Responsive Scrollable Menu

Horoscope 02 August 2026 Aaj Ka Rashifal: सभी 12 राशियों का कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें आज का राशिफल

आज कई राशियों के लिए आर्थिक उन्नति और व्यापार में तरक्की के योग बन रहे हैं, जिससे विशेष सफलताएं मिलेंगी। हालांकि, कुछ जातकों को गलतफहमी, स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं और घरेलू विवादों का सामना करना पड़ सकता है, ऐसे में धैर्य और विवेक से काम लेना ज़रूरी होगा।

मेष 

सब तरफ से अशुभ समाचार। परिस्थितियों में सुधार होगा। मित्र के सहयोग से परिश्रम फलीभूत होगा। साझेदारी में काम से लाभ होगा।

वृष

गलतफहमी और अफवाहों से चिंता बढ़ेगी। घर परिवार में सुखद स्थिति। सावधानी से चलें और निवेश करें। सम्मान करोगे तो सम्मान पाओगे।

मिथुन

परिश्रम के अनुसार सफलता मिलेगी। चिंताओं से मुक्ति मिलेगी। रोजगार तथा अन्य आर्थिक कार्यों में सफलता। बुद्धिमानी से जटिल कार्य आसान होगा।

कर्क

अनुकूल वातावरण से मन प्रसन्न रहेगा। धनागमन से खुशी होगी। परिश्रम के अनुरूप लाभ मिलने की खुशी। स्वभाव में उग्रता आएगी, संयम रखें।

सिंह

घर हो या दफ्तर निष्ठा से काम करेंगे। जरूरी काम दोपहर तक होने चाहिए। स्वास्थ्य में सुधार और मन में शांति महसूस करेंगे। डूबा हुआ धन वापिस मिलेगा।

कन्या

अविस्मरणीय दिन बनेगा। रोजगार व्यापार की जगह पर ख्याति और ईमानदारी के चर्चें। शुभ समाचार मिलेंगे। दाम्पत्य जीवन मधुरतम होगा।

तुला

दिन सामान्य है, जोखिम न उठाएं। अनावश्यक विवाद होगा, दिन अशुभ। सफलताओं भरा दिन है आगे बढ़ें। यात्रा करने से बचना चाहिए।

वृश्चिक 

सामाजिक कार्यों और समारोह में भाग ले सकते हैं। परिस्थितियों के अनुकूल आचरण करेंगे। चल-अचल संपत्ति विवाद हो सकता है। व्यवसाय में विस्तार की योजना बनेगी।

धनु

मामा पक्ष से विशेष समाचार मिलेगा। वरिष्ठों के कृपापात्र बने रहेंगे। कुछ कामों में आशातीत सफलता मिलेगी। अच्छा दिन, शक्ति सामर्थ्य बढ़ेंगे। 

मकर 

गंभीर समस्या सुलझ जाएगी। आता हुए धन रूकेगा- निराशा होगी। किसी पर विश्वास न करें, कई बार सोंचे। आर्थिक स्थिति के लिए ठोस प्रस्ताव मिलेगा।

कुंभ

कुछ जरूरी दस्तावेज गुम हो सकते हैं। दीर्घकाल में चला आ रहा विवाद समाप्त होगा। मौजमस्ती के लिए थिएटर या पिकनिक जा सकते हैं। संक्रामक रोगों से बचें।

मीन

जरूरी काम 12 बजे तक कर लें। स्वयं को उपेक्षित और हताश महसूस करेंगे। वरिष्ठ जनों का आर्शीवाद और सहयोग मिलेगा। बैंक बैलेंस बढ़ने की खुशी होगी।

Continue reading on the app

सैमसंग, ओप्पो और रियलमी के फोन ₹3000 तक महंगे होंगे:रैम-चिप महंगी होने से अगस्त के पहले हफ्ते में बढ़ेंगे दाम; शाओमी भी बढ़ाएगी कीमतें

अगस्त के पहले हफ्ते से सैमसंग, ओप्पो, रियलमी, शाओमी और रेडमी के कई स्मार्टफोन महंगे होंगे। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपोनेंट की बढ़ती कॉस्ट के कारण कंपनियां अपने हैंडसेट्स के दाम 1000 रुपए से लेकर 3000 रुपए तक बढ़ाएंगी। स्मार्टफोन के अलावा शाओमी चुनिंदा स्मार्ट TV मॉडल के दाम भी बढ़ाने की तैयारी में है। रिपोर्ट के अनुसार, AI डेटा सेंटर्स की भारी मांग के चलते रैम और नंद जैसे मेमोरी कंपोनेंट्स की लागत काफी बढ़ गई है, जिससे मेमोरी का संकट खड़ा हो गया है। हालांकि, कंपनियों ने दाम बढ़ाने को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। किन मॉडल्स पर कितनी कीमत बढ़ेगी 1. सैमसंग: A और F सीरीज के बजट फोन महंगे होंगे सैमसंग अपनी पॉपुलर A और F सीरीज के बजट और मिड-रेंज फोन्स की कीमतें बढ़ा सकती है। इनमें गैलेक्सी A07 4G, गैलेक्सी A07 5G, गैलेक्सी F17 5G और गैलेक्सी A17 5G शामिल हैं। वैरिएंट के हिसाब से इनमें 1,000 रुपए से 3,000 रुपए तक का इजाफा देखा जा सकता है। 2. ओप्पो: A सीरीज के फोन की कीमतें बढ़ेंगी ओप्पो अगस्त के पहले हफ्ते में अपनी लोकप्रिय A सीरीज के स्मार्टफोन के दाम बढ़ाने की तैयारी कर रहा है। इसमें ओप्पो A6x 5G और ओप्पो A6 5G स्मार्टफोन शामिल हैं। 3. रियलमी: C83 और P सीरीज होंगी महंगी रियलमी के कई मॉडल्स के दाम बढ़ने जा रहे हैं, हालांकि कुल कितने फोन प्रभावित होंगे इसकी सटीक जानकारी अभी नहीं है। इसमें रियलमी C83 और P4 सीरीज के डिवाइसेज शामिल हैं। 4. रेडमी और शाओमी: फोन्स ₹2,000 तक महंगे, टीवी के दाम भी बढ़ेंगे शाओमी अपने बजट ब्रांड रेडमी के साथ-साथ टीवी सेगमेंट में भी कीमतें बढ़ा रहा है। रेडमी A7 4G और रेडमी A7 प्रो 4G के दाम बढ़ने की उम्मीद है। दोनों ही मॉडल में लगभग 2,000 रुपए तक की बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं, शाओमी अपनी 2025 TV लाइनअप की कीमतों में बढ़ोतरी करेगी, जिसमें QLED TV FX प्रो मॉडल्स शामिल हैं। इनकी कीमतों में 500 रुपए से 2000 रुपए तक का इजाफा देखने को मिल सकता है। 5. नथिंग: 1 अगस्त से नथिंग फोन 4a के बढ़ेंगे दाम रिपोर्ट्स के मुताबिक, नथिंग फोन 4a की कीमतों में 1 अगस्त से ही बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। वजह: AI डेटा सेंटर की वजह से गहराया मेमोरी संकट स्मार्टफोन और इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनियों पर लागत बढ़ने का दबाव है, क्योंकि ग्लोबल मार्केट में AI डेटा सेंटर्स की मांग बहुत तेजी से बढ़ी है। इन AI डेटा सेंटर्स को तैयार करने और चलाने के लिए भारी मात्रा में हार्डवेयर मेमोरी कंपोनेंट्स जैसे रैम (RAM) और नंद (NAND) की जरूरत पड़ रही है। सप्लाई सीमित होने और मांग काफी ज्यादा होने की वजह से कंपोनेंट्स की कीमतें आसमान छू रही हैं, जिससे गैजेट मैन्युफैक्चरिंग कॉस्ट सीधे तौर पर प्रभावित हुई है।

Continue reading on the app

  Sports

सीओई कोई रिहैब सेंटर नहीं है... चोटिल खिलाड़ियों पर उठे सवाल तो फूटा वीवीएस लक्ष्मण का गुस्सा

भारतीय क्रिकेट टीम में इन दिन चोटिल खिलाड़ियों को लेकर एक बड़ा मुद्दा बन गया है. इसे लेकर नेशनल क्रिकेट एकेडमी के हेड और बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने बेंगलुरु ने मीटिंग की. इस मीटिंग के बाद वीवीएस लक्ष्मण ने सवालों का जवाब देते हुए कहा कि एनसीए का सेंटर ऑफ एक्सीलेंस कोई रिहैब सेंटर नहीं है जो यहां चोटिल खिलाड़ियों को ठीक करने का काम किया जाएगा. Sun, 9 Aug 2026 14:00:53 +0530

  Videos
See all

UP Election 2027 की तैयारी शुरू हो गई है? मोदी-योगी की मुलाकात के मायने क्या हैं? CM Yogi | PM Modi #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-09T09:41:35+00:00

हिंदुओं के देश नेपाल में मंदिरों से ज्यादा मस्जिद मदरसे, प्रशासन से जांच की मांग | Nepal News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-09T09:44:59+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers