Responsive Scrollable Menu

Delhi Police ने दिवाली पर बढ़ाई सुरक्षा, 15 जिलों में High Alert

नयी दिल्ली, आठ नवंबर दिल्ली पुलिस ने दिवाली के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए संवेदनशील स्थानों, भीड़भाड़ वाले बाजारों तथा अन्य प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर पुलिसकर्मियों को तैनात किया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि दिल्ली के सभी 15 जिलों में पर्याप्त संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं और बाजारों, ‘शॉपिंग कॉम्प्लेक्स’, धार्मिक स्थलों, मेट्रो स्टेशन, बस अड्डों तथा अन्य भीड़भाड़ वाले इलाकों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

पुलिस दलों को पहले ही सतर्कता बढ़ाने और गश्त करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा, संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती भी की जा रही है। अधिकारी ने बताया कि कानून-व्यवस्था से जुड़ी किसी भी स्थिति से तत्काल निपटने के लिए सुरक्षा इंतजाम की जिला स्तर पर समीक्षा भी की जा रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘दिवाली के मद्देनजर पूरी राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई है। सभी जिला पुलिस इकाइयों को ‘हाई अलर्ट’ पर रहने और विशेष रूप से भीड़भाड़ वाले इलाकों एवं संवेदनशील स्थानों पर कड़ी निगरानी रखने को कहा गया है।’’ उन्होंने बताया कि भीड़भाड़ वाले इलाकों में सादे कपड़ों में भी पुलिसकर्मी निगरानी कर रहे हैं। आपराधिक गतिविधियों को रोकने और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण स्थानों पर पुलिस नाकों की संख्या बढ़ाई गई है और वाहनों की जांच तेज कर दी गई है।

अधिकारी ने बताया कि दिल्ली पुलिस महत्वपूर्ण स्थानों और भीड़ की आवाजाही पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी (क्लोज सर्किट टेलीविजन) कैमरों और निगरानी के अन्य माध्यमों का भी इस्तेमाल कर रही है। लोगों को सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना पुलिस को देने की सलाह दी गई है।

Continue reading on the app

Diwali 2026: आज दिवाली पर लक्ष्मी पूजा में भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, रूठ सकती हैं मां लक्ष्मी!

Diwali 2026: आप सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं. आज 8 नवंबर 2026 को दिवाली का त्योहार मनाया जा रहा है. श्रद्धालु आज अपने घर और दुकानों पर लक्ष्मी माता और गणेश भगवान की कृपा प्राप्त करने के लिए पूजा करनी चाहिए. मंदिरों और घरों को भी दिवाली पर सजाया जाता है. दीपक जलाते समय भगवान से घर और अपने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करते हैं. मगर कई बार जाने-अनजाने में लोग पूजा के दौरान कुछ गलतियां कर देते हैं. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इन बातों का विशेष रूप से ध्यान रखना होता है. दिवाली की रात में जुआ खेलने से लेकर पूजा के पश्चात साफ-सफाई करने, घर को अंधेरे में नहीं छोड़ते हैं. इन बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए. आइए इन नियमों के बारे में जानते हैं.

दिवाली पर लक्ष्मी पूजन में बिल्कुल न करें ये गलतियां

1.तुरंत बाद न करें मंदिर की सफाई

ज्योतिषाचार्य डॉक्टर अरविंद त्रिपाठी के अनुसार, आज यानी दीपावली की रात लोग अक्सर कुछ गलतियां कर देते हैं जिनसे बचने की जरूरत है. सबसे पहली बात तो यह है कि शाम के समय पूजा करने के तुरंत बाद मंदिर में या पूजा स्थल की सफाई नहीं करनी चाहिए. पूजा के दौरान जिस श्रद्धा से देवी-देवताओं का आह्वान किया जाता है, पूजा के पश्चात वैसे ही उन्हें विधिवत विदा करना चाहिए. आपको हमेशा एक प्रहर के बाद पूजा स्थल की सफाई करनी चाहिए.

ये भी पढ़ें- Diwali 2026: दिवाली पर ऐसे सजाएं घर का मेन गेट, पहली नजर में ही मेहमान हो जाएंगे इंप्रेस!

2.जुआ खेलना

दिवाली की रात में जुआ खेलने की परंपरा भी काफी मशहूर है. बहुत से लोग इस दिन पर रात के समय पूजा-अर्चना के बाद लोग जुआ खेलते हैं. जबकि ऐसा बिल्कुल नहीं करना चाहिए. दीपावली की रात में जुआ खेलने से धन का अपमान माना जाता है. लक्ष्मी माता इससे नाराज हो सकती है. 

3.रातभर घर में अंधेरा न रहने दें

दीपावली की रात को प्रकाश का पर्व कहा जाता है. ऐसे में रात्रि के समय को पूरी तरह घर में अंधेरा नहीं करना चाहिए. घर में चाहे छोटा सा ही सही लेकिन एक बल्ब जलाना ही चाहिए. इसके साथ ही पूजा स्थल पर अखंड दीया जलाने की भी परंपरा है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, दीपावली की रात में घर के अंदर प्रकाश बनाएं रखना चाहिए.

4.अपनी कमाई का अंश रखें

लक्ष्मी पूजन के समय देवी-देवताओं को वो सभी चीजें अर्पित करनी चाहिए, जिसे व्यक्ति ने अपनी मेहनत से प्राप्त किया हो. हर मनुष्य को अपनी आजीविका और सामर्थ्य के अनुसार, भगवान को अपनी कमाई का अंश चढ़ाना चाहिए. किसान अपनी फसल को समर्पित कर सकते हैं. व्यापारी अपनी बही-खाते भगवान के चरणों में रख सकते हैं. मजदूर अपनी कमाई के हिस्से में कुछ कमाई अर्पित कर सकते हैं. इस भाव से व्यक्ति जो भी ईश्वर को अर्पित करते हैं, भगवान उन्हें बरकत के रूप में लौटाते हैं. 

5.तुलसी पत्र व दूर्वा अर्पित न करें

बता दें कि लक्ष्मी माता और भगवान गणेश, दोनों को ही तुलसी के पत्ते नहीं अर्पित करते हैं. माना जाता है कि तुलसी मां का विवाह भगवान विष्णु से होता है और गणेश जी को भी तुलसी जी से श्राप मिला हुआ है. इसलिए, उन्हें तुलसी नहीं चढ़ाई जाती है. दुर्वा को गणेश जी को चढ़ा सकते हैं लेकिन लक्ष्मी माता को नहीं अर्पित करते हैं.

6.मूर्तियों की सही दिशा 

ज्योतिष बताते हैं कि पूजा के दौरान लक्ष्मी माता की प्रतिमा को भगवान गणेश जी की दाईं ओर रखनी चाहिए. पहले माता लक्ष्मी और फिर बाद में भगवान गणेश की प्रतिमा को स्थापित करें. हालांकि, पूजा की शुरुआत भगवान गणेश के पूजन से होती है.

7.काले वस्त्रों का इस्तेमाल

हालांकि, हिंदू धर्म में पूजा और मांगलिक कार्यों में काले वस्त्र का प्रयोग वर्जित होता है. इसलिए, दिवाली पर लक्ष्मी पूजन के दौरान भी न तो काले रंग के वस्त्र का इस्तेमाल करना चाहिए और न ही काले रंग के कपड़े पहनने चाहिए.

ये भी पढ़ें-Diwali Puja Samagri List 2026: दिवाली पूजा के लिए इन जरूरी चीजों की बना लें लिस्ट, यहां देखें सभी सामग्रियां

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

 

Continue reading on the app

  Sports
  Videos
See all

8 November Diwali Rashifal : कन्या राशि (Virgo) के लिए 8 नवंबर 2026 का राशिफल |Hindi Astrology #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-08T00:20:26+00:00

News Ki Pathshala | US Election Result: चुनाव में Trump के इस हाल से Elon Musk को लगा तगड़ा झटका! #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-08T00:22:34+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers