Responsive Scrollable Menu

अमेरिकी महिला ने भारत में कराया आंखों का ऑपरेशन, इलाज से हुई प्रभावित, बोली- अमेरिका में ऐसा संभव नहीं!

अमेरिका से भारत घूमने आई महिला ने बेंगलुरु में अपनी आंखों की सर्जरी करवाई और भारतीय हेल्थकेयर सिस्टम की तारीफ की. बिना हेल्थ इंश्योरेंस के कराए गए इलाज के बाद उसने बताया कि अब वह दोनों आंखों से लगभग 20/20 देख पा रही है. महिला ने अपने अनुभव की तुलना अमेरिका की स्वास्थ्य व्यवस्था से करते हुए कहा कि वहां ऐसा अनुभव मिलना मुश्किल है.

Continue reading on the app

A20 Pro चिप और Wi-Fi 7 से लैस नया iPad mini लॉन्च, 60 फीसदी तेज CPU परफॉर्मेंस

हाल ही में एपल ने भारत में अपने नए iPad mini को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस बार छोटे आईपैड में कई बदलाव किए हैं। नए मॉडल में 8.5 इंच की OLED डिस्प्ले,  A20 Pro चिप और पहले से पतला डिजाइन मिलता है। इसके अलावा, डिवाइस में IP67 रेटिंग, Wi-Fi 7 और Bluetooth 6 सपोर्ट भी दिया गया है। कंपनी के मुताबिक, नए आईपैड में CPU, ग्राफिक्स और AI परफॉर्मेंस को भी बेहतर बनाया जा सकता है।

आपको बताते चलें कि, इसकी शुरुआती कीमत 82,900 रुपये रखी गई है। आइए आपको iPad mini के फीचर्स, कीमत और वेरिएंट के बारे में बताते हैं।

Apple iPad mini 2026: 8.5 इंच की OLED स्क्रीन

- नए iPad Mini का सबसे बड़ा बदलाव इसकी डिस्प्ले है। इसमें 8-5 इंच की OLED स्क्रीन दी गई है। वहीं, पिछले मॉडल में 8.3 इंच की LCD डिस्प्ले मिलती थी। OLED पैनक की मदद से रंग ज्यादा बेहतर दिखेंगे और स्क्रीन पर गहरे काले रंग के साथ कॉन्ट्रास्ट भी अच्छा मिलेगा।

- इसकी पीक ब्राइटनेस 1,200 निट्स तक जाती है। इससे तेज रोशनी में स्क्रीन पर कंटेंट देखना आसान हो सकता है। एपल ने चुनिंदा 256GB और 512GB वेरिएंट में नैनो-टेक्स्चर ग्लास का ऑप्शन भी दिया है। इसकी मदद से तेज रोशनी में स्क्रीन पर पड़ने वाली चमक कम करने में मदद मिलती है। लेकिन, इस ऑप्शन के लिए ग्राहकों को अधिक पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं।

पतला और हल्का हुआ iPad Mini

- इस बार Apple ने नए आईपैड मिनी के डिजाइन में भी बदलाव किया है। वैसे यह पिछले मॉडल की तुलना में 15 फीसदी पतला और हल्का है। फिर Wi-Fi मॉडल की मोटाई 5.4mm और वजन करीब 0.56 पाउंड यानी 254 ग्राम है।

- नए मॉडल को मिडनाइट और स्टारलाइट कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। हल्के वजन और पतले डिजाइन के कारण इसे बैग में रखना और लंबे समय तक हाथ में पकड़कर इस्तेमाल करना सबसे आसान हो सकता है।

A20 Pro चिप से मिलेगी तेज परफॉर्मेंस

- आपको बताते चलें कि, नए iPad mini में A20 Pro चिप दी गई है, जो 2nm प्रोसेस पर बेस्ड है। एपल ने बताया कि इस नए मॉडल का CPU पिछले मॉडल के मुकाबले 60 फीसदी तक तेज है। वहीं, ग्राफिक्स परफॉर्मेंस 2.7 गुना और AI परफॉर्मेंस 4.5 गुना तक बेहतर हुई है।

- लेकिन अलग-अलग स्टोरेज वेरिएंट में चिप के कॉन्फिगरेशन में काफी अंतर है। 128GB और 256GB मॉडल में 5-कोर CPU, 7-कोर GPU और 16-कोर Neural Enigine दिया गया है। वहीं, 512GB वेरिएंट में 6-कोर CPU और डुअल 16-कोर Neural Engine मिलता है।

- इसके अपग्रेड से फोटो और वीडियो एडिटिंग, मल्टीटास्किंग और एआई आधारित फीचर्स इस्तेमाल करने में मदद मिल सकती हैं।

Apple iPad mini 2026 की कीमत और वेरिएंट

Apple के नए iPad mini की शुरुआत कीमत 82,900 रुपये है। यह कीमत 128GB स्टोरेज वाले Wi-Fi मॉडल की है। वहीं, हाई स्टोरेज, सेल्युलर कनेक्टिविटी और नैनो-टैक्स्चर ग्लास के लिए ग्राहकों को अधिक कीमत चुकानी पड़ सकती हैं।

Continue reading on the app

  Sports

मोहम्मद शमी ने एक साल तक क्यों टाला रिटायरमेंट? संन्यास के बाद इस शख्स पर फूटा कोच का गुस्सा

मोहम्मद शमी पिछले डेढ़ साल से भी ज्यादा वक्त से टीम इंडिया से बाहर चल रहे थे, जबकि साढ़े 3 साल से उन्होंने कोई टेस्ट मैच नहीं खेला था. मगर एक आखिरी उम्मीद उन्हें थी वापसी की, जो टूट गई. Sat, 07 Nov 2026 23:01:38 +0530

  Videos
See all

Israel New PM: नेतन्याहू की गई कुर्सी, 67 सांसदों ने आइजनकोट को दिया समर्थन। Isreal Election #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-07T20:00:20+00:00

पटाखों की चिंगारी से दुकान में लगी भीषण आग |#shorts #shortvideo #viralvideo #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-07T19:45:22+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers