मॉर्निंग न्यज ब्रीफ:सोनिया ने बताई PM पद ठुकराने की वजह; विराट ने तोड़ा एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड; अयोध्या में जले 30 लाख दीये
नमस्कार, सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री नहीं बनने की वजह का खुलासा किया। न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे ODI में विराट कोहली ने एक और रिकॉर्ड बनाया। मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में आगे जानिए कि अयोध्या में दिवाली के मौके पर 30 लाख दीये जलाए गए। ⏰आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर नजर रहेगी… 1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे। 2. शेयर बाजार का दिवाली ट्रेडिंग मुहूर्त दोपहर 2:30 बजे से शाम 3:30 बजे तक रहेगा। ???? कल की बड़ी खबरें… 1. सोनिया ने बताया 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद, बोलीं- राहुल और प्रियंका भी नहीं चाहते थे कि मैं प्रधानमंत्री बनूं सोनिया गांधी ने 2004 में प्रधानमंत्री पद ठुकराने पर कहा कि राहुल और प्रियंका भी नहीं चाहते थे कि मैं प्रधानमंत्री बनूं। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी से मुलाकात के 60 साल बाद भी मैं वही इंसान हूं, बस अब पहले जितना हंसती नहीं। वहीं, सोनिया ने कहा कि भारत को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मेरी सोच अलग है। सोनिया ने पिछले 12 साल में देश के लोकतंत्र और संस्थाओं को हुए नुकसान पर भी चिंता जताई। दरअसल, सोनिया ने अपनी किताब ‘बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव’ को लेकर ‘द हिंदू’ को इंटरव्यू दिया है। उनकी किताब 10 नवंबर को लॉन्च होगी। आपातकाल के सवाल पर क्या बोलीं सोनियां ? आपातकाल के लिए इसके लिए सिर्फ संजय गांधी जिम्मेदार नहीं थे, हालांकि आम लोगों की नजर में अक्सर उनका नाम आपातकाल का पर्याय बन गया है। इंदिरा गांधी पर उनके कुछ वरिष्ठ सहयोगियों का भी काफी दबाव था।आपातकाल के दौरान वास्तव में क्या-क्या हो रहा था और उसकी गंभीरता कितनी थी, इसका मुझे पता आपातकाल खत्म होने के बाद ही चला। पूरी खबर पढ़ें… 2. हार के बाद ट्रम्प ने करीबी सलाहकार सूसी को निकाला, स्टीफन मिलर को जिम्मेदारी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने मिडटर्म चुनाव में हार के बाद अब अपनी करीबी सलाहकार सूसी वाइल्स को चीफ ऑफ स्टाफ पद से हटा दिया है। ट्रम्प ने सूसी की जगह स्टीफन मिलर को यह जिम्मेदारी सौंपी है। मिलर इससे पहले व्हाइट हाउस में डिप्टी चीफ ऑफ स्टाफ थे। मिलर भारत विरोधी बयानों की वजह से कई बार चर्चा में रह चुके हैं। चुनावी हार के बाद वाइल्स से नाराज थे ट्रम्प पूरी खबर पढ़ें… 3. विराट कोहली ने पोंटिंग का रिकॉर्ड तोड़ा, न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे कामयाब वनडे बल्लेबाज बने विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग का रिकॉर्ड तोड़ा है। कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में 1,978 रन बना चुके हैं। पोंटिंग के 1,971 रन हैं। 1750 रन के साथ सचिन तेंदुलकर तीसरे नंबर पर हैं। विराट के अलावा रोहित शर्मा ने पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहीद अफरीदी का रिकॉर्ड तोड़ा। रोहित न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा 51 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। अफरीदी ने 50 छक्के लगाए हैं। न्यूजीलैंड को लगातार दूसरा वनडे हराया वेलिंगटन में खेले गए दूसरे वनडे में भारत ने न्यूजीलैंड को डकवर्थ-लुईस (DLS) नियम से 4 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने 5 मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। वेलिंगटन में बारिश के कारण मुकाबला 47 ओवर का कर दिया गया था। टॉस जीतकर भारत ने पहले गेंदबाजी चुनी। न्यूजीलैंड की टीम 41 ओवर में 134 रन पर सिमट गई। 135 रन का पीछा करते हुए भारत ने 26 ओवर में 7 विकेट पर 113 रन बनाए थे, तभी बारिश के कारण खेल रोकना पड़ा। इस समय DLS के तहत भारत का स्कोर 109 रन के पार था। टीम 4 रन आगे थी और इसी आधार पर जीत मिली। पूरी खबर पढ़ें… 4. अयोध्या में 30 लाख दीये जलाए, आतिशबाजी हुईच लेजर शो से रामायण दिखाई गई अयोध्या में 10वें दीपोत्सव के मौके पर सरयू नदी के किनारे 56 घाटों पर करीब 30 लाख दीये जलाए गए। राम की पैड़ी और सरयू घाट पर लेजर शो से रामायण दिखाई गई। 2100 ड्रोन के जरिए स्पेशल शो किया गया। सरयू तट पर 2147 अर्चकों ने सरयू की महाआरती की। इसके बाद आतिशबाजी की गई। इसके पहले अयोध्या में करीब 3 घंटे तक शोभा यात्रा निकाली गई। इनमें रामायण के सात कांडों को दर्शाया गया था। दीपोत्सव देखने के लिए मुंबई, गुजरात और बिहार सहित देशभर से लोग पहुंचे हैं। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और सीएम योगी समेत कई मंत्री भी मौजूद रहे। पूरी खबर पढ़ें… 5. टेक-महिंद्रा के पूर्व एशिया हेड की 9 गोलियां मारकर हत्या, पार्किंग से गाड़ी हटाने पर पड़ोसी से विवाद हुआ था हरियाणा के फरीदाबाद में टेक महिंद्रा के पूर्व एशिया हेड परमजीत धनखड़ की 9 गोली मारकर हत्या कर दी गई। उनका पड़ोसी मोनू शर्मा ने पार्किंग और पालतू कुत्ते को पॉटी कराने और को लेकर विवाद था। परमजीत का परिवार सेक्टर-21C की बिल्डिंग नंबर 641 की पहली मंजिल पर रहता है। आरोपी मोनू का परिवार तीसरी मंजिल पर रहता है। शुक्रवार रात परमजीत जिम से लौटे और अपनी तय जगह पर खड़ी मोनू की गाड़ी हटाने को कहा तो उसने 15 राउंड फायर किए। शनिवार शाम 4 बजे आरोपी गिरफ्तार किया। भांजे की शादी में शामिल होने सिंगापुर से आए थे परिवार के मुताबिक, परमजीत सिंगापुर में रहते थे। वे 5 नवंबर को भारत आए थे। उन्हें 24 नवंबर को भांजे की शादी में शामिल होना था। पूरी खबर पढ़ें… ???? आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… 1. नेशनल: PM मोदी ने देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं दीं: कहा- इस बार भी जवानों के साथ त्योहार मनाऊंगा; पिछले साल INS विक्रांत पर गए थे (पूरी खबर पढ़ें) 2. इंटरनेशनल: व्हाइट हाउस के पास वेनेजुएलाई युवक हथियारों के साथ गिरफ्तार: वहां के राष्ट्रपति अमेरिका में बंदी; पुलिस को बताया- ट्रम्प को मारने के ख्याल आते हैं (पूरी खबर पढ़ें) 3. केरल: CJP के मार्च में 'लेके रहेंगे आजादी' के नारे लगे:कोच्चि में दीपके बोले- पूरे देश में तिरंगा लेकर जाऊंगा, जहां चाहें, गिरफ्तार कर लें (पूरी खबर पढ़ें) 4. इंटरनेशनल: लॉरेंस गैंग से जुड़ा गैंगस्टर हैरी बॉक्सर अमेरिका में पकड़ाया: रोहित शेट्टी के घर फायरिंग की जिम्मेदारी ली थी, सलमान-कपिल को भी धमकाने का आरोप (पूरी खबर पढ़ें) 5. उत्तर प्रदेश: जज से बोले आरोपी- बुलेट प्रूफ जैकेट-हथकड़ी पहनाकर यूपी भेजें: एनकाउंटर हो जाएगा; कोर्ट ने इजाजत दी, कहा- पुलिस ध्यान रखे, अनहोनी न हो (पूरी खबर पढ़ें) 6. नेशनल: वायुसेना का गजराज 13 हजार फीट की ऊंचाई पर उतरा: दुनिया का सबसे ऊंचा एयरबेस, लद्दाख की यह जगह चीन सीमा से 23km दूर (पूरी खबर पढ़ें) ????️ बयान जो चर्चा में है… ???? खबर हटके… 60 दिन सोने के मिले ₹9.6 लाख मुंबई की जिनिया चटर्जी ने 60 दिन तक सोकर ₹9.6 लाख जीत लिए. वेकफिट की स्लीप इंटर्नशिप में 2 लाख लोगों ने आवेदन किया था। जिनिया को घूमने के लिए स्पॉन्सर्ड वेकेशन भी मिला। प्रतियोगिता में हर हफ्ते नींद से जुड़े मजेदार टास्क मिलते थे। पूरी खबर पढ़ें… ???? फोटो जो खुद में खबर है ???? भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… 1. आज का एक्सप्लेनर: क्या इजराइल में नेतन्याहू जेल जाएंगे, आइजनकोट का पीएम बनना तय; अरब पार्टियां सरकार में शामिल हुईं, तो क्या-क्या बदलेगा 2. कमल हासन@72, नाथूराम गोडसे को कहा पहला हिंदू आतंकवादी: कभी कहा- सनातन की बेड़ियां तोड़ने का हथियार शिक्षा, जानिए बड़े बयान और विवादों की कहानी 3. आपका पैसा- दिवाली के खर्चों से बिगड़ गया बजट:अपनाएं 7 दिन का मनी डिटॉक्स प्लान, एक्सपर्ट से समझें खर्चों में कहां, कैसे करें कटौती 4. जरूरत की खबर- इन 5 कारणों से लगती आग:आग लगने पर तुरंत उठाएं ये 10 जरूरी कदम, ये 8 लापरवाहियां न करें 5. भास्कर एक्सक्लूसिव: पाकिस्तानी क्रीम से खराब हो रही किडनी:महाराष्ट्र में प्रतिबंधित; MP में धड़ल्ले से बिक रही, ऑनलाइन भी उपलब्ध 6. मध्यप्रदेश एक्सप्लेनर: माफी मांगी, क्या फिर भी धीरेंद्र शास्त्री को जेल होगी: भगवान कृष्ण पर टिप्पणी से वंशज की मानहानि कैसे; शिकायतकर्ता को क्या साबित करना होगा? ⏳आज के दिन का इतिहास ????️ मौसम का मिजाज राशिफल… कर्क राशि वालों को दिन की शुरुआत में अच्छी खबर और तुला वालों को चिंता से राहत मिलेगी। जानिए आज का राशिफल…
साइबर लिटरेसी- दिवाली की शुभकामनाओं में छिपा ठगी का जाल:इन 6 तरह के मैसेज से सावधान, साइबर एक्सपर्ट से जानें बचाव के 8 तरीके
आज पूरे देश में दिवाली का त्योहार बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। इस बीच वॉट्सएप पर रंग-बिरंगे ग्रीटिंग्स, मिठाइयों की तस्वीरें और बधाई मैसेज भेजने का सिलसिला तेज हो गया है। लोग अपनों को शुभकामनाएं भेजकर त्योहार की खुशियां बांट रहे हैं। लेकिन जरा सोचिए, जिस मैसेज को खोलते ही हमारे चेहरे पर मुस्कान आ जाती है, अगर वही ‘मुसीबत’ बन जाए तो? दरअसल, त्योहार के बीच साइबर ठग भी एक्टिव हो गए हैं। वे दिवाली की शुभकामनाओं के नाम पर फर्जी लिंक और संदिग्ध फाइलें भेजकर लोगों को अपने जाल में फंसा सकते हैं। ऐसे में एक छोटी-सी असावधानी बड़े साइबर फ्रॉड की वजह सकती है। इसलिए आज ‘साइबर लिटरेसी’ में दिवाली मैसेज फ्रॉड के बारे में विस्तार से बात करेंगे। साथ ही जानेंगे कि- एक्सपर्ट- राहुल मिश्रा, साइबर सिक्योरिटी एडवाइजर, उत्तर प्रदेश पुलिस सवाल- दिवाली पर वॉट्सएप और सोशल मीडिया पर आने वाले शुभकामना संदेशों, वीडियो और गिफ्ट लिंक में साइबर ठगी के कौन-कौन से खतरे छिपे हो सकते हैं? जवाब- साइबर ठग दिवाली के शुभकामना संदेशों, वीडियो, ग्रीटिंग कार्ड और गिफ्ट लिंक के जरिए लोगों को निशाना बना सकते हैं। इनके कुछ कॉमन खतरे हैं- सभी संभावित खतरे ग्राफिक में देखिए- सवाल- ठग किस तरह के मैसेज भेज सकते हैं? कुछ उदाहरणों से समझाएं? जवाब- साइबर ठग लोगों को ग्रीटिंग कार्ड, शुभकामना वीडियो, गिफ्ट, कैशबैक और त्योहार के खास ऑफर के नाम पर मैसेज भेज सकते हैं। कई बार ये मैसेज किसी परिचित के नाम से भी आते हैं, ताकि लोग उन पर आसानी से भरोसा कर लें। इसे उदाहरण से समझिए- 1. ग्रीटिंग कार्ड डाउनलोड करने का मैसेज उदाहरण: “आपके लिए दिवाली का खास वीडियो ग्रीटिंग आया है। देखने के लिए इस फाइल को डाउनलोड करें।” ठग इसके साथ APK फाइल भेज सकते हैं। इसे वीडियो समझकर इंस्टॉल करने पर फोन में मालवेयर वाला एप आ सकता है। ऐसा एप निजी डेटा या फोन की सुरक्षा को खतरे में डाल सकता है। 2. परिचित के नाम से आया लिंक उदाहरण: “हैप्पी दिवाली! यह फोटो देखो, तुम्हारे लिए भेजी है।” मैसेज किसी दोस्त या रिश्तेदार के अकाउंट से आ सकता है। लिंक खोलने पर फर्जी पेज खुलता है, जो वॉट्सएप अकाउंट को किसी दूसरे डिवाइस से लिंक करने या वेरिफिकेशन कोड शेयर करने के लिए कहता है। इससे वॉट्सएप अकाउंट हैक हो सकता है। 3. मुफ्त गिफ्ट या कैशबैक का लालच उदाहरण: “दिवाली स्पेशल ऑफर! इस लिंक पर क्लिक करें और पाएं मुफ्त गिफ्ट या 5,000 रुपए का कैशबैक।” लिंक किसी मशहूर कंपनी जैसी दिखने वाली फर्जी वेबसाइट पर ले जा सकता है। वहां इनाम पाने के नाम पर OTP या पर्सनल डिटेल्स मांगे जा सकते हैं। 4. वायरल दिवाली वीडियो का मैसेज उदाहरण: “दिवाली का यह वायरल वीडियो जरूर देखें। आगे भेजने से पहले यहां क्लिक करें।” लिंक खोलने पर किसी अनजान वेबसाइट पर पहुंच सकते हैं। वहां वीडियो देखने के लिए लॉगिन करने, निजी जानकारी भरने या संदिग्ध फाइल डाउनलोड करने को कहा जा सकता है। 5. गिफ्ट वाउचर या कूपन जीतने का मैसेज उदाहरण: “आपने दिवाली लकी ड्रॉ में 10,000 रुपए का वाउचर जीता है। इनाम पाने के लिए अभी अपनी जानकारी भरें।” ऐसे मैसेज में इनाम की समय-सीमा बताकर जल्दबाजी कराई जा सकती है। फर्जी वेबसाइट पर नाम, मोबाइल नंबर और दूसरी सेंसिटिव डिटेल्स भरवाकर उसका दुरुपयोग किया जा सकता है। ध्यान रखें: हर अनजान मैसेज या लिंक फर्जी नहीं होता। लेकिन अगर किसी संदेश में इनाम पाने के लिए OTP या UPI PIN मांगा जाए, अनजान एप इंस्टॉल करने को कहा जाए या तुरंत क्लिक करने का दबाव बनाया जाए, तो सावधान हो जाएं। मैसेज परिचित के नंबर से आया हो, तब भी शक होने पर उनसे फोन करके पुष्टि करें। 6. दिवाली की शुभकामनाएं भेजने के नाम पर अकाउंट वेरिफिकेशन उदाहरण: “आपका दिवाली ग्रीटिंग कार्ड तैयार है। इसे देखने के लिए अपना वॉट्सएप नंबर वेरिफाई करें और आया हुआ कोड डालें।” यह अकाउंट हैक करने की कोशिश हो सकती है। वॉट्सएप का वेरिफिकेशन कोड किसी दूसरे व्यक्ति को देने से वह अकाउंट अपने डिवाइस पर रजिस्टर कर सकता है। सवाल- फर्जी ग्रीटिंग कार्ड या दिवाली वीडियो के नाम पर भेजी गई APK फाइल क्या होती है? इसे डाउनलोड करने से फोन को क्या नुकसान हो सकता है? जवाब- APK फाइल एंड्रॉयड फोन में एप इंस्टॉल करने वाली फाइल होती है। साइबर ठग दिवाली के ग्रीटिंग कार्ड, शुभकामना वीडियो या खास ऑफर के नाम पर ऐसी फाइल भेज सकते हैं। ऐसी फाइल में मालवेयर हो सकता है, जिससे कई खतरे हो सकते हैं- सवाल- अगर किसी परिचित के वॉट्सएप नंबर से दिवाली की शुभकामनाओं के साथ कोई लिंक आए तो कैसे पता करें कि मैसेज असली है या नहीं? जवाब- कुछ बुनियादी बातों को ध्यान में रखकर असली और फर्जी मैसेज को आसानी से पहचान सकते हैं। दोनों के बीच अंतर ग्राफिक में देखिए- सवाल- किसी शुभकामना संदेश या लिंक को खोलने से पहले कौन-सी चीजें चेक करनी चाहिए? जवाब- दिवाली पर शुभकामना संदेश, गिफ्ट और कैशबैक के नाम पर आए हर लिंक पर भरोसा करना भारी पड़ सकता है। किसी लिंक को खोलने या फाइल डाउनलोड करने से पहले कुछ जरूरी चीजें जरूर जांचें। सारे पॉइंट्स ग्राफिक में देखिए- सवाल- अगर कोई गलती से संदिग्ध लिंक खोल ले, APK फाइल इंस्टॉल कर ले या OTP शेयर कर दे, तो तुरंत क्या करना चाहिए? जवाब- ऐसी गलती होने पर घबराने की बजाय तुरंत जरूरी कदम उठाएं। समय रहते कार्रवाई करने से नुकसान को कम करने में मदद मिल सकती है। सवाल- वॉट्सएप और स्मार्टफोन की कौन-सी सुरक्षा सेटिंग्स हमेशा ऑन रखनी चाहिए? जवाब- वॉट्सएप और स्मार्टफोन को सुरक्षित रखने के लिए ये सेटिंग्स हमेशा चालू रखें- सवाल- अगर दिवाली के किसी फर्जी संदेश या लिंक के कारण बैंक खाते से पैसे कट जाएं, तो कहां शिकायत करें? जवाब- ऐसे में तुरंत ये कार्रवाई करें- 1930 पर कॉल करें: यहां फाइनेंशियल फ्रॉड की शिकायत दर्ज कराएं। जितनी जल्दी हो, उतना बेहतर। ऑनलाइन शिकायत करें: नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें। बैंक को सूचना दें: बैंक के आधिकारिक हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके खाते को सुरक्षित करने के लिए कहें। सबूत संभालें: ठगी से जुड़े मैसेज, लिंक, स्क्रीनशॉट, ट्रांजैक्शन आईडी और बैंक अलर्ट सुरक्षित रखें। साइबर पुलिस से संपर्क करें: जरूरत पड़ने पर नजदीकी साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में शिकायत करें। ध्यान रखें: पैसे कटने पर शिकायत करने में देर न करें। तुरंत रिपोर्ट करने से रकम रोकने या वापस पाने की संभावना बढ़ सकती है। हालांकि इसकी गारंटी नहीं होती। …………………. ग्राफिक- विपुल शर्मा ………………… यह खबर भी पढ़ें… साइबर लिटरेसी- दिवाली पर इन 10 साइबर फ्रॉड से सावधान:ऑफर के चक्कर में खाली हो सकता है अकाउंट, सुरक्षा के ये 6 थंब रूल याद रखें दिवाली का त्योहार नजदीक है। ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म्स पर खरीदारी की धूम मची हुई है। लोग कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक्स, मिठाइयां और होम डेकोर आइटम्स खरीद रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें…
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 







