Responsive Scrollable Menu

IPL 2026, Blessing Muzarabani: मुस्तफिजुर रहमान की जगह KKR में इस खिलाड़ी की एंट्री, PSL को छोड़कर खेलेगा IPL

Mustafizur Rahman-Blessing Muzarabani: आईपीएल 2026 के लिए मुस्तफिजुर रहमान की जगह KKR में जिम्बाब्वे के क्रिकेटर ब्लेसिंग मुजरबानी की एंट्री हुई है. IPL में खेलने के लिए ब्लेसिंग ने PSL को ठेंगा दिखाया है.

Continue reading on the app

Saiyaara निकली कॉपी!: सिंगर अमित जाधव बोले- 'मेरी शॉर्ट फिल्म से मिलती है कहानी, यशराज फिल्म्स ने नहीं दिया क्रेडिट'

Saiyaara Movie: 2025 में रिलीज हुई फिल्म ‘सैयारा’ बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। अब इस फिल्म को लेकर एक नया विवाद सामने आया है। अभिनेता-गायक अमित जाधव ने दावा किया है कि 2025 में रिलीज हुई यह फिल्म उनकी 2019 की शॉर्ट फिल्म ख्वाबों से कॉपी की गई है। उनका कहना है कि दोनों कहानियों में कई समानताएं हैं, लेकिन उन्हें अब तक किसी तरह का क्रेडिट नहीं दिया गया।

सैयारा में अहान पांडे और अनीत पड्डा मुख्य भूमिकाओं थे और इसे यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनाया गया है। अब अमित का आरोप है कि यशराज की टीम ने उनसे संपर्क किया था, हालांकि कोई स्पष्ट बातचीत नहीं हुई।

'2022 में आया था YRF का मैसेज'- अमित

एक इंटरव्यू में अमित जाधव ने बताया कि 2022 में उन्हें यश राज फिल्म्स के टैलेंट डिविजन से इंस्टाग्राम पर डायरेक्ट मैसेज मिला था। मैसेज में उनसे संपर्क करने की बात कही गई थी, लेकिन यह नहीं बताया गया कि किस प्रोजेक्ट के लिए उनसे संपर्क किया जा रहा है।

जाधव के मुताबिक, उन्होंने जवाब में पूछा भी था कि किस काम के लिए उनसे बात की जा रही है, लेकिन उन्हें कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिला।

'सैयारा और मेरी शॉर्ट फिल्म में समानताएं मिलीं'

अमित जाधव का कहना है कि जब ‘सैयारा’ रिलीज हुई तो उनके दोस्तों ने उन्हें फोन कर बताया कि फिल्म की कहानी उनकी शॉर्ट फिल्म ‘ख्वाबों’ से काफी मिलती-जुलती लग रही है।

इस पर जाधव ने मेकर्स से संपर्क करने की कोशिश की और यहां तक कि उनके दफ्तर भी गए, लेकिन उन्हें कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।

'मेरी फिल्म नहीं बनी, मेंटली परेशान हुआ'

अमित जाधव ने बताया कि इस पूरे मामले का उनके मानसिक स्वास्थ्य पर गहरा असर पड़ा। उनका कहना है कि वह कई सालों से अपनी शॉर्ट फिल्म की कहानी को फुल-लेंथ फीचर फिल्म में बदलने की योजना बना रहे थे।

उन्होंने बताया कि एक समय ऐसा भी आया जब वह बेहद निराश हो गए थे और आत्महत्या करने की कोशिश तक कर बैठे थे। हालांकि उनके माता-पिता ने समय रहते उन्हें संभाल लिया।

जाधव ने यह भी बताया कि वह स्क्रीनराइटर्स असोसिएशन के सदस्य हैं, लेकिन 2019 में उन्होंने अपनी कहानी को आधिकारिक रूप से रजिस्टर नहीं कराया था। उनका कहना है कि उस समय उनकी शॉर्ट फिल्म पहले ही एक सार्वजनिक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो चुकी थी, इसलिए उन्हें लगा कि वही उनके काम का प्रमाण है।

अमित जाधव का दावा है कि उन्होंने फिल्म रिलीज के बाद दो बार ईमेल के जरिए Yash Raj Films से स्पष्टीकरण मांगा, लेकिन अब तक उन्हें कोई जवाब नहीं मिला।
 

Continue reading on the app

  Sports

सिराज को DSP की नौकरी से कितनी मिलती है सैलरी, भारतीय पेसर पर बरस रहा है पैसा, ऑटो ड्राइवर के बेटे से 'सुपरकॉप' तक का सफर

Mohammed Siraj DSP Salary: मोहम्मद सिराज आज सफलता के उस मुकाम पर हैं जहां उनके पास शोहरत, दौलत और सरकारी रुतबा तीनों हैं. उनकी सालाना कुल कमाई (आईपीएल, बीसीसीआई, सरकारी सैलरी और एंडोर्समेंट) करीब 20 करोड़ के आंकड़े को पार कर जाती है. सिराज की यह कहानी साबित करती है कि अगर आपके सपनों में जान है, तो आप गलियों से निकलकर आसमान की बुलंदियों को छू सकते हैं. Fri, 13 Mar 2026 21:14:56 +0530

  Videos
See all

मित्र देशों से भारत को लड़वाना चाहता है विपक्ष- Sudhanshu Trivedi | Iran- Israel War | #Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-13T15:32:59+00:00

North Korea on US-Iran war : किम का साथ... ईरान मचाएगा विनाश I Kim Jong I Trump I Mojtaba Khamenei #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-13T15:37:47+00:00

Khabardar: Iran Attacks के बीच Israel से Sweta Singh की World EXCLUSIVE Ground Report | Iran War #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-13T15:30:42+00:00

PM Modi Assam Speech: 'BJP ने जो भी वादे किए उसे पूरा किया', असम में बोले पीएम मोदी #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-13T15:30:40+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers