India U19 vs Pakistan U19: भारत ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, पाकिस्तान पहले करेगा गेंदबाजी, ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग-11
India U19 vs Pakistan U19: अंडर-19 मेन्स एसीसी एशिया कप 2026 का सबसे बड़ा मुकाबला आज यानि 8 नवंबर को भारत अंडर-19 और पाकिस्तान अंडर-19 टीमों के बीच खेला जाने वाला है. इस हाईवोल्टेज मैच पर हर किसी की नजरें टिकी हुई हैं. जब टॉस हुआ, तो सिक्का भारतीय क्रिकेट टीम U19 के पक्ष में गिरा, जहां कप्तान राजेश रायचंदानी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. नतीजन, पाकिस्तान की टीम पहले गेंदबाजी करने मैदान पर उतरेगी.
वैभव सूर्यवंशी इस टूर्नामेंट में क्यों नहीं हैं?
वैभव अभी सिर्फ 15 साल के हैं, इसलिए अंडर-19 मैचों के दौरान फैंस के बीच यह सवाल उठना स्वाभाविक है. 2016 में, BCCI ने एक नियम लागू किया था जिसके तहत कोई भी खिलाड़ी केवल एक ही अंडर-19 विश्व कप में हिस्सा ले सकता है. इस साल की शुरुआत में जिम्बाब्वे में भारत की जीत के दौरान वैभव एक अहम खिलाड़ी थे.
TIME TO REWRITE THE SCRIPT ON THE BIG STAGE! ????
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) November 7, 2026
Carrying a strong 9-3 head-to-head lead, India enters tomorrow’s clash determined to turn the tables after last year’s defeat! ????
Watch India vs Pakistan in the DP World Men's U19 Asia Cup TOMORROW, 10:30 AM onwards, LIVE on Sony… pic.twitter.com/nvQR8IXHXK
हेड टू हेड रिकॉर्ड
दोनों टीमें अब तक 30 मैचों में एक-दूसरे से भिड़ी हैं, जिनमें से भारत ने 17 और पाकिस्तान ने 12 मैच जीते हैं, जबकि 1 मैच का कोई नतीजा नहीं निकला. लेकिन 2021 के बाद से, भारत ने 6 मौकों में से केवल 2 बार जीत हासिल की है.
ऐसी हैं दोनों टीमें
भारत U19 टीम: लक्ष्य राजेश रायचंदानी (कप्तान), आर्यवीर सहवाग, अन्वय द्रविड़ (विकेटकीपर), अर्जुन राजपूत, इशान सूद, काव्या पटेल, मनाल चौहान, मोहित उलवा, यशवीर गौड़, वीके विनीत, यशबर्धन चौहान, रजत बघेल, शाविन विनोद, आर्यन सवसानी, कुशाग्र ओझा
पाकिस्तान U19 टीम: उस्मान खान, जहांगीर बिलाल, अब्दुल कादिर, अहमद हुसैन, अली रजा, हमजा जहूर (विकेटकीपर), हसनैन अब्बास डार, मोहम्मद सय्याम, फरहान यूसुफ (कप्तान), नकाब शफीक, रिजवानुल्लाह, हुजैफा अहसन, अब्दुल सुभान, मोहम्मद हुजैफा, हयाम खान
ये भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ODI सीरीज से पहले इंग्लैंड के लिए बुरी खबर, स्टार तेज गेंदबाज हुआ बाहर
दिवाली और रविवार की छुट्टी के बावजूद खुलेगा शेयर बाजार, सिर्फ 70 मिनट होगी मुहूर्त ट्रेडिंग
दिवाली के अवसर पर आज भारतीय शेयर बाजार में पारंपरिक मुहूर्त ट्रेडिंग का आयोजन किया जाएगा. ऐसे में रविवार को भी नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर एक घंटे के एक विशेष सत्र में कारोबारी होगा. निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुहूर्त ट्रेडिंग दोपहर 2:20 बजे से 3:30 बजे तक होगी. हालांकि 8 नवंबर नियमित रूप से साप्ताहिक अवकाश का दिन है, लेकिन दिवाली लक्ष्मी पूजन के अवसर पर विशेष ट्रेडिंग सत्र आयोजित करने की परंपरा को जारी रखा जाएगा.
बता दें कि शेयर बाजार में मुहूर्त ट्रेडिंग को बेहद शुभ माना जाता है. यह केवल एक विशेष कारोबारी सत्र नहीं, बल्कि हिंदू नववर्ष की शुरुआत का प्रतीक भी है. इसी कारण बड़ी संख्या में निवेशक इस दौरान सांकेतिक तौर पर शेयर खरीदते हैं और नए निवेश की शुरुआत करते हैं. मान्यता है कि लक्ष्मी पूजन के दिन किया गया निवेश आने वाले वर्ष में समृद्धि और शुभ फल प्रदान करता है. एक्सचेंजों द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, प्री-ओपनिंग सत्र दोपहर 2:05 बजे से 2:20 बजे तक चलेगा. ब्लॉक डील विंडो 1:50 बजे से 2:05 बजे तक खुली रहेगी. नियमित मुहूर्त ट्रेडिंग सत्र 2:20 बजे से 3:30 बजे तक होगा. इसके बाद क्लोजिंग सेशन और पोस्ट-क्लोजिंग सेशन निर्धारित समयानुसार संचालित किए जाएंगे.
ये भी पढ़ें: Breaking News Today Live Updates: दिवाली पर रामलला के दरबार पहुंचे CM योगी, राम जन्मभूमि मंदिर में की पूजा-अर्चना
बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि मुहूर्त ट्रेडिंग का महत्व केवल धार्मिक और पारंपरिक नहीं है, बल्कि यह निवेशकों के मनोबल और बाजार की सकारात्मक भावना से भी जुड़ा हुआ है. कई दीर्घकालिक निवेशक इस दौरान अपने पोर्टफोलियो में नए शेयर जोड़ते हैं, जबकि कुछ निवेशक केवल शुभ शुरुआत के लिए सांकेतिक खरीदारी करते हैं. नवंबर 2026 में मुहूर्त ट्रेडिंग के अलावा शेयर बाजार कई अन्य अवसरों पर भी बंद रहेगा. दिवाली-बलिप्रतिपदा के अवसर पर 10 नवंबर को बाजार में अवकाश रहेगा. इसके अलावा 24 नवंबर को गुरु नानक देव प्रकाश पर्व के चलते भी बाजार बंद रहेगा। नियमित शनिवार और रविवार के अवकाश अलग रहेंगे.
विशेषज्ञों का कहना है कि मुहूर्त ट्रेडिंग में निवेश का निर्णय केवल शुभ मुहूर्त को ध्यान में रखकर नहीं, बल्कि कंपनी के मूलभूत प्रदर्शन, दीर्घकालिक संभावनाओं और निवेश लक्ष्य के आधार पर किया जाना चहिए. हालांकि भारतीय शेयर बाजार में यह परंपरा दशकों पुरानी है और निवेशकों के बीच आज भी उतनी ही लोकप्रिय बनी हुई है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation








