बड़े बजट की फिल्म की तैयारी में अक्षय और अहमद:‘वेलकम टू द जंगल’ के बाद फिर साथ आएंगे दोनों, नई स्टोरी पर चर्चा जारी
बॉक्स ऑफिस पर ‘वेलकम टू द जंगल’ की सफलता के बाद अक्षय कुमार और निर्देशक अहमद खान की जोड़ी एक बार फिर बड़े परदे पर लौट सकती है। फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े सूत्रों के मुताबिक ‘दोनों नई फिल्म को लेकर शुरुआती स्तर पर चर्चा कर रहे हैं। अभी तक किसी एक कहानी या जॉनर पर अंतिम मुहर नहीं लगी है, लेकिन कई अलग-अलग विषयों पर विचार-विमर्श जारी है। यदि सब कुछ योजना के अनुरूप रहा तो आधिकारिक घोषणा तारीखों और स्क्रिप्ट के अंतिम रूप लेने के बाद की जा सकती है।’ शेड्यूल और स्क्रिप्ट सबसे बड़ी चुनौती अक्षय और अहमद के नए प्रोजेक्ट के सामने सबसे बड़ी चुनौती सही कहानी और शूटिंग शेड्यूल तय करना है। अक्षय पहले से कई फिल्मों की शूटिंग और रिलीज की तैयारियों में बिजी हैं। वहीं, अहमद भी अपने दूसरे प्रोजेक्ट्स को अंतिम रूप देने में लगे हुए हैं। ऐसे में नई फिल्म की घोषणा से पहले दोनों अपनी उपलब्ध तारीखों और प्रोडक्शन टाइमलाइन पर काम कर रहे हैं। पिछले कुछ समय से ऐसी चर्चाएं भी थीं कि अहमद खान अपनी अगली फिल्म टाइगर श्रॉफ और शनाया कपूर के साथ एक ज़ॉम्बी कॉमेडी के रूप में शुरू कर सकते हैं। इसके अलावा ‘वेलकम’ फ्रेंचाइज की अगली फिल्म को लेकर भी अलग-अलग तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं। एक्शन फिल्मों में हिट रही है जोड़ी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों का मानना है कि अहमद की निर्देशन शैली और अक्षय की स्क्रीन प्रेजेंस एक्शन फिल्मों में अच्छा तालमेल बनाती है। दोनों पहले भी साथ काम कर चुके हैं और एक-दूसरे की कार्यशैली से अच्छी तरह परिचित हैं। ऐसे में अगर नया प्रोजेक्ट आगे बढ़ता है, तो उसमें बड़े स्तर के एक्शन देखने की संभावना जताई जा रही है। ट्रेड एक्सपर्ट्स का कहना है कि पिछले कुछ वर्षों में दर्शकों की पसंद में काफी बदलाव आया है। अब सिर्फ एक्शन या सिर्फ कॉमेडी के बजाय ऐसी फिल्मों को ज्यादा पसंद किया जा रहा है, जिनमें एक्शन, कॉमेडी, ड्रामा और मनोरंजन के दूसरे तत्वों का संतुलित मेल हो। यही वजह है कि अक्षय और अहमद की संभावित नई फिल्म को भी एक बड़े कमर्शियल एंटरटेनर के रूप में तैयार किए जाने की चर्चा है। निर्माता को लेकर भी जारी हैं चर्चाएं सूत्रों के मुताबिक...‘अक्षय और अहमद की संभावित नई फिल्म के निर्माता को लेकर भी इंडस्ट्री में कई तरह की चर्चाएं हैं। दोनों लंबे समय से कई बड़े प्रोडक्शन हाउस के साथ काम करते रहे हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि यह प्रोजेक्ट किसी बड़े बैनर के तहत बन सकता है। हालांकि, अभी तक मेकर्स ने किसी निर्माता के नाम की घोषणा नहीं की है।’ नए प्रोजेक्ट के लिए कई जॉनर पर विचार कर रहे हैं दोनों ‘वेलकम टू द जंगल’ की सफलता ने निर्माता-निर्देशकों का भरोसा अक्षय और अहमद की जोड़ी पर और मजबूत किया है। यही वजह है कि दोनों अब एक नए प्रोजेक्ट पर साथ काम करने की संभावनाएं तलाश रहे हैं। शुरुआती चर्चाओं में एक्शन कॉमेडी, रोमांटिक एक्शन ड्रामा और पूरी तरह एक्शन आधारित फिल्म जैसे कई जॉनर पर विचार किया जा रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार ‘अक्षय के पास भी एक ऐसी कहानी है, जिस पर दोनों के बीच शुरुआती स्तर पर चर्चा हो चुकी है। हालांकि अभी तक किसी प्रोजेक्ट की घोषणा नहीं की गई है। पिछले कुछ वर्षों में हिंदी सिनेमा में सफल अभिनेता-निर्देशक जोड़ियों का दोबारा साथ आना एक आम ट्रेंड बन गया है।
Bhumi Pednekar: PM मोदी वाले बयान पर घिरीं भूमि पेडनेकर, युवाओं को नसीहत देना पड़ा भारी; यूजर्स ने पूछे तीखे सवाल
Bhumi Pednekar: एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर इन दिनों अपने एक बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने NEET-UG 2026 प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ लगाए गए अभद्र नारों पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। हालांकि, उनका यह बयान सोशल मीडिया पर कई लोगों को पसंद नहीं आया और उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ा।
भूमि ने वीडियो शेयर कर क्या कहा?
भूमि पेडनेकर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने प्रदर्शन के दौरान इस्तेमाल की गई भाषा पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि युवाओं को अपनी नाराजगी जाहिर करने और विरोध करने का पूरा अधिकार है, लेकिन किसी के लिए अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल सही नहीं है।
भूमि ने कहा,"जो वीडियो सामने आ रहे हैं, उनमें जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल हो रहा है और हमारे देश के युवा जिस तरह बात कर रहे हैं, वह हमारी संस्कृति नहीं है। हम उस व्यक्ति के बारे में बात कर रहे हैं जो देश के सबसे बड़े पद पर है।"
उन्होंने आगे कहा कि जिस तरह लोग अपने परिवार के बड़े लोगों से सम्मान के साथ बात करते हैं, उसी तरह सार्वजनिक जीवन में भी भाषा की मर्यादा बनाए रखनी चाहिए।
सिनेमा और समाज पर भी रखी बात
भूमि ने कहा कि किसी भी मुद्दे पर बातचीत सम्मान और शांति के साथ होनी चाहिए। उन्होंने शिक्षा और महिलाओं के खिलाफ हिंसा जैसे गंभीर विषयों पर एकजुट होकर चर्चा करने की अपील की। एक्ट्रेस ने कहा कि अगर बातचीत से सम्मान और समझदारी खत्म हो जाएगी तो समाज में सकारात्मक बदलाव लाना मुश्किल होगा।
सोशल मीडिया पर लोगों ने किया विरोध
भूमि के इस वीडियो के बाद कई सोशल मीडिया यूजर्स ने उनकी आलोचना शुरू कर दी। लोगों का कहना था कि उन्होंने सिर्फ प्रदर्शनकारियों की भाषा पर सवाल उठाए, लेकिन छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर कुछ नहीं कहा। एक यूजर ने लिखा कि भाषा की आलोचना करना जरूरी है, लेकिन प्रदर्शनकारियों के साथ हुई हिंसा पर भी बात होनी चाहिए।
वहीं, कुछ लोगों ने सवाल किया कि अगर नेताओं की ओर से भी गलत भाषा का इस्तेमाल किया जाता है तो क्या उस पर भी इसी तरह प्रतिक्रिया दी जाएगी।
यूजर्स ने लगाया ये आरोप
कई लोगों ने भूमि पर आरोप लगाया कि उन्होंने आंदोलन के एक हिस्से को तो मुद्दा बनाया, लेकिन उस वजह पर बात नहीं की जिसके कारण छात्र सड़कों पर उतरे थे।
एक यूजर ने लिखा कि युवाओं से बेहतर व्यवहार की उम्मीद करना सही है, लेकिन सत्ता में बैठे लोगों से जवाबदेही मांगना भी उतना ही जरूरी है। कुछ लोगों का कहना था कि सिर्फ प्रदर्शनकारियों के तरीके पर चर्चा करने से आंदोलन के असली मुद्दे पीछे छूट जाते हैं।
क्या है NEET-UG 2026 प्रदर्शन मामला?
NEET-UG 2026 पेपर लीक विवाद के बाद देशभर में छात्रों ने प्रदर्शन किया था। बड़ी संख्या में छात्र दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंचे और शिक्षा व्यवस्था में सुधार के साथ शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। 20 जुलाई को छात्रों के संसद मार्च के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच टकराव हुआ था। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में लाठीचार्ज और आंसू गैस के इस्तेमाल किए गए थे।
यह भी पढ़े- 'ये हमारी संस्कृति नहीं है': PM Modi के खिलाफ अभद्र नारों पर बोलीं Bhumi Pednekar; युवाओं से की खास अपील
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
Haribhoomi












