Kerala Governor ओम प्रकाश माथुर और CM सतीशन ने दी Diwali की शुभकामनाएं
तिरुवनंतपुरम, आठ नवंबर केरलम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर और मुख्यमंत्री वी डी सतीशन ने रविवार को राज्य के लोगों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। माथुर ने इस त्योहार के सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि यह अंधकार पर प्रकाश, अज्ञान पर ज्ञान और निराशा पर आशा की जीत का प्रतीक है। उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘दीपावली सद्भाव, करुणा और एकजुटता का शाश्वत संदेश देती है।
इसकी प्रकाशमय रोशनी हर घर को खुशी, अच्छे स्वास्थ्य और समृद्धि से भर दे तथा हमारे देश को निरंतर प्रगति और एकता की दिशा में आगे बढ़ने का मार्ग दिखाए।’’ मुख्यमंत्री सतीशन ने पोस्ट में दीपावली को आशा का प्रकाश बताते हुए कहा कि अंधकार को दूर करने वाला हर दीपक अच्छाई और उम्मीद से भरे उज्ज्वल भविष्य का रास्ता भी रोशन करता है। उन्होंने कहा, ‘‘दीपावली ऐसा त्योहार है, जो हमारे घरों और दिलों को प्रेम, खुशी और एकजुटता से रोशन करता है। हमारा प्रदेश एकता और भाईचारे की भावना से और अधिक जगमगाए।’’ राज्य के गृह मंत्री रमेश चेन्निथला, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर और कई अन्य राजनीतिक नेताओं ने भी केरलम के लोगों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं।
इस दिवाली AI से बनाएं ऐसी रंगोली, डिजाइन देखकर हर कोई पूछेगा- कहां से सीखा?
इस दिवाली घर को खूबसूरत रंगोली से सजाना चाहते हैं, लेकिन नए डिजाइन समझ नहीं आ रहे? AI की मदद से आप अपनी पसंद के रंग, फूलों और दीयों वाले रंगोली डिजाइन तैयार कर सकते हैं. इसके लिए बस कुछ आसान prompts का इस्तेमाल करना होगा.
The post इस दिवाली AI से बनाएं ऐसी रंगोली, डिजाइन देखकर हर कोई पूछेगा- कहां से सीखा? appeared first on Prabhat Khabar.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi








