Responsive Scrollable Menu

Diwali 2026: मुस्लिम होकर भी दिवाली मनाते हैं ये सेलेब्स, सलमान खान से शाहरुख, आमिर तक का नाम शामिल

Diwali 2026: दिवाली का त्योहार आते ही देशभर में रौनक देखने को मिलती है. घरों में दीये जलाए जाते हैं, रंगोली बनाई जाती है और लोग एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाकर खुशियां बांटते हैं. बॉलीवुड में भी दिवाली का जश्न बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है. खास बात ये है कि फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसे सितारे हैं, जो मुस्लिम परिवार से ताल्लुक रखते हैं, लेकिन दिवाली के मौके पर भी त्योहार की खुशियों में शामिल होते हैं. सलमान खान से लेकर शाहरुख खान और आमिर खान तक इन सितारों के घरों में भी दिवाली का जश्न देखने को मिलता है. आइए जानते हैं इनके बारे में.

सलमान खान का परिवार मनाता है हर त्योहार

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम सलमान खान का है. सलमान खान और उनका परिवार ईद के साथ-साथ दिवाली भी पूरे उत्साह से मनाता है. उनके पिता सलीम खान भी कई बार परिवार के त्योहारों और आपसी भाईचारे को लेकर अपनी राय जाहिर कर चुके हैं. एक इंटरव्यू में सलीम खान ने बताया था कि उनका परिवार होली, दशहरा, दिवाली, ईद और क्रिसमस जैसे त्योहारों को मिल-जुलकर मनाता है. वहीं सलमान खान भी दिवाली के मौके पर फैंस को शुभकामनाएं देते नजर आते हैं. साल 2015 की एक रिपोर्ट के मुताबिक, खान परिवार में ईद और दिवाली दोनों ही त्योहारों को बराबर उत्साह के साथ मनाया जाता है. 

शाहरुख खान के घर में भी मनाई जाती है दिवाली

बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान भी दिवाली मनाने में पीछे नहीं रहते. शाहरुख और गौरी खान के घर मन्नत में दिवाली के मौके पर खास सजावट देखने को मिलती है. इतना ही नहीं, एक्टर ने अपने परिवार में अलग-अलग धर्मों और परंपराओं के सम्मान की बात भी कही है. शाहरुख खान के मुताबिक, उनके घर में दिवाली, ईद और क्रिसमस सभी त्योहार मनाए जाते हैं. उन्होंने बताया था कि उनके घर में गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियों के साथ कुरान भी रखी जाती है. साल 2026 में भी शाहरुख ने गौरी खान की लक्ष्मी पूजा करते हुए तस्वीर साझा कर फैंस को दिवाली की शुभकामनाएं दी थीं. 

आमिर खान भी मनाते हैं दिवाली

मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है. आमिर खान दिवाली के मौके पर अपने परिवार और दोस्तों के साथ जश्न मनाते रहे हैं. साल 2017 में उन्होंने दिवाली के अवसर पर एक शानदार पार्टी रखी थी, जिसमें बॉलीवुड के कई बड़े सितारे शामिल हुए थे. इस पार्टी में शाहरुख खान, करीना कपूर, दीपिका पादुकोण, सैफ अली खान और करण जौहर जैसे सितारे पहुंचे थे. आमिर की इस पार्टी की तस्वीरें भी काफी चर्चा में रही थीं. 

सैफ अली खान और सारा अली खान भी होते हैं शामिल

सैफ अली खान और सारा अली खान भी दिवाली के जश्न में शामिल होते हैं. सैफ की पत्नी करीना कपूर का परिवार हर साल त्योहारों को धूमधाम से मनाता है. ऐसे में सैफ भी कपूर परिवार की दिवाली सेलिब्रेशन का हिस्सा बनते हैं. वहीं सारा अली खान भी अपने परिवार और दोस्तों के साथ दिवाली मनाती हैं. उनकी कई तस्वीरें त्योहार के मौके पर सामने आती रही हैं. 

त्योहार हैं खुशियां बांटने का मौका 

बॉलीवुड के इन सितारों की दिवाली सेलिब्रेशन से ये बात पता चलती है कि त्योहार सिर्फ किसी एक तक सीमित नहीं होते. भारत में अलग-अलग धर्मों और संस्कृतियों के लोग एक-दूसरे के त्योहारों में शामिल होकर खुशियां बांटते हैं. यही वजह है कि बॉलीवुड में भी दिवाली, ईद, होली और क्रिसमस जैसे त्योहारों को मिल-जुलकर मनाने की परंपरा देखने को मिलती है. 

ये भी पढ़ें: Explainer: दिवाली के मौके पर रिलीज हुई कौन-सी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास? यहां पर जानें

Continue reading on the app

Diwali Laxmi Puja Samagri List: दिवाली पर लक्ष्मी मां की पूजा के लिए जरूर रखें ये 11 जरूरी चीजें, यहां देखें पूरी सामग्री लिस्ट

Diwali Laxmi Puja Samagri List: दिवाली का पर्व खुशियों का होता है. इस दिन पर लोग धूमधाम से लक्ष्मी पूजन करते हैं और उन्हें घर में आने का निमंत्रण देते हैं. साल 2026 में दीपावली का पर्व आज यानी 8 नवंबर 2026, रविवार को मनाया जा रहा है. पौराणिक मान्यता के अनुसार, इस तिथि पर भगवान राम माता सीता के साथ 14 वर्षों के वनवास के बाद अयोध्या आते हैं. उनके आगमन की खुशियां पूरी अयोध्या ने धूमधाम से मनाया था. सभी ने दीयों का प्रकाश किया था. तब से ही हर साल कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की अमावस्या पर दिवाली मनाई जाती है. ऐसे में उस दिन लक्ष्मी-गणेश का पूजन करने के लिए कुछ सामग्रियों की आवश्यकता होती है. इनके बारे में पता होना चाहिए. पढ़ें पूरी सामग्रियों की लिस्ट.

दिवाली पूजन सामग्रियों की लिस्ट

1.मूर्तियां और बर्तनों की सूची

  • लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति या फ्रेम की गई तस्वीरें 
  • लकड़ी की चौकी
  • लाल या पीला कपड़ा
  • कलश
  • पंचपात्र
  • जल पात्र
  • आम के पत्ते
  • नारियल

ये भी पढ़ें-Bhai Dooj 2026: 10 या 11 नवंबर, कब है भाई दूज? कंफ्यूजन दूर कर, जानें सही तिथि व तिलक का मुहूर्त

 

2.तिलक सामग्री और भोग

  • कुमकुम
  • हल्दी
  • अक्षत
  • मौली
  • सुपारी
  • पान के पत्ते
  • कमल के फूल
  • गेंदे के फूल
  • दूर्वा की घास
  • नैवेद्य के लिए मिठाई, फल, नारियल, खील और बताशे
  • मखाना
  • सिंघाड़ा
  • सूखे मेवे
  • लड्डू, बर्फी, केसर वाली खीर 
  • पंचामृत के लिए दूध, दही, घी, शहद और शक्कर
  • सिक्के या नोट
  • लौंग
  • इलायची
  • जनेऊ
  • इत्र
  • सिंदूर
  • गंगाजल

3.प्रकाश और सुगंध की सामग्रियां

  • मिट्टी के दीये
  • रूई की बत्ती
  • घी
  • पूजा व दीयों के लिए तेल
  • कपूर
  • अगरबत्ती
  • धूपबत्ती
  • सांभरनी कप
  • माचिस

4.मुख्य द्वार की स्वागत सामग्रियां

  • आम के पत्तों का तोरण
  • कमल गट्टा
  • रंगोली के रंग
  • रंगोली के स्टिकर्स

5.आरती की जरूरी चीजें

  • पूजा थाली
  • घंटी
  • शंख
  • आरती की किताब
  • पूजा के लिए आसन
  • प्रसाद वितरण के लिए छोटी प्लेटें और कटोरे
  • आरती करने वाला दीपक जिसे पंचप्रदीप कहते हैं

लक्ष्मी पूजन की थाली में क्या-क्या रखें?

  • रोली और कुमकुम
  • अक्षत (साबुत चावल)
  • हल्दी
  • फूल और माला
  • दीपक और रूई की बत्ती
  • कपूर
  • अगरबत्ती
  • मिठाई और बताशे
  • सुपारी और पान
  • सिक्के और दक्षिणा

दीपावली पर लक्ष्मी पूजन का महत्व 

सनातन धर्म में दिवाली का पर्व माता लक्षत्मी के स्वागत का पर्व होता हैं. भक्त इस दिन उनकी असीम कृपा प्राप्त करने के लिए विधिवत पूजन करते हैं. कार्तिक मास की अमावस्या रात लक्ष्मी मां के लिए विशेष मानी जाती है. इस दिन गणेश जी का भी पूजन किया जाता है. उनका पूजन करने से सभी कार्यों में आने वाली बाधाएं दूर होती है.

दिवाली पर लक्ष्मी पूजन करने से पहले ये काम जरूर करें

आज के दिन लक्ष्मी माता का स्वागत करने के लिए घर की साफ-सफाई का खास महत्व होता है. धार्मिक मान्यता है कि स्वच्छ और सुंदर घर में लक्ष्मी माता का वास होता है. ऐसे में पूजा से पूर्व घर के मंदिर और मुख्य द्वार की अच्छी तरह से सफाई करें और पूरे घर में गंगाजल का छिड़काव करें. इस दिन मुख्य द्वार पर रंगोली बनानी चाहिए. 

ये भी पढ़ें-Kuber Dev Ki Aarti Lyrics: आज धनतेरस है, शाम को पूजा करते समय कुबेर देव की आरती जरूर करें

 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Continue reading on the app

  Sports

IND vs NZ: अक्षर पटेल नंबर 5 पर क्यों? गौतम गंभीर पर निशाना, टीम इंडिया की रणनीति पर उठे सवाल

न्यूजीलैंड में भारत की जीत पर जीत के बावजूद उसकी रणनीतियों पर सवाल उठे हैं. भारत के एक पूर्व क्रिकेटर ने सवाल उठाते हुए हेड कोच गौतम गंभीर को निशाना बनाया है. Sun, 08 Nov 2026 08:55:57 +0530

  Videos
See all

Waris Pathan | AIMIM | 3-4 बच्चे पैदा करने पर क्या बोले वारिस पठान ? #shorts #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-08T00:22:11+00:00

News Ki Pathshala | US Election Result: चुनाव में Trump के इस हाल से Elon Musk को लगा तगड़ा झटका! #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-08T00:22:34+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers