Responsive Scrollable Menu

Diwali Laxmi Puja Samagri List: दिवाली पर लक्ष्मी मां की पूजा के लिए जरूर रखें ये 11 जरूरी चीजें, यहां देखें पूरी सामग्री लिस्ट

Diwali Laxmi Puja Samagri List: दिवाली का पर्व खुशियों का होता है. इस दिन पर लोग धूमधाम से लक्ष्मी पूजन करते हैं और उन्हें घर में आने का निमंत्रण देते हैं. साल 2026 में दीपावली का पर्व आज यानी 8 नवंबर 2026, रविवार को मनाया जा रहा है. पौराणिक मान्यता के अनुसार, इस तिथि पर भगवान राम माता सीता के साथ 14 वर्षों के वनवास के बाद अयोध्या आते हैं. उनके आगमन की खुशियां पूरी अयोध्या ने धूमधाम से मनाया था. सभी ने दीयों का प्रकाश किया था. तब से ही हर साल कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की अमावस्या पर दिवाली मनाई जाती है. ऐसे में उस दिन लक्ष्मी-गणेश का पूजन करने के लिए कुछ सामग्रियों की आवश्यकता होती है. इनके बारे में पता होना चाहिए. पढ़ें पूरी सामग्रियों की लिस्ट.

दिवाली पूजन सामग्रियों की लिस्ट

1.मूर्तियां और बर्तनों की सूची

  • लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति या फ्रेम की गई तस्वीरें 
  • लकड़ी की चौकी
  • लाल या पीला कपड़ा
  • कलश
  • पंचपात्र
  • जल पात्र
  • आम के पत्ते
  • नारियल

ये भी पढ़ें-Bhai Dooj 2026: 10 या 11 नवंबर, कब है भाई दूज? कंफ्यूजन दूर कर, जानें सही तिथि व तिलक का मुहूर्त

 

2.तिलक सामग्री और भोग

  • कुमकुम
  • हल्दी
  • अक्षत
  • मौली
  • सुपारी
  • पान के पत्ते
  • कमल के फूल
  • गेंदे के फूल
  • दूर्वा की घास
  • नैवेद्य के लिए मिठाई, फल, नारियल, खील और बताशे
  • मखाना
  • सिंघाड़ा
  • सूखे मेवे
  • लड्डू, बर्फी, केसर वाली खीर 
  • पंचामृत के लिए दूध, दही, घी, शहद और शक्कर
  • सिक्के या नोट
  • लौंग
  • इलायची
  • जनेऊ
  • इत्र
  • सिंदूर
  • गंगाजल

3.प्रकाश और सुगंध की सामग्रियां

  • मिट्टी के दीये
  • रूई की बत्ती
  • घी
  • पूजा व दीयों के लिए तेल
  • कपूर
  • अगरबत्ती
  • धूपबत्ती
  • सांभरनी कप
  • माचिस

4.मुख्य द्वार की स्वागत सामग्रियां

  • आम के पत्तों का तोरण
  • कमल गट्टा
  • रंगोली के रंग
  • रंगोली के स्टिकर्स

5.आरती की जरूरी चीजें

  • पूजा थाली
  • घंटी
  • शंख
  • आरती की किताब
  • पूजा के लिए आसन
  • प्रसाद वितरण के लिए छोटी प्लेटें और कटोरे
  • आरती करने वाला दीपक जिसे पंचप्रदीप कहते हैं

लक्ष्मी पूजन की थाली में क्या-क्या रखें?

  • रोली और कुमकुम
  • अक्षत (साबुत चावल)
  • हल्दी
  • फूल और माला
  • दीपक और रूई की बत्ती
  • कपूर
  • अगरबत्ती
  • मिठाई और बताशे
  • सुपारी और पान
  • सिक्के और दक्षिणा

दीपावली पर लक्ष्मी पूजन का महत्व 

सनातन धर्म में दिवाली का पर्व माता लक्षत्मी के स्वागत का पर्व होता हैं. भक्त इस दिन उनकी असीम कृपा प्राप्त करने के लिए विधिवत पूजन करते हैं. कार्तिक मास की अमावस्या रात लक्ष्मी मां के लिए विशेष मानी जाती है. इस दिन गणेश जी का भी पूजन किया जाता है. उनका पूजन करने से सभी कार्यों में आने वाली बाधाएं दूर होती है.

दिवाली पर लक्ष्मी पूजन करने से पहले ये काम जरूर करें

आज के दिन लक्ष्मी माता का स्वागत करने के लिए घर की साफ-सफाई का खास महत्व होता है. धार्मिक मान्यता है कि स्वच्छ और सुंदर घर में लक्ष्मी माता का वास होता है. ऐसे में पूजा से पूर्व घर के मंदिर और मुख्य द्वार की अच्छी तरह से सफाई करें और पूरे घर में गंगाजल का छिड़काव करें. इस दिन मुख्य द्वार पर रंगोली बनानी चाहिए. 

ये भी पढ़ें-Kuber Dev Ki Aarti Lyrics: आज धनतेरस है, शाम को पूजा करते समय कुबेर देव की आरती जरूर करें

 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Continue reading on the app

Aaj Ka Mausam: दिवाली के जश्न में बारिश डालेगी खलल! तमिलनाडु-केरल में अलर्ट, दिल्ली-UP में कैसा रहेगा मौसम?

दीपों का त्योहार दिवाली आज यानी 8 नवंबर को देशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा है. इस खास मौके पर मौसम भी कई राज्यों में अलग-अलग रंग दिखाने वाला है. कहीं बारिश और तेज हवाओं से त्योहार का मजा प्रभावित हो सकता है, तो कहीं मौसम साफ रहने का अनुमान है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, दक्षिण भारत के कई हिस्सों में बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी. तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भारी बारिश की संभावना है. वहीं, केरल और माहे में भी कुछ स्थानों पर तेज बारिश हो सकती है. दूसरी तरफ दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार और राजस्थान समेत उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है.

आज कैसा रहेगा मौसम? IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, दक्षिण भारत में सक्रिय मौसमी परिस्थितियों के कारण कई राज्यों में बारिश का दौर जारी रह सकता है. तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 8 नवंबर को कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की आशंका है. इस दौरान गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की भी संभावना जताई गई है. वहीं, केरल और माहे में भी कई जगहों पर बारिश हो सकती है. कुछ इलाकों में भारी बारिश का अनुमान है. आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में भी हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. ऐसे में दक्षिण भारत के लोगों को दिवाली के दौरान मौसम को ध्यान में रखकर घर से निकलने की सलाह दी गई है.

तमिलनाडु में दिवाली पर बारिश बढ़ाएगी परेशानी

तमिलनाडु में दिवाली के दिन मौसम का मिजाज बदला हुआ रहने वाला है. चेन्नई स्थित क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य के कई हिस्सों में बारिश का पूर्वानुमान जताया है. मदुरै, थेनी और डिंडीगुल सहित दक्षिणी जिलों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की आशंका भी है. इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. तमिलनाडु के साथ पुडुचेरी और कराईकल में भी बारिश की गतिविधियां जारी रहने का अनुमान है. ऐसे में दिवाली पर खरीदारी, घूमने-फिरने और अन्य बाहरी कार्यक्रमों में लोगों को परेशानी हो सकती है.

दिल्ली-NCR में आज कैसा रहेगा मौसम?

देश की राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में दिवाली के दिन बारिश की संभावना नहीं है. मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली-NCR में आसमान साफ रहने और मौसम शुष्क बने रहने का अनुमान है. हालांकि, सुबह और शाम के समय हल्की ठंड का एहसास हो सकता है. फिलहाल राजधानी में बारिश या गरज-चमक को लेकर कोई बड़ा अलर्ट जारी नहीं किया गया है. आने वाले दिनों में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है. खासकर 11 नवंबर के आसपास पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में बारिश की गतिविधियां बढ़ने का अनुमान है.

ये भी पढ़ें: Breaking News Today Live Updates: तमिलनाडु में पटाखों की दुकान में भीषण हादसा, 7 लोग झुलसे; 2 की हालत गंभीर

उत्तर प्रदेश में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम?

उत्तर प्रदेश में आज दिवाली के मौके पर मौसम सामान्य और शुष्क रहने की संभावना है. मौसम विभाग ने राज्य में बारिश या आंधी को लेकर कोई बड़ा अलर्ट जारी नहीं किया है. पश्चिमी और पूर्वी यूपी के ज्यादातर हिस्सों में मौसम साफ रहने का अनुमान है. हालांकि, सुबह और रात के समय तापमान में गिरावट के चलते हल्की ठंड महसूस हो सकती है। फिलहाल प्रदेश में किसी बड़े मौसमी बदलाव की संभावना नहीं है.

बिहार और झारखंड में मौसम का हाल

बिहार में दिवाली के दिन मौसम साफ और शुष्क रहने की उम्मीद है. मौसम विभाग के अनुसार, 8 नवंबर को राज्य में बारिश की कोई विशेष चेतावनी नहीं है. हालांकि, अगले कुछ दिनों में मौसम में बदलाव हो सकता है और 11 नवंबर के आसपास कुछ इलाकों में बारिश की संभावना बन सकती है. वहीं, झारखंड में भी आज मौसम सामान्य रहने का अनुमान है. राज्य में फिलहाल बारिश की कोई बड़ी चेतावनी नहीं है. हालांकि, 10 और 11 नवंबर के आसपास कुछ इलाकों में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है.

उत्तराखंड में बारिश के साथ बढ़ेगी ठंड

उत्तराखंड में मैदानी इलाकों के मुकाबले पहाड़ी क्षेत्रों में मौसम का असर अलग दिखाई दे सकता है. मौसम विभाग के अनुसार, 8 और 9 नवंबर को राज्य के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है. पहाड़ी इलाकों में बादल छाने और बारिश की वजह से ठंड बढ़ सकती है. ऐसे में पहाड़ी क्षेत्रों की यात्रा करने वाले लोगों को मौसम का पूर्वानुमान देखकर ही निकलने की सलाह दी गई है.

हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में कैसा रहेगा मौसम?

हिमाचल प्रदेश में आज मौसम सामान्य रहने की संभावना है. फिलहाल राज्य में भारी बारिश को लेकर कोई विशेष चेतावनी नहीं है. हालांकि, 10 नवंबर के बाद कुछ इलाकों में बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं. दूसरी तरफ जम्मू-कश्मीर में भी आज मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने का अनुमान है. हालांकि, 10 नवंबर के आसपास पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम बदल सकता है. इसके बाद कई इलाकों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है.

राजस्थान और मध्य प्रदेश में नहीं होगी बारिश

राजस्थान में दिवाली के दिन मौसम शुष्क रहने का अनुमान है. प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बारिश की संभावना नहीं है. सुबह और रात के समय तापमान में गिरावट के कारण हल्की ठंड महसूस हो सकती है. इसी तरह मध्य प्रदेश में भी आज मौसम सामान्य बना रहेगा, राज्य में बारिश या आंधी को लेकर कोई बड़ा अलर्ट नहीं है. फिलहाल प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई गई है. कुल मिलाकर दिवाली पर दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में बारिश और तेज हवाओं का असर देखने को मिलेगा, जबकि दिल्ली-NCR, यूपी, बिहार, राजस्थान और मध्य प्रदेश समेत उत्तर भारत के ज्यादातर हिस्सों में मौसम शुष्क रहने वाला है.  

Continue reading on the app

  Sports

IND vs NZ: अक्षर पटेल नंबर 5 पर क्यों? गौतम गंभीर पर निशाना, टीम इंडिया की रणनीति पर उठे सवाल

न्यूजीलैंड में भारत की जीत पर जीत के बावजूद उसकी रणनीतियों पर सवाल उठे हैं. भारत के एक पूर्व क्रिकेटर ने सवाल उठाते हुए हेड कोच गौतम गंभीर को निशाना बनाया है. Sun, 08 Nov 2026 08:55:57 +0530

  Videos
See all

Waris Pathan | AIMIM | 3-4 बच्चे पैदा करने पर क्या बोले वारिस पठान ? #shorts #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-08T00:22:11+00:00

News Ki Pathshala | US Election Result: चुनाव में Trump के इस हाल से Elon Musk को लगा तगड़ा झटका! #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-08T00:22:34+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers