उत्तराखंड में Dhami सरकार के खिलाफ Congress का 10 नवंबर से राज्यव्यापी अभियान
देहरादून, आठ नवंबर उत्तराखंड में कांग्रेस मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार के मंत्रियों पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर 10 नवंबर से राज्यव्यापी हस्ताक्षर अभियान शुरू करेगी। पार्टी की एक प्रवक्ता ने रविवार को यह जानकारी दी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रवक्ता प्रतिमा सिंह ने बताया कि यह अभियान 30 नवंबर तक चलेगा और इसके तहत राज्यभर में जिला, ब्लॉक और नगर मुख्यालयों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि अभियान के पहले चरण में 10 से 15 नवंबर तक जिला, ब्लॉक और नगर स्तर पर हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा, जिसमें मुख्यमंत्री धामी और कैबिनेट मंत्रियों रेखा आर्य, गणेश जोशी तथा धन सिंह रावत पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। सिंह ने कहा कि इस अभियान के तहत विशेष रूप से तैयार किए गए पर्चों और बैनरों पर लोगों के हस्ताक्षर लिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि अगले चरण में 23 नवंबर को कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा की मौजूदगी में प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय से राजभवन तक मार्च निकाला जाएगा।
सिंह ने कहा कि कांग्रेस राज्यभर से एकत्र किए गए हस्ताक्षरों वाले बैनर और पर्चे राज्यपाल को सौंपेगी तथा मुख्यमंत्री और संबंधित मंत्रियों पर लगे आरोपों की निष्पक्ष जांच कराने का आग्रह करेगी। उन्होंने बताया कि कांग्रेस राज्यभर के जिला और महानगर मुख्यालयों पर भ्रष्टाचार के खिलाफ 25 से 30 नवंबर तक प्रतीकात्मक अदालतें लगाएगी और तथा इस दौरान नुक्कड़ नाटकों के जरिए कथित भ्रष्टाचार, सत्ता के दुरुपयोग और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दों को उठाया जाएगा। सिंह ने कहा कि पार्टी ने इन कार्यक्रमों के आयोजन और समन्वय के लिए जिला एवं विधानसभा क्षेत्र स्तर पर प्रभारी नियुक्त किए हैं।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस भाजपा सरकार के कार्यकाल में कथित भ्रष्टाचार को लेकर जनता की चिंताओं को सड़कों से लेकर विधानसभा तक उठाती रहेगी और जवाबदेही तय करने की मांग करती रहेगी।
Diwali 2026: दिवाली के जश्न में डूबे बॉलीवुड सेलेब्स, करीना-मृणाल से सिद्धार्थ मल्होत्रा तक...कई सितारों ने फैंस को दी बधाई
Diwali 2026: बॉलीवुड सितारों ने दिवाली (Diwali 2026) के जश्न की शुरुआत पहले की कर दी थी. आयुष्मान खुराना, मनीष मल्होत्रा और रमेश तौरानी जैसी हस्तियों ने प्री-दिवाली पार्टी रखी. जिसमें बॉलीवुड के कई बड़े सेलेब्स नजर आए थे. आज पूरे देश और बॉलीवुड सेलेब्स दिवाली के जश्न में डूबे हुए हैं. इस मौके पर करीना कपूर, मृणाल ठाकुर और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपने फैंस को दीवाली की ढेरों बधाई दी. सितारों की इन बधाई पर फैंस ने खूब प्यार लूटा रहे हैं.
करीना कपूर ने दिवाली की दी बधाई
एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) ने दिवाली (Diwali 2026) पर अपने फैंस को बधाई दी है. उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर खास पोस्ट शेयर किया है. जिसमें वह ताश से खेलती हुई नजर आ रही हैं. इसके साथ ही उन्होंने दिवाली के प्रसाद का भी फोटो शेयर किया. उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘हैप्पी दिवाली एवरीवन.’ करीना के इस छोटे से मैसेज के जरिए उन्होंने अपने चाहने वालों की खुशियों की कामना की है.
मृणाल ठाकुर ने किया विश
एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर की इंस्टाग्राम पर बड़ी फैन फॉलोइंग हैं, लोग उनकी एक्टिंग के साथ उनकी खूबसूरती के भी फैन हैं. उन्होंने दिवाली के इस खास मौके पर अपने फैंस को बधाई दी. एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने कहा, 'आपको और आपके पूरे परिवार को हैप्पी दिवाली.'
सिद्धार्थ मल्होत्रा ने शेयर की पोस्ट
सिद्धार्थ मल्होत्रा ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक फोटो शेयर की है. जिसमें वह दिवाली पर मिठाई खाते हुए नजर आ रहे हैं. उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'आप सभी को दीपावली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं, यह त्योहार प्यार, हंसी-खुशी और ढेर सारी मिठाइयों से भरा हो!'
भूमि पेडनेकर ने दी दिवाली की बधाई
बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर इस दिवाली को अपनी फैमिली के साथ मना रही हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर कई फोटो शेयर किए. जिसमें वह पूजा करती हुईं और अपनी फैमिली के साथ नजर आ रही है. इस खास मौके पर भूमि काफी सुंदर नजर आ रही हैं. उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, 'दिवाली का जश्न शुरू हो चुका है. ये साल का सबसे खुशनुमा त्योहार है. खुश रहें, सुरक्षित रहें और भगवान के प्रति अपनी आस्था बनाए रखें.'
अभिषेक बच्चन ने फैंस को दी दिवली की शुभकामनाएं
एक्टर अभिषेक बच्चन ने अपने फैंस को दिवाली की शुभकानाएं दी हैं. उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर लिखा, 'आप सबको और आपके परिवार को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं.'
शिल्पा शेट्टी ने फैंस को दिवाली पर किया विश
बॉलीवुड की फिटनेस आइकॉन शिल्पा शेट्टी ज्यादातर त्योहारों को धूमधाम से मनाती हैं. इस दिवाली को भी वो खास अंदाज में सेलिब्रेट कर रही हैं. उन्होंने दिवाली पर सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपने फैंस को बधाई दी है. उन्होंने लिखा, 'हैप्पी दीपावली, अंधकार पर हमेशा प्रकाश की जीत हो.'
ये भी पढ़ें: Bigg Boss में फिर रोए सलमान खान, मोहित चौहान ने सलीम खान को डेडिकेट किया गाना, भाई जान नहीं रोक पाए आंसू
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
News Nation








