Responsive Scrollable Menu

साइबर लिटरेसी- दिवाली की शुभकामनाओं में छिपा ठगी का जाल:इन 6 तरह के मैसेज से सावधान, साइबर एक्सपर्ट से जानें बचाव के 8 तरीके

आज पूरे देश में दिवाली का त्योहार बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। इस बीच वॉट्सएप पर रंग-बिरंगे ग्रीटिंग्स, मिठाइयों की तस्वीरें और बधाई मैसेज भेजने का सिलसिला तेज हो गया है। लोग अपनों को शुभकामनाएं भेजकर त्योहार की खुशियां बांट रहे हैं। लेकिन जरा सोचिए, जिस मैसेज को खोलते ही हमारे चेहरे पर मुस्कान आ जाती है, अगर वही ‘मुसीबत’ बन जाए तो? दरअसल, त्योहार के बीच साइबर ठग भी एक्टिव हो गए हैं। वे दिवाली की शुभकामनाओं के नाम पर फर्जी लिंक और संदिग्ध फाइलें भेजकर लोगों को अपने जाल में फंसा सकते हैं। ऐसे में एक छोटी-सी असावधानी बड़े साइबर फ्रॉड की वजह सकती है। इसलिए आज ‘साइबर लिटरेसी’ में दिवाली मैसेज फ्रॉड के बारे में विस्तार से बात करेंगे। साथ ही जानेंगे कि- एक्सपर्ट- राहुल मिश्रा, साइबर सिक्योरिटी एडवाइजर, उत्तर प्रदेश पुलिस सवाल- दिवाली पर वॉट्सएप और सोशल मीडिया पर आने वाले शुभकामना संदेशों, वीडियो और गिफ्ट लिंक में साइबर ठगी के कौन-कौन से खतरे छिपे हो सकते हैं? जवाब- साइबर ठग दिवाली के शुभकामना संदेशों, वीडियो, ग्रीटिंग कार्ड और गिफ्ट लिंक के जरिए लोगों को निशाना बना सकते हैं। इनके कुछ कॉमन खतरे हैं- सभी संभावित खतरे ग्राफिक में देखिए- सवाल- ठग किस तरह के मैसेज भेज सकते हैं? कुछ उदाहरणों से समझाएं? जवाब- साइबर ठग लोगों को ग्रीटिंग कार्ड, शुभकामना वीडियो, गिफ्ट, कैशबैक और त्योहार के खास ऑफर के नाम पर मैसेज भेज सकते हैं। कई बार ये मैसेज किसी परिचित के नाम से भी आते हैं, ताकि लोग उन पर आसानी से भरोसा कर लें। इसे उदाहरण से समझिए- 1. ग्रीटिंग कार्ड डाउनलोड करने का मैसेज उदाहरण: “आपके लिए दिवाली का खास वीडियो ग्रीटिंग आया है। देखने के लिए इस फाइल को डाउनलोड करें।” ठग इसके साथ APK फाइल भेज सकते हैं। इसे वीडियो समझकर इंस्टॉल करने पर फोन में मालवेयर वाला एप आ सकता है। ऐसा एप निजी डेटा या फोन की सुरक्षा को खतरे में डाल सकता है। 2. परिचित के नाम से आया लिंक उदाहरण: “हैप्पी दिवाली! यह फोटो देखो, तुम्हारे लिए भेजी है।” मैसेज किसी दोस्त या रिश्तेदार के अकाउंट से आ सकता है। लिंक खोलने पर फर्जी पेज खुलता है, जो वॉट्सएप अकाउंट को किसी दूसरे डिवाइस से लिंक करने या वेरिफिकेशन कोड शेयर करने के लिए कहता है। इससे वॉट्सएप अकाउंट हैक हो सकता है। 3. मुफ्त गिफ्ट या कैशबैक का लालच उदाहरण: “दिवाली स्पेशल ऑफर! इस लिंक पर क्लिक करें और पाएं मुफ्त गिफ्ट या 5,000 रुपए का कैशबैक।” लिंक किसी मशहूर कंपनी जैसी दिखने वाली फर्जी वेबसाइट पर ले जा सकता है। वहां इनाम पाने के नाम पर OTP या पर्सनल डिटेल्स मांगे जा सकते हैं। 4. वायरल दिवाली वीडियो का मैसेज उदाहरण: “दिवाली का यह वायरल वीडियो जरूर देखें। आगे भेजने से पहले यहां क्लिक करें।” लिंक खोलने पर किसी अनजान वेबसाइट पर पहुंच सकते हैं। वहां वीडियो देखने के लिए लॉगिन करने, निजी जानकारी भरने या संदिग्ध फाइल डाउनलोड करने को कहा जा सकता है। 5. गिफ्ट वाउचर या कूपन जीतने का मैसेज उदाहरण: “आपने दिवाली लकी ड्रॉ में 10,000 रुपए का वाउचर जीता है। इनाम पाने के लिए अभी अपनी जानकारी भरें।” ऐसे मैसेज में इनाम की समय-सीमा बताकर जल्दबाजी कराई जा सकती है। फर्जी वेबसाइट पर नाम, मोबाइल नंबर और दूसरी सेंसिटिव डिटेल्स भरवाकर उसका दुरुपयोग किया जा सकता है। ध्यान रखें: हर अनजान मैसेज या लिंक फर्जी नहीं होता। लेकिन अगर किसी संदेश में इनाम पाने के लिए OTP या UPI PIN मांगा जाए, अनजान एप इंस्टॉल करने को कहा जाए या तुरंत क्लिक करने का दबाव बनाया जाए, तो सावधान हो जाएं। मैसेज परिचित के नंबर से आया हो, तब भी शक होने पर उनसे फोन करके पुष्टि करें। 6. दिवाली की शुभकामनाएं भेजने के नाम पर अकाउंट वेरिफिकेशन उदाहरण: “आपका दिवाली ग्रीटिंग कार्ड तैयार है। इसे देखने के लिए अपना वॉट्सएप नंबर वेरिफाई करें और आया हुआ कोड डालें।” यह अकाउंट हैक करने की कोशिश हो सकती है। वॉट्सएप का वेरिफिकेशन कोड किसी दूसरे व्यक्ति को देने से वह अकाउंट अपने डिवाइस पर रजिस्टर कर सकता है। सवाल- फर्जी ग्रीटिंग कार्ड या दिवाली वीडियो के नाम पर भेजी गई APK फाइल क्या होती है? इसे डाउनलोड करने से फोन को क्या नुकसान हो सकता है? जवाब- APK फाइल एंड्रॉयड फोन में एप इंस्टॉल करने वाली फाइल होती है। साइबर ठग दिवाली के ग्रीटिंग कार्ड, शुभकामना वीडियो या खास ऑफर के नाम पर ऐसी फाइल भेज सकते हैं। ऐसी फाइल में मालवेयर हो सकता है, जिससे कई खतरे हो सकते हैं- सवाल- अगर किसी परिचित के वॉट्सएप नंबर से दिवाली की शुभकामनाओं के साथ कोई लिंक आए तो कैसे पता करें कि मैसेज असली है या नहीं? जवाब- कुछ बुनियादी बातों को ध्यान में रखकर असली और फर्जी मैसेज को आसानी से पहचान सकते हैं। दोनों के बीच अंतर ग्राफिक में देखिए- सवाल- किसी शुभकामना संदेश या लिंक को खोलने से पहले कौन-सी चीजें चेक करनी चाहिए? जवाब- दिवाली पर शुभकामना संदेश, गिफ्ट और कैशबैक के नाम पर आए हर लिंक पर भरोसा करना भारी पड़ सकता है। किसी लिंक को खोलने या फाइल डाउनलोड करने से पहले कुछ जरूरी चीजें जरूर जांचें। सारे पॉइंट्स ग्राफिक में देखिए- सवाल- अगर कोई गलती से संदिग्ध लिंक खोल ले, APK फाइल इंस्टॉल कर ले या OTP शेयर कर दे, तो तुरंत क्या करना चाहिए? जवाब- ऐसी गलती होने पर घबराने की बजाय तुरंत जरूरी कदम उठाएं। समय रहते कार्रवाई करने से नुकसान को कम करने में मदद मिल सकती है। सवाल- वॉट्सएप और स्मार्टफोन की कौन-सी सुरक्षा सेटिंग्स हमेशा ऑन रखनी चाहिए? जवाब- वॉट्सएप और स्मार्टफोन को सुरक्षित रखने के लिए ये सेटिंग्स हमेशा चालू रखें- सवाल- अगर दिवाली के किसी फर्जी संदेश या लिंक के कारण बैंक खाते से पैसे कट जाएं, तो कहां शिकायत करें? जवाब- ऐसे में तुरंत ये कार्रवाई करें- 1930 पर कॉल करें: यहां फाइनेंशियल फ्रॉड की शिकायत दर्ज कराएं। जितनी जल्दी हो, उतना बेहतर। ऑनलाइन शिकायत करें: नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें। बैंक को सूचना दें: बैंक के आधिकारिक हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके खाते को सुरक्षित करने के लिए कहें। सबूत संभालें: ठगी से जुड़े मैसेज, लिंक, स्क्रीनशॉट, ट्रांजैक्शन आईडी और बैंक अलर्ट सुरक्षित रखें। साइबर पुलिस से संपर्क करें: जरूरत पड़ने पर नजदीकी साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में शिकायत करें। ध्यान रखें: पैसे कटने पर शिकायत करने में देर न करें। तुरंत रिपोर्ट करने से रकम रोकने या वापस पाने की संभावना बढ़ सकती है। हालांकि इसकी गारंटी नहीं होती। …………………. ग्राफिक- विपुल शर्मा ………………… यह खबर भी पढ़ें… साइबर लिटरेसी- दिवाली पर इन 10 साइबर फ्रॉड से सावधान:ऑफर के चक्कर में खाली हो सकता है अकाउंट, सुरक्षा के ये 6 थंब रूल याद रखें दिवाली का त्योहार नजदीक है। ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म्स पर खरीदारी की धूम मची हुई है। लोग कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक्स, मिठाइयां और होम डेकोर आइटम्स खरीद रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

जरूरत की खबर- दिवाली पर बच्चों को रखें सेफ:पटाखों, दीयों और धुएं से कैसे बचाएं, इमरजेंसी में क्या करें, जानें जरूरी सावधानियां

दिवाली की रात बच्चों के लिए सबसे रोमांचक होती है, लेकिन थोड़ी सी गलती या लापरवाही से रोमांच और खुशी कम भी हो सकती है। पटाखों की चिंगारी से जलना, आंखों में चोट लगना, बिजली के तारों से करेंट लगना या धुएं से सांस लेने में परेशानी होना- ये ऐसे खतरे हैं, जिनसे बचाव जरूरी है। इसके लिए बच्चों की सेफ्टी के लिए पेरेंट्स पहले से कुछ एहतियात बरतें। इसलिए आज ‘जरूरत की खबर’ में दिवाली पर बच्चों की सेफ्टी पर बात करेंगे। साथ ही जानेंगे कि- एक्सपर्ट- डॉ. भरत जैन, सीनियर कंसल्टेंट, नियोनेटोलॉजी एंड पीडियाट्रिक्स डिपार्टमेंट, कुकून हॉस्पिटल, चंडीगढ़ सवाल- दिवाली पर बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए घर में सबसे पहले क्या तैयारियां करनी चाहिए? जवाब- इसके लिए पटाखों और ज्वलनशील चीजों को बच्चों की पहुंच से दूर रखें। दीये ऐसी जगह जलाएं जहां बच्चों के टकराने या कपड़ों में आग लगने का रिस्क न हो। साथ ही, बच्चों को बताएं कि आग लगने या चोट पहुंचने पर घबराने के बजाय तुरंत किसी बड़े को बुलाएं। ग्राफिक में सभी सेफ्टी चेकलिस्ट देखिए- सवाल- दिवाली पर बच्चों को पटाखे जलाने की अनुमति देनी चाहिए या नहीं? जवाब- बच्चों को पटाखे जलाने की अनुमति उनकी उम्र, समझ और सुरक्षा को ध्यान में रखकर ही देनी चाहिए। इसके लिए ये बातें ध्यान रखें- सवाल- बच्चों के लिए पटाखे खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? जवाब- बच्चों के लिए पटाखे खरीदते समय उनकी सुरक्षा को प्राथमिकता दें। इसके लिए कुछ सावधानियां बरतें- सवाल- पटाखे जलाने से पहले बच्चों को कौन-सी सावधानियां बतानी–सिखानी चाहिए? जवाब- पटाखे जलाने से पहले बच्चों को ये बातें समझाएं- जो पटाखा जल जाए, उसे पानी के अंदर डाल देना है। सभी सावधानियां ग्राफिक में देखिए- सवाल- पटाखे जलाते समय बच्चों को कैसे कपड़े और जूते पहनाएं? जवाब- पटाखे चलाते हुए क्या पहनना है और क्या नहीं, पूरी डिटेल नीचे ग्राफिक में देखें– सवाल- दिवाली के दौरान बच्चों को दीयों, मोमबत्तियों और पूजा की आग से कैसे बचाएं? जवाब- इसके लिए कुछ सावधानियां बरतें। जैसेकि- सवाल- दिवाली पर घर में फायर सेफ्टी का ख्याल कैसे रखें? जवाब- दिवाली पर घर को आग से सुरक्षित रखने के लिए पहले से कुछ इंतजाम करना जरूरी है। ग्राफिक में सभी इंतजाम देखिए- सवाल- दिवाली पर रंगोली, फूलों और सजावट के सामान से बच्चों को कैसे सुरक्षित रखें? जवाब- इसके लिए कुछ सावधानियां बरतें- सवाल- दिवाली पर बाजार या मेले में बच्चों के साथ जाएं, तो किन बातों का ध्यान रखें? जवाब- पॉइंटर्स से समझिए- सवाल- दिवाली के धुएं और प्रदूषण से बच्चों को कैसे बचाएं? जवाब- पटाखों से निकलने वाला धुआं बच्चों की आंखों और सांस की नली में जलन पैदा कर सकता है। इससे बचाव के लिए कुछ सावधानियां बरतें- सवाल- दिवाली पर बच्चे को चोट लगने या सांस लेने में परेशानी होने पर क्या करें? जवाब- बच्चे की स्थिति के अनुसार प्राथमिक उपचार दें और जरूरत पड़ने पर इमरजेंसी मदद लें। सवाल- दिवाली के दिन लास्ट सेफ्टी चेक्स क्या हैं? जवाब- सोने से पहले कुछ बातें चेक कर लें, जैसेकि- ……………………….. ग्राफिक- विपुल शर्मा ………………………… यह खबर भी पढ़ें… जरूरत की खबर- दिवाली का त्योहार पेट्स की मुसीबत:पेट्स में डर के 8 संकेत, उन्हें पटाखों के शोर से बचाएं, ये 9 बातें ध्यान रखें दिवाली पर घरों में रंग-बिरंगी सजावट होती है, मिठाइयां बनती हैं और आतिशबाजी के साथ त्योहार की रौनक बढ़ जाती है। लोग खुशियां मनाने में जुटे रहते हैं। लेकिन इसी बीच घर के किसी कोने में कोई ऐसा भी होता है, जो पटाखों और तेज म्यूजिक के शोर से सहमा हुआ रहता है। हम बात कर रहे हैं पेट्स यानी पालतू जानवरों की। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

चिर-प्रतिद्वंद्वी आमने-सामने: क्या पाकिस्तान से एशिया कप फाइनल की हार का बदला ले पाएगा भारत?

IND U19 vs PAK U19 Head to Head: भारत और पाकिस्तान के बीच अंडर-19 एशिया कप 2026 में आज रव‍िवार (8 नवंबर) को अल अमरात में महामुकाबला खेला जाएगा. दोनों टीमें अपने शुरुआती मुकाबले जीतकर ग्रुप-ए में शीर्ष पर पहुंचने के लिए आमने-सामने होंगी. यूथ वनडे के इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक 30 मुकाबले हुए हैं, जिसमें भारत ने 17 और पाकिस्तान ने 12 मैच जीते हैं. इस रोमांचक भिड़ंत में पुरानी प्रतिद्वंदिता और पिछली हार का हिसाब चुकता करने का दबाव दोनों युवा टीमों पर रहेगा. Sun, 8 Nov 2026 05:01:02 +0530

  Videos
See all

Waris Pathan | AIMIM | 3-4 बच्चे पैदा करने पर क्या बोले वारिस पठान ? #shorts #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-08T00:22:11+00:00

8 November Diwali Rashifal : कन्या राशि (Virgo) के लिए 8 नवंबर 2026 का राशिफल |Hindi Astrology #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-08T00:20:26+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers