Responsive Scrollable Menu

आकिब नबी पहली बार भारतीय टेस्ट टीम में:बुमराह की जगह श्रीलंका दौरे पर जाएंगे; टीम इंडिया में आने वाले जम्मू-कश्मीर के तीसरे प्लेयर

श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम में बड़ा बदलाव हुआ है। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की जगह आकिब नबी को टीम में शामिल किया गया है। नबी टीम इंडिया में चुने जाने वाले जम्मू-कश्मीर के सिर्फ तीसरे क्रिकेटर हैं। श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज 15 अगस्त से गॉल में शुरू होगी। जसप्रीत बुमराह रविवार को टीम इंडिया से बाहर हो गए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वे घुटने की चोट से नहीं उबर पाए हैं। टीम मैनेजमेंट और BCCI ने उनके लंबे करियर को देखते हुए कोई जोखिम नहीं लेने का फैसला किया है। नबी टेस्ट टीम में चुने जाने वाले जम्मू-कश्मीर के पहले क्रिकेटर 23 साल के आकिब नबी ने रणजी ट्रॉफी 2025-26 में शानदार प्रदर्शन किया था। अब उन्हें भारतीय टेस्ट टीम में मौका मिला है। वे टेस्ट टीम में चुने जाने वाले जम्मू कश्मीर के पहले क्रिकेटर हैं। वैसे, यहां के परवेज रसूल और उमरान मलिक भी भारतीय टीम में चुने जा चुके हैं लेकिन उन्हें सिर्फ वनडे और टी20 टीम में मौका मिला है। दो रणजी सीजन में कुल 104 विकेट चटकाए 29 साल आकिब ने 2025-26 रणजी ट्राफी में मात्र 10 मैचों में 60 विकेट लिए, जिनमें सात बार पांच विकेट लेने का कारनामा शामिल है। पिछले दो रणजी सीजन में आकिब नबी ने कुल 104 विकेट लिए हैं। इनमें 2025-26 में 60 और पिछले सीजन में 44 विकेट शामिल हैं। इन आंकड़ों ने आकिब नबी का लाल गेंद क्रिकेट में देश के सबसे प्रभावशाली गेंदबाजों में शुमार कर दिया है। आकिब का नाकआउट मुकाबलों में प्रदर्शन विशेष रूप से शानदार रहा। आकिब ने क्वार्टरफाइनल में मध्य प्रदेश, सेमीफाइनल में बंगाल और फाइनल में कर्नाटक के विरुद्ध निर्णायक गेंदबाजी की। इन प्रदर्शनों ने न केवल जम्मू-कश्मीर को पहली बार रणजी ट्राफी का खिताब दिलाया बल्कि दबाव में उनके धैर्य को भी प्रदर्शित किया। इंडिया ए के साथ श्रीलंका दौरे पर थे नबी आकिब नबी हाल ही में इंडिया ए टीम के साथ श्रीलंका दौरे पर भी गए थे। वहां उन्होंने दो प्रथम श्रेणी मैचों में छह विकेट लिए थे। शुभमन गिल के नेतृत्व में उतरेगी टीम श्रीलंका दौरे पर भारतीय टेस्ट टीम की कमान शुभमन गिल संभालेंगे। केएल राहुल उपकप्तान होंगे। विकेटकीपर के रूप में ऋषभ पंत और ध्रुव जुरेल टीम का हिस्सा हैं। भारतीय टीम के लिए विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में पहुंचने के लिहाज से यह सीरीज जीतनी जरूरी है। भारत को साउथ अफ्रीका के खिलाफ पिछली घरेलू टेस्ट सीरीज में 0-2 से हार मिली थी। ------------------------------------------------ स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… जसप्रीत बुमराह श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर:घुटने की चोट से उबर नहीं पाए, 15 अगस्त से खेली जाएगी सीरीज भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। सीरीज का पहला मैच 15 अगस्त से गॉल में खेला जाएगा। बुमराह बाएं घुटने की चोट से उबर रहे थे। बेंगलुरु में मौजूद BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में उनका रिहैबिलिटेशन चल रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक बोर्ड की मेडिकल टीम ने उन्हें अभी वापसी न करने की सलाह दी है। उन्हें पूरी तरह ठीक होने तक आराम करने को कहा गया है। पूरी खबर

Continue reading on the app

Lock Upp 2: हर्षद चोपड़ा बने पहले फाइनलिस्ट, शिवांगी जोशी शो से बाहर; फैंस बोले- इमोशनल ब्लैकमेल करके जीता टास्क

Lock Upp 2 First Finalist: Lock Upp 2 का ग्रैंड फिनाले अब बेहद करीब है। ऐसे में शो के नए एपिसोड ने दर्शकों को बड़ा झटका दिया। एक तरफ हर्षद चोपड़ा पहले फाइनलिस्ट बन गए, वहीं मजबूत दावेदार मानी जा रही शिवांगी जोशी शो से बाहर हो गईं। जिसेके बाद सोशल मीडिया पर फैंस के बीच भी बहस छिड़ गई।

ऐसे बने पहले फाइनलिस्ट

फिनाले से पहले शो में एक खास टास्क रखा गया, जिसमें कंटेस्टेंट्स को पहला फाइनलिस्ट चुनना था। शुरुआत में श्रेया कालरा, राम कपूर, शिल्पा शिंदे, लैला और आकांक्षा चमोला इस रेस से बाहर हो गए। आखिर में मुकाबला सिर्फ हर्षद चोपड़ा और शिवांगी जोशी के बीच रह गया। दोनों को एक सेल में भेजा गया, जहां उन्हें तय करना था कि फाइनलिस्ट कौन बनेगा। लेकिन दोनों ही एक-दूसरे को मौका देना चाहते थे और फैसला नहीं ले पा रहे थे।

हर्षद की बात से बदला गेम

इसी दौरान हर्षद ने खुलासा किया कि उन्होंने पिछले टास्क में जानबूझकर हार स्वीकार की थी ताकि शिवांगी को फायदा मिल सके। उन्होंने कहा कि पूरे सीजन वह दूसरों के लिए खेलते रहे, लेकिन अब वह पहली बार अपने लिए खड़ा होना चाहते हैं। हर्षद की यह बात सुनकर शिवांगी हैरान रह गईं। कुछ देर बाद उन्होंने सेल से बाहर निकलने का फैसला किया और हर्षद शो के पहले फाइनलिस्ट बन गए। हालांकि बाद में शिवांगी ने कहा कि वह नहीं मानतीं कि हर्षद उनसे ज्यादा हकदार हैं।

श्रेया ने दिया बड़ा झटका

ड्रामा यहीं खत्म नहीं हुआ। एक खास पावर जीतने के बाद श्रेया कालरा को किसी एक कंटेस्टेंट को बाहर करने का अधिकार मिला। सभी को उम्मीद थी कि वह योगेश रावत या आकांक्षा चमोला को बाहर करेंगी, लेकिन उन्होंने सभी को चौंकाते हुए शिवांगी जोशी को एलिमिनेट कर दिया। शिवांगी का बाहर होना घरवालों और दर्शकों, दोनों के लिए बड़ा झटका साबित हुआ।

फैंस के बीच छिड़ी बहस
एपिसोड के बाद सोशल मीडिया पर फैंस की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। कुछ लोगों ने श्रेया की चाल को सीजन की सबसे स्मार्ट मूव बताया। वहीं कई यूजर्स ने हर्षद चोपड़ा पर 'इमोशनल ब्लैकमेल' करने का आरोप लगाया। 

यह भी पढ़े-  '6 महीने में मेरी मौत...' राम कपूर का चौंकाने वाला खुलासा, पत्नी गौतमी से भी छुपाई थी ये बात!

Continue reading on the app

  Sports

संगीन आरोप में महीनों तक जेल में रहा, टीम ने भी सस्पेंड किया, अब वो ही बना देश का कप्तान

करीब 4 महीने तक जेल में रहने और कुछ महीने तक टीम से बाहर रहने के बाद जब इस खिलाड़ी की टीम में वापसी हुई थी, तो उस पर खासा बवाल मचा था. आखिरकार अदालत ने इस क्रिकेटर को बरी कर दिया था. Mon, 10 Aug 2026 22:19:28 +0530

  Videos
See all

Black And White Podcast With Anjana Om Kashyap: CM Soren | Ranchi Protest | Colombia Earthquake | MP #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-10T17:45:06+00:00

DasTak With Sayeed Ansari: छात्र आंदोलन ने Soren सरकार को टेंशन में डाल दिया? | Ranchi Protest | JMM #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-10T17:46:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers