Responsive Scrollable Menu

अंडर-19 एशिया कप में आज भारत Vs पाकिस्तान:सहवाग के बेटे आर्यवीर टीम इंडिया के टॉप स्कोरर; ओमान में सुबह 10:30 बजे से मुकाबला

अंडर-19 एशिया कप में भारत और पाकिस्तान की टीमें रविवार को आमने-सामने होंगी। मुकाबला ओमान के अल अमीरात क्रिकेट ग्राउंड पर सुबह 10:30 बजे से खेला जाएगा। टॉस सुबह 10 बजे होगा। दोनों टीमों ने टूर्नामेंट में जीत के साथ शुरुआत की है। भारत ने पहले मैच में नेपाल को 10 विकेट से हराया था, जबकि पाकिस्तान ने UAE को 9 विकेट से मात दी थी। भारत की ओर से पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर पर नजरें रहेंगी। उन्होंने नेपाल के खिलाफ 52 गेंदों पर नाबाद 70 रन बनाए थे। वहीं, पाकिस्तान के उस्मान खान ने UAE के खिलाफ 120 गेंदों पर नाबाद 139 रन की पारी खेली थी। दोनों बल्लेबाज अपनी टीमों के लिए पहले मैच में टॉप स्कोरर रहे। पाकिस्तान के पास पिछली हार का हिसाब बराबर करने का मौका भारत और पाकिस्तान की अंडर-19 टीमों के बीच पिछले पांच मुकाबलों में पाकिस्तान ने तीन और भारत ने दो मैच जीते हैं। फरवरी 2026 में अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को 58 रन से हराया था। इससे पहले दिसंबर 2025 में पाकिस्तान ने भारत को 191 रन से हराया था। वहीं, दिसंबर 2025 में ही भारत ने पाकिस्तान को 90 रन से शिकस्त दी थी। पहले मैच में भारत की ओपनिंग जोड़ी ने दिलाई थी जीत भारत ने नेपाल के खिलाफ पहले गेंदबाजी करते हुए उसे 128 रन पर ऑलआउट कर दिया था। ईशान सूद और अर्जुन राजपूत ने 3-3 विकेट लिए थे। जवाब में भारत ने बिना विकेट गंवाए 19.1 ओवर में 129 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। आर्यवीर सहवाग 70 और कप्तान लक्ष्य रायचंदानी 53 रन बनाकर नाबाद रहे। उस्मान ने शतक लगाया था पाकिस्तान ने UAE के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए उसे 224 रन पर रोका था। मोहम्मद सैयम ने 3 विकेट लिए, जबकि अली रजा, हसनैन अब्बास डार और रिजवानुल्लाह को 2-2 विकेट मिले। जवाब में पाकिस्तान ने 37.3 ओवर में एक विकेट खोकर 225 रन बना लिए। उस्मान खान ने 139 और जहांगीर बिलाल ने 60 रन बनाए। ग्रुप-A में टॉप पर पहुंचने की लड़ाई अंडर-19 एशिया कप में 8 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इन्हें दो ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप-A में भारत, पाकिस्तान, UAE और नेपाल हैं। वहीं ग्रुप-B में अफगानिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका और मलेशिया शामिल हैं। भारत और पाकिस्तान दोनों के खाते में अभी 2-2 अंक हैं। दोनों ने अपना पहला मैच जीता है। इस मुकाबले में जीतने वाली टीम ग्रुप में अपनी स्थिति मजबूत करेगी। हर ग्रुप से टॉप-2 टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। सेमीफाइनल 12 नवंबर और फाइनल 14 नवंबर को खेला जाएगा। 32 डिग्री तक रहेगा तापमान अल अमीरात में रविवार को मौसम साफ रहने का अनुमान है। तापमान 24 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। हवा करीब 15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने का अनुमान है। तेज गेंदबाजों को मिल सकती है शुरुआत में मदद अल अमीरात क्रिकेट ग्राउंड की पिच पर तेज गेंदबाजों को शुरुआती ओवरों में उछाल और स्विंग मिल सकती है। इस मैदान में पहली पारी का औसत स्कोर करीब 225 रन है। दोनों टीमों के स्क्वॉड भारत अंडर-19: लक्ष्य रायचंदानी (कप्तान), आर्यवीर सहवाग, वीके विनीथ, यशवर्धन सिंह चौहान (उपकप्तान), कुशाग्र ओझा, अर्जुन राजपूत, मनल चौहान, अन्वय द्रविड़ (विकेटकीपर), रजत बघेल (विकेटकीपर), वी. यशवीर, आर्यन सावसानी, मोहित उल्वा, काव्या पटेल, शाविन विनोद और ईशान सूद। पाकिस्तान अंडर-19: फरहान यूसुफ (कप्तान), अब्दुल कादिर (विकेटकीपर), अब्दुल सुभान, अहमद हुसैन, अली रजा, हमजा जाहूर (विकेटकीपर), हसनैन अब्बास डार, हयाम खान, हुजैफा अहसान, जहांगीर बिलाल, मोहम्मद हुजैफा, मोहम्मद सैयम, निकाब शफीक, रिजवानुल्लाह और उस्मान खान।

Continue reading on the app

दिवाली पर माधुरी के जल गए थे बाल:अमिताभ के हाथ में फटा था बम, शाहरुख ने जैकेट से बुझाई आग; दिवाली सेलिब्रेशन में सेलेब्स के यादगार किस्से

देशभर में आज धूमधाम से दिवाली मनाई जा रही हैं। आम आदमी से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक हर कोई दिवाली पर जश्न मना रहा है। इस खास मौके पर पढिए हिंदी सिनेमा के दिग्गज सितारों- अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, माधुरी दीक्षित और प्रियंका चोपड़ा के साथ दिवाली पर हुए यादगार किस्से। अमिताभ के हाथ में फटा था बम, पॉकेट में छिपाया था जख्मी हाथ बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग पोस्ट पर दिवाली के एक बड़े हादसे का जिक्र किया था। दिवाली पर पटाखे जलाते समय उनके हाथ में ही एक बम फट गया था, जिससे उनका दाहिना हाथ बुरी तरह झुलस गया था। अंगूठे और उंगलियों की मूवमेंट ठीक होने में उन्हें दो महीने से ज्यादा का समय लगा। उस दौरान फिल्मों की शूटिंग रुकने न देने के लिए उन्होंने अनोखा तरीका निकाला। उन्होंने फिल्म 'इंकलाब' की शूटिंग के दौरान हाथ पर रुमाल बांधा और फिल्म 'शराबी' के दौरान अपना जख्मी हाथ पैंट की जेब में रखकर सीन शूट किए। दर्शकों ने इसे उनका नया स्टाइल मान लिया था। पटाखे में लगी आग, माधुरी के जल गए थे बाल अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने एक इंटरव्यू में बताया था कि बचपन की एक दिवाली पर उनके साथ दर्दनाक हादसा हो गया था। वे अपनी सहेलियों के साथ पटाखे फोड़ रही थीं, तभी एक लड़के ने उनके हाथ में पकड़े पटाखे में आग लगा दी। पटाखा तेजी से फूटा और आग उनके बालों तक फैल गई। गनीमत रही कि उनका चेहरा बच गया, लेकिन काफी बाल जल जाने के कारण उन्हें कुछ समय के लिए गंजा रहना पड़ा था। इस हादसे के बाद से माधुरी दिवाली पर हमेशा पटाखों से दूरी बनाकर रखती हैं। लहंगे में लगी आग, शाहरुख ने जैकेट से बुझाई 2019 में अमिताभ बच्चन के घर 'जलसा' में आयोजित दिवाली पार्टी के दौरान एक बड़ी दुर्घटना टल गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पार्टी में ऐश्वर्या राय की मैनेजर अर्चना सदानंद का लहंगा एक दिए के संपर्क में आने से जलने लगा। वहां मौजूद अभिनेता शाहरुख खान ने तुरंत अपनी जैकेट उतारी और उसकी मदद से आग को बुझा दिया। इस दौरान शाहरुख खान के हाथ भी हल्के झुलस गए थे, लेकिन उनकी समझदारी से एक बड़ा हादसा होने से टल गया। अस्पताल के कमरे में बीती प्रियंका की दिवाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने भी अपने एक इंटरव्यू में दिवाली से जुड़ा एक इमोशनल किस्सा साझा किया था। प्रियंका के पिता डॉ. अशोक चोपड़ा जब कैंसर के इलाज के लिए अमेरिका के अस्पताल में भर्ती थे, तब बाहर लोग दिवाली का जश्न मना रहे थे। प्रियंका अस्पताल के कमरे में बैठकर अपने पिता के सफल ऑपरेशन के लिए प्रार्थना कर रही थीं। ऑपरेशन सफल रहने के बाद जब वे घर लौटे, तो परिवार ने पिता की सलामती की खुशी को दिवाली की तरह सेलिब्रेट किया। प्रियंका ने बताया कि उस दिन उन्हें अहसास हुआ कि अपनों की अच्छी सेहत ही सबसे बड़ी दिवाली है।

Continue reading on the app

  Sports

चिर-प्रतिद्वंद्वी आमने-सामने: क्या पाकिस्तान से एशिया कप फाइनल की हार का बदला ले पाएगा भारत?

IND U19 vs PAK U19 Head to Head: भारत और पाकिस्तान के बीच अंडर-19 एशिया कप 2026 में आज रव‍िवार (8 नवंबर) को अल अमरात में महामुकाबला खेला जाएगा. दोनों टीमें अपने शुरुआती मुकाबले जीतकर ग्रुप-ए में शीर्ष पर पहुंचने के लिए आमने-सामने होंगी. यूथ वनडे के इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक 30 मुकाबले हुए हैं, जिसमें भारत ने 17 और पाकिस्तान ने 12 मैच जीते हैं. इस रोमांचक भिड़ंत में पुरानी प्रतिद्वंदिता और पिछली हार का हिसाब चुकता करने का दबाव दोनों युवा टीमों पर रहेगा. Sun, 8 Nov 2026 05:01:02 +0530

  Videos
See all

Viral Video : जंगली हाथी के साथ मस्ती करना पड़ा भारी | #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-07T22:40:19+00:00

Krakow gunman who killed 6 is “ultra-nationalist inspired by far-right ideology” | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-07T23:12:33+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers