IRGC ने गिराए 260 अमेरिकी एयरक्राफ्ट, 7 ड्रोन सुरक्षित पकड़े! ईरान ने संभावित हमले के बीच किया बड़ा दावा
US-Iran War: अमेरिका के साथ सैन्य टकराव के बीच ईरान ने अपनी सैन्य ताकत को लेकर बड़ा दावा किया है. ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड्स का कहना है कि उसने अमेरिकी हमलों के दौरान दुश्मन के 260 विमानों को मार गिराया. इतना ही नहीं, ईरान ने सात टोही ड्रोन भी सुरक्षित बरामद करने का दावा किया है. अब ईरान अपनी मिसाइल और ड्रोन तकनीक को लेकर भी नए दावे कर रहा है. उसका कहना है कि उसने जमीन के नीचे मिसाइल बनाने वाली फैक्ट्रियां तैयार की हैं, ताकि दुश्मन की बमबारी के बावजूद हथियारों का उत्पादन जारी रखा जा सके. हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है.
ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने अपनी सैन्य ताकत और तकनीकी क्षमताओं को लेकर कई बड़े दावे किए हैं. IRGC की एयरोस्पेस फोर्स के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल होसैन मोहेबी ने शनिवार को कहा कि ईरान ने अपनी रक्षा तकनीक को काफी मजबूत किया है. उन्होंने दावा किया कि अमेरिका के साथ संघर्ष के दौरान ईरान की एयर डिफेंस यूनिट्स ने दुश्मन के 260 विमानों को रोका और मार गिराया. इसके अलावा, पिछले एक-दो हफ्तों में सात टोही ड्रोन भी सुरक्षित बरामद किए गए हैं.
प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी जानकारी
तेहरान के सरचेशमेह कल्चरल कॉम्प्लेक्स में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मोहेबी ने कहा कि ईरान ने अपनी तकनीकी क्षमता और भौगोलिक स्थिति का इस्तेमाल करके जमीन के नीचे मिसाइल बनाने और रखने की सुविधाएं विकसित की हैं. उन्होंने बताया कि हाल के सैन्य संघर्षों के बाद देश के एयर डिफेंस नेटवर्क को तेजी से मजबूत किया गया है.
जमीन के नीचे बनाई जा रहीं मिसाइल फैक्ट्रियां
मोहेबी के मुताबिक, ईरान ने दुश्मन की बमबारी के बावजूद मिसाइल और ड्रोन का उत्पादन जारी रखने के लिए अपनी रणनीति में बदलाव किया है. इसके तहत कई उत्पादन केंद्रों को जमीन के ऊपर से नीचे स्थानांतरित किया गया है. उन्होंने कहा कि इससे हमले के दौरान भी हथियारों का निर्माण जारी रखना संभव हुआ है. IRGC के एयरोस्पेस वीक के दौरान इनसे जुड़े कुछ खास सैन्य उपकरण भी प्रदर्शित किए जाएंगे.
सैन्य उपकरणों के निर्यात का भी दावा
प्रवक्ता ने ईरान की सैन्य प्रगति के तीन प्रमुख आधार बताए. पहला, एयरोस्पेस क्षेत्र में स्वदेशी तकनीक और वैज्ञानिक विशेषज्ञता विकसित करना. दूसरा, इस तकनीक का इस्तेमाल करके देश में ही सैन्य उपकरणों का उत्पादन करना और तीसरा, हथियारों के लिए दूसरे देशों पर निर्भरता खत्म करना.
उन्होंने कहा कि पहले ईरान सैन्य हथियारों का आयात करता था, लेकिन अब वह इस क्षेत्र में निर्यातक बन गया है. उनके मुताबिक, अरमान मिसाइल, 358 ड्रोन और खोरदाद-3 एयर डिफेंस सिस्टम जैसे उपकरण अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं.
मोहेबी ने कहा कि अब ईरान अपनी सैन्य जरूरतों के लिए हथियारों और उनके जरूरी पुर्जों की आपूर्ति दूसरे देशों से नहीं लेता. उन्होंने दावा किया कि एयरोस्पेस फोर्स के हथियार पूरी तरह घरेलू तकनीक और विशेषज्ञता से तैयार किए जा रहे हैं.
आगे भी सैन्य ताकत बढ़ाने का दावा
IRGC प्रवक्ता ने कहा कि ईरान अपनी रक्षा क्षमताओं को लगातार विकसित कर रहा है. उन्होंने चेतावनी दी कि अगर भविष्य में फिर कोई युद्ध होता है तो दुनिया को ईरान की एयरोस्पेस फोर्स की नई क्षमताएं देखने को मिलेंगी. हालांकि, प्रेस कॉन्फ्रेंस में किए गए इन सैन्य दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं की गई है.
Diwali 2026 Puja Muhurat: आज है दिवाली... किस समय करें मां लक्ष्मी और गणेश जी की पूजा? नोट करें शुभ मुहूर्त
Diwali 2026 Puja Muhurat: हिंदू धर्म का सबसे बड़ा त्योहार दिवाली आज मनाया जा रहा है. इस वर्ष दीपोत्सव 8 नवंबर 2026, रविवार को मनाया जा रहा है. दिवाली को दीपावली, प्रकाशोत्सव, दीपमाला, लक्ष्मी पूजन, दियारी और सुकराती भी कहा जाता है. हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या पर दिवाली मनाई जाती है. धार्मिक मान्यता है कि दिवाली की रात लक्ष्मी माता अपने भक्तों के घर में प्रवेश करती हैं और उन्हें सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देती हैं. दिवाली के दिन पृथ्वी लोक पर लक्ष्मी मां भ्रमण करती हैं. इसलिए, उस दिन लोग पूजा-पाठ करने उन्हें घर बुलाते हैं, उनके स्वागत के लिए घर-आंगन को सजाते हैं.
लक्ष्मी पूजन करने के लिए दीये जलाने के लिए आज हमें विशेष रूप से शुभ मुहूर्तों के बारे में जानना चाहिए. आइए इस बारे में जानते हैं विस्तार से.
दीपावली 2026 पंचांग
दिवाली पर शाम के समय मां लक्ष्मी और गणेश भगवान का पूजन करना होता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन शुभ मुहूर्त में पूजा जरूर करनी चाहिए.
- लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त- शाम 05:54 से लेकर शाम 07:50 मिनट तक
- प्रदोष काल का समय- शाम 05:41 बजे से लेकर रात 08:17 मिनट तक
- निशिता काल का समय- रात 11:44 बजे से रात 12:36 तक (9 नवंबर)
ये भी पढ़ें- Diwali 2026: दिवाली से पहले चमकने वाली है इन 3 राशियों की किस्मत, लक्ष्मी योग से मिलेगी खुशखबरी
शहरों के अनुसार लक्ष्मी पूजन मुहूर्त
- पुणे- शाम 06:24 से लेकर रात 08:24 तक
- नई दिल्ली- शाम 05:54 से शाम 07:50 तक
- नोएडा- शाम 05:54 से लेकर शाम 07:49 तक
- गुरुग्राम- शाम 05:55 से लेकर शाम 07:51 तक
- चण्डीगढ़- शाम 05:52 से शाम 07:46 तक
- कोलकाता- शाम 05:20 से शाम 07:18 तक
- मुंबई- शाम 06:27 से लेकर रात 08:27 तक
- चेन्नई- शाम 06:07 से लेकर रात 08:09 तक
- जयपुर- शाम 06:03 से लेकर शाम 07:59 तक
- हैदराबाद- शाम 06:07 से लेकर रात 08:08 मिनट तक
दीवाली लक्ष्मी पूजा के लिए शुभ चौघड़िया मुहूर्त
- प्रातः मुहूर्त (चर, लाभ, अमृत)- सुबह 11:27 से लेकर दोपहर 11:57 तक
- अपराह्न मुहूर्त (शुभ)- दोपहर 01:22 से लेकर दोपहर 02:46
- सायाह्न मुहूर्त (शुभ, अमृत, चर)- शाम 05:35 से लेकर रात 10:22 मिनट तक
- रात्रि मुहूर्त (लाभ)- रात 01:33 से लेकर रात 03:09 (09 नवंबर)
- उषाकाल मुहूर्त (शुभ)- प्रात:काल 04:45 से लेकर सुबह 06:20 मिनट तक (09 नवंबर)
दिवाली 2026 का शुभ समय (8 नवंबर)
- ब्रह्म मुहूर्त- प्रात:काल 04:38 से लेकर 05:29 तक
- अभिजित मुहूर्त- सुबह 11:35 से लेकर दोपहर 12:20 तक
- अमृत काल- रात 10:02 से लेकर 11:44 मिनट तक
दीपावली पूजन के शुभ लग्न
1.वृश्चिक लग्न
दिवाली के दिन सुबह वृश्चिक लग्न लगता है, इस लग्न में मंदिरों, अस्पतालों और होटल, विद्यालयों में दिवाली पूजन किया जाता है. साथ ही इस मुहूर्त में फिल्म इंडस्ट्री, न्यूज इंडस्ट्री, राजनीति, समाजसेवा से जुड़े लोग भी पूजा करते हैं.
2.कुंभ लग्न
दिवाली के दिन मध्यान्ह यानि दोपहर के समय कुंभ लग्न लगता है. इस मुहूर्त में वे सभी लोग पूजा करते हैं, जिनके ऊपर कर्ज हो, व्यापार में धन हानि हो रही हो, व्यापार में बहुत कर्ज बढ़ गया हो.
3.वृषभ लग्न
दिवाली के दिन शाम के समय वृषभ लग्न लगता है. इस शुभ बेला में गृहस्थ, विवाहित, संतानवान, नौकरीपेशा, व्यवसायी, ग्रामीण और किसान लोग पूजन करते हैं. इसे लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त माना जाता है.
4.सिंह लग्न
दीपावली के दिन मध्य रात्रि में सिंह लग्न लगता है. मध्य रात्रि में सिंह लग्न में साधु-संत, तांत्रिक, भगवत भक्तों को पूजा करते हैं. इसे निशिता मुहूर्त भी कहा जाता है. इस समय पूजन करने से भक्त को सिद्धियों की प्राप्ति होती है.
वृश्चिक लग्न- सुबह 07:29 से लेकर सुबह 09:54 मिनट तक
कुंभ लग्न- दोपहर 01:28 मिनट से लेकर दोपहर 02 बजकर 43 मिनट तक
वृषभ लग्न- शाम 05:20 मिनट से लेकर शाम 07:10 मिनट तक
सिंह लग्न- रात 11 बजकर 57 मिनट से रात 02:01 मिनट तक
ये भी पढ़ें-Bhai Dooj 2026: 10 या 11 नवंबर, कब है भाई दूज? कंफ्यूजन दूर कर, जानें सही तिथि व तिलक का मुहूर्त
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation









