रहा है. वहीं, पानीपत में भी व्यापारियों को कमर्शियल सिलेंडर के लिए 2500 रुपये तक चुकाने पड़ रहे हैं. घरेलू सिलेंडर की हालत तो और भी खराब है. 990 रुपये का घरेलू सिलेंडर अब 1500 से 1800 रुपये के बीच मिल रहा है. कई जगहों पर तो सिलेंडर के लिए 2500 से 3000 रुपये तक की अवैध वसूली की शिकायतें भी सामने आ रही हैं.

गैस बुकिंग में फर्जीवाड़े का बड़ा आरोप

अनुराग ढांडा ने एक और चौंकाने वाला दावा किया है. उन्होंने कहा कि कई उपभोक्ताओं को बिना गैस की डिलीवरी मिले ही उनके मोबाइल पर 'डिलीवरी सक्सेसफुल' के मैसेज आ रहे हैं. इसका साफ मतलब है कि एलपीजी गैस के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा और घोटाले को अंजाम दिया जा रहा है. कागजों पर डिलीवरी दिखाई जा रही है, जबकि असलियत में गैस सिलेंडर ब्लैक मार्केट में ऊंचे दामों पर बेचे जा रहे हैं. इस धांधली की वजह से न सिर्फ घरेलू महिलाएं परेशान हैं, बल्कि छोटे ढाबे, होटल और चाय स्टॉल चलाने वाले व्यापारियों का धंधा भी पूरी तरह ठप होने की कगार पर पहुंच गया है. गैस की इस कमी ने छोटे स्वरोजगार करने वालों की कमर तोड़ दी है. कई छोटे ढाबे और चाय की दुकानें गैस न मिलने के कारण बंद हो गई हैं.

ये भी पढ़ें- LPG गैस बचानी है? ट्राय करें फटाफट बनने वाली ये 5 टेस्टी डिश, उंगलियां चाटते रह जाएंगे लोग

Continue reading on the app

बदायूं डबल मर्डर: आरोपी का दबदबा, साथ में पुलिस, CGM भी मिले… डिप्टी मैनेजर हर्षित मिश्रा की मां का गंभीर आरोप

बदायूं के हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) प्लांट में हुए चर्चित डबल मर्डर मामले में अब नया मोड़ आ गया है. मृतक डिप्टी मैनेजर हर्षित मिश्रा के परिजनों ने इस हत्याकांड को साजिश बताते हुए कई गंभीर आरोप लगाए हैं.

Continue reading on the app

  Sports

कुदरत का निजाम और पाकिस्तान का पलटवार... अफरीदी एंड कंपनी ने मेजबानों को दिया करारा जवाब, 114 रन पर ढेर कर हिसाब बराबर किया

Pakistan beat Bangladesh: पाकिस्तान ने ढाका में 'जैसे को तैसा' अंदाज में पलटवार करते हुए बांग्लादेश को उसी के अंदाज में धूल चटा दी. पहले मैच में 114 पर ढेर होने वाली पाकिस्तानी टीम ने दूसरे वनडे में बांग्लादेश को भी ठीक 114 रनों पर समेट कर हिसाब बराबर कर दिया. माज सदाकत के 75 रन और 3 विकेटों के ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर पाकिस्तान ने सीरीज 1-1 से बराबर कर ली है. अब 15 मार्च को होने वाला फाइनल मुकाबला सीरीज तय करेगा. Fri, 13 Mar 2026 23:32:17 +0530

  Videos
See all

Iran Israel War Update: ईरान ने Tel Aviv में लगा दी आग! | Trump News Today | Khamenei | America #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-13T19:00:06+00:00

Karauli: शिक्षक ने गरीब छात्र की मदद कर जीता दिल, कपड़े दिलाकर पढ़ाई के लिए किया प्रेरित | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-13T19:05:46+00:00

LPG OTP स्कैम से रहें सावधान! Hyderabad Police Commissioner VC Sajjanar की बड़ी चेतावनी | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-13T18:54:05+00:00

How could oil fires and spills in the Middle East affect the environment? #MiddleEast #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-13T19:15:05+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers