Diwali Panchang 8 November 2026: लक्ष्मी पूजा के लिए दिन भर में 14 शुभ मुहूर्त, नोट करें सभी की टाइमिंग
8 November 2026 Ka Panchang: 8 नवंबर, रविवार को दिवाली है। इस दिन लोग अपने घरों, दुकान, ऑफिस आदि में देवी लक्ष्मी, देवी सरस्वती और भगवान श्रीगणेश की पूजा करते हैं। 8 नवंबर को पूजा के कितने मुहूर्त हैं? आगे जानिए डिटेल…
West Bengal में नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, 378 लोग गिरफ्तार
कोलकाता, सात नवंबर पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने शनिवार को बताया कि राज्य में मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध खेती के खिलाफ एक सप्ताह तक चलाए गए अभियान के दौरान कुल 378 लोगों को गिरफ्तार किया गया और करीब 64 करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त किए गए। शुभेंदु ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में बताया कि 31 अक्टूबर से सात नवंबर के बीच चलाए गए इस विशेष अभियान के दौरान स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत 212 मामले दर्ज किए गए। उन्होंने कहा कि इस दौरान जांच एजेंसियों ने 17 लाख रुपये नकदी भी जब्त की और करीब 101 करोड़ रुपये के मादक पदार्थ नष्ट किए।
मुख्यमंत्री ने कहा, “हमारी सरकार अवैध मादक पदार्थों के कारोबार के खिलाफ ‘बिल्कुल बर्दाश्त न करने की नीति’ अपनाती है।” उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान 300 बीघा जमीन पर फैली अवैध गांजे की खेती को नष्ट किया गया, जिससे करीब 10,000 किलोग्राम गांजा मिलने का अनुमान था।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Asianetnews
prabhasakshi








