West Bengal में नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, 378 लोग गिरफ्तार
कोलकाता, सात नवंबर पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने शनिवार को बताया कि राज्य में मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध खेती के खिलाफ एक सप्ताह तक चलाए गए अभियान के दौरान कुल 378 लोगों को गिरफ्तार किया गया और करीब 64 करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त किए गए। शुभेंदु ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में बताया कि 31 अक्टूबर से सात नवंबर के बीच चलाए गए इस विशेष अभियान के दौरान स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत 212 मामले दर्ज किए गए। उन्होंने कहा कि इस दौरान जांच एजेंसियों ने 17 लाख रुपये नकदी भी जब्त की और करीब 101 करोड़ रुपये के मादक पदार्थ नष्ट किए।
मुख्यमंत्री ने कहा, “हमारी सरकार अवैध मादक पदार्थों के कारोबार के खिलाफ ‘बिल्कुल बर्दाश्त न करने की नीति’ अपनाती है।” उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान 300 बीघा जमीन पर फैली अवैध गांजे की खेती को नष्ट किया गया, जिससे करीब 10,000 किलोग्राम गांजा मिलने का अनुमान था।
Aaj Ka Rashifal 08 November 2026: दीपावली पर बन रहा आयुष्मान योग, 4 राशियों को लाभ, तुला-धनु राशि की मनेगी दिवाली! पढ़ें आज का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 08 November 2026: ज्योतिषाचार्य डॉक्टर अरविंद त्रिपाठी के अनुसार, मेष से लेकर मीन राशि तक की सभी राशियों के लिए दिवाली का त्योहार खुशियां और तरक्की लेकर आया है. आज रूप चतुर्दशी भी है. इसलिए, आज सुबह अभ्यंग स्नान भी किया जाएगा. पंचांग के अनुसार, आज सुबह 11 बजकर 28 मिनट तक कार्तिक कृष्ण चतुर्दशी तिथि रहेगी और फिर अमावस्या तिथि शुरू होगी. आज पूरे दिन और रात स्वाति नक्षत्र का प्रभाव रहेगा. वहीं. चंद्रमा पूरे दिन और रात तुला राशि में संचारित होंगे. आज दीपोत्सव के दिन कई शुभ योगों का निर्माण हो रहा है. आज आयुष्मान योग, बुधादित्य योग, वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग का विशेष प्रभाव बना रहेगा.
दिवाली 2026 पूजन का मुहूर्त (Diwali 2026 Shubh Muhurat)
अब बात करते हैं दीपावली के सबसे महत्वपूर्ण विषय की यानी लक्ष्मी पूजन के शुभ मुहूर्त की. लक्ष्मी पूजन के लिए तीन प्रमुख मुहूर्त बताए गए हैं. व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के लिए स्थिर लग्न कुंभ का मुहूर्त दोपहर 1 बजे से 2 बजकर 31 मिनट तक रहेगा. वहीं, दीपावली पूजन के लिए सर्वोत्तम माने जाने वाले प्रदोष काल में स्थिर वृषभ लग्न शाम 5 बजकर 37 मिनट से रात 7 बजकर 34 मिनट तक रहेगा.महानिशा काल में काली पूजा एवं तंत्र-मंत्र साधना के लिए स्थिर सिंह लग्न रात 12 बजकर 5 मिनट से 2 बजकर 19 मिनट तक रहेगा. दीपावली पूजन का मुख्य काल प्रदोष यानी संध्या समय होता है. इस दौरान स्थिर लग्न को विशेष महत्व दिया जाता है. वहीं, स्वाती नक्षत्र का संयोग होने पर पूजन का समय और भी प्रशस्त माना जा रहा है.
दीपावली पूजन विधि (Deepawali Pujan Vidhi)
दीपावली के दिन मुख्य रूप से मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की जाती है. इसके साथ ही धन के देवता और देवताओं के कोषाध्यक्ष भगवान कुबेर की पूजा का भी धार्मिक महत्व बताया गया है. दीपावली की शाम प्रदोष काल स्थिर लग्न में गणेश-लक्ष्मी की प्रतिमा एक चौकी पर रखें. इसके बाद घी का दीपक जलाएं. धूप, पुष्प, अक्षत, रोली, चंदन, वस्त्र अर्पित करें. मंत्रों का जाप करें और महालक्ष्मी स्तोत्र का पाठ करें. इसके साथ ही पूजा में श्रीयंत्र जरूर रखें. ये मां लक्ष्मी का प्रिय यंत्र है. सोने चांदी के सिक्के कमलगट्टा के साथ तरह तरह के फल-फूल चढ़ाएं. साथ ही आज के दिन मालपुए और खीर का भोग जरूर लगाएं. इस दिन मां लक्ष्मी को इत्र लगाना ना भूलें. इसके बाद आरती करें और घर के अंदर बाहर मुख्य द्वार पर और आंगन में दीप जलाएं. इस दिन कुल देवी देवता ग्राम देवी देवता के नाम पर दीपक भी जलाया जाता है. अब पढ़िए आज का राशिफल विस्तार से.
पढ़ें आज का राशिफल 8 नवंबर 2026 (Diwali Horoscope 8 November 2026)
1.मेष राशि
मां महालक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए..मां लक्ष्मी को लाल रंग के पुष्प और मिष्ठान्न अर्पित करें. साथ ही लक्ष्मी स्त्रोंत का पाठ करें. ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होकर आशीर्वाद देती हैं.
महामंत्र- ऊं श्री ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ॐ महालक्ष्मयै नमः
2.वृषभ राशि
वृष राशि के स्वामी शुक्र हैं. ऐसे में वृष राशि के जातक मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए कमल के फूल और सफेद रंग की मिठाई चढ़ाएं. साथ ही कनकधारा स्त्रोत का पाठ करें.
महामंत्र- ऊं श्रीं ल्कीं महालक्ष्मी महालक्ष्मी एह्येहि सर्व सौभाग्यं देहि मे स्वाहा।।
3.मिथुन राशि
मिथुन राशि के स्वामी बुध हैं. ऐसे में आप इस दिन मां लक्ष्मी के साथ गणेश जी की वंदना जरुर करें. आप इस दिन लाल और पीले रंग के फूल अर्पित करें और मोदक का भोग लगाएं..
महामंत्र- ऊं श्रीं ह्रीं क्लीं श्री सिद्ध लक्ष्म्यै नम:
ये भी पढ़ें-Diwali 2026: दिवाली पूजा की थाली कैसे सजाएं? जानें किन चीजों को शामिल करना है जरूरी
4.कर्क राशि
कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा हैं. ऐसे में आप इस दिन मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए श्वेत कमल का फूल और सफेद मिष्ठान्न चढ़ाएं..साथ ही श्वेत वस्त्र धारण कर लक्ष्मी सहस्त्रनाम का पाठ करें.
महामंत्र- ऊं पद्मानने पद्म पद्माक्ष्मी पद्म संभवे तन्मे भजसि पद्माक्षि येन सौख्यं लभाम्यहम्
5.सिंह राशि
सिंह राशि के स्वामी सूर्य हैं. ऐसे में आप दिवाली के दिन सूर्य देव को जल अवश्य अर्पित करें. साथ ही मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की एक साथ पूजा करते हुए उन्हें लाल रंग के फूल और मिठाई प्रसाद में चढ़ाएं. साथ ही कमटगट्टे की माला से ऊं महालक्ष्म्यै नमः का जाप करें.
महामंत्र- ऊं ह्रीं ह्रीं श्री लक्ष्मी वासुदेवाय नम:।।
6.कन्या राशि
कन्या राशि के स्वामी बुध हैं. ऐसे में कन्या राशि के जातक मां लक्ष्मी को कमलगट्टा का माला और खीर का प्रसाद चढ़ाएं. इसे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं..साथ ही गन्ना यानी ईख. सिंघाड़ा, नाशपाती का भोग लगाएं
महामंत्र- श्रीं ह्रीं क्लीं ऐं कमलवासिन्यै स्वाहा।।
7.तुला राशि
तुला राशि के स्वामी शुक्र हैं. ऐसे में इस राशि के जातकों को सफेद फूल से मां लक्ष्मी का ध्यान करें. साथ ही मखाने और चावल की खीर का भोग लगाएं. श्री सुक्त का 11 बार पाठ करें.
महामंत्र- ऊं महालक्ष्म्यै च विद्महे विष्णुपत्न्यै च धीमही तन्नो लक्ष्मी देवी प्रचोदयात।
8.वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल हैं. ऐसे में आपको दिवाली के दिन मां लक्ष्मी को प्रस्नन करने के लिए लाल पुष्प और मोदक का भोग लगाना चाहिए. साथ ही घर में महिलाएं मां लक्ष्मी को आज के दिन लाल सिंदुर, सुहाग की चीजें जरूर चढ़ाएं.
महामंत्र- ऊं ह्रीं त्रिं हुं फट, इस मंत्र का 108 बार जाप करें.
9.धनु राशि
धनु राशि के स्वामी बृहस्पति हैं. ऐसे में आप मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए दिवाली के दिन पीले रंग के पुष्प और पीली मिठाईयां अर्पित करें. साथ ही मां लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा करें. मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए खीर में थोड़ा केसर मिलाकर अर्पित करें, अष्टगंध का तिलक करें.
महामंत्र- ऊं श्रीं ऊं ह्रीं श्रीं ऊं ह्रीं श्रीं क्लीं वित्तेश्वराय: नम:।
10.मकर राशि
मकर राशि के स्वामी शनिदेव होते हैं. ऐसे में आप मां लक्ष्मी की पूजा करते समय सरसों के तेल के दीयें जलाएं. साथ ही मां लक्ष्मी चालीसा का पाठ करें. आज के दिन आप मां लक्ष्मी को बतासे का भोग लगाएं.
महामंत्र- ऊं श्रीं क्लीं महालक्ष्मी महालक्ष्मी एह्येहि सर्व सौभाग्यं देहि मे स्वाहा।
11.कुंभ राशि
कुंभ राशि के स्वामी भी शनिदेव हैं. ऐसे में आप दिवाली के दिन पीपल के पेड़ के नीचे दीयें जलाएं. साथ ही मां लक्ष्मी को लड्डू का भोग लगाएं. इस उपाय को करने से मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है. साथ ही घर में आज के दिन अखंड दीपक जरूर जलाएं.
महामंत्र- ऊं ह्रीं श्रीं लक्ष्मीभ्यो नमः।
12.मीन राशि
मीन राशि के स्वामी बृहस्पति हैं. ऐसे में आप इस दिन मां लक्ष्मी का आशीर्वाद पाने के लिए पीले रंग की चुनरी चढ़ाएं. साथ ही कमल के फूल की माला चढ़ाएं. ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा होती है..साथ ही वैवाहिक जीवन खुशहाल रहता है.. मां लक्ष्मी को फल में संतरा, मौसमी...रस वाले फल जरूर चढ़ाएं.
महामंत्र- ऊं महालक्ष्मी नमस्तुभ्यं, नमस्तुभ्यं सुरेश्र्वरी। हरिप्रिये नमस्तुभ्यं, नमस्तुभ्यं दयानिधे।
ये भी पढ़ें- Diwali Puja Samagri List 2026: दिवाली पूजा के लिए इन जरूरी चीजों की बना लें लिस्ट, यहां देखें सभी सामग्रियां
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
News Nation









