Responsive Scrollable Menu

Sawan Somwar 2026: जानिए अपनी राशि के अनुसार शिव अभिषेक का सही विधान और विशेष ज्योतिषीय लाभ

3 अगस्त 2026 को है सावन का पहला सोमवार। इस दिन महादेव की कृपा प्राप्त करने के लिए कई सार उपाय किए जाते हैं। मान्यता है कि इस दिन श्रद्धा भाव और विधि-विधान से शिवलिंग का अभिषेक करने से जीवन की परेशानियां दूर हो जाती हैं। 
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अगर आप अपनी राशि के अनुसार शिवलिंग पर अभिषेक करते हैं, तो ग्रह दोष शांत हो जाते हैं। वहीं, कुंडली में ग्रहों की स्थिति मजबूत बनती हैं, जिससे शुभ फल प्राप्त होने की संभावना बढ़ जाती है। आइए आपको सावन के पहले सोमवार को राशि के अनुसार साधक को किस वस्तु से शिवलिंग पर अभिषेक करना चाहिए।

राशि के अनुसार करें शिव अभिषेक
मेष राशि: इस दिन मेष राशि वालों के शहद से अभिषेक करना चाहिए। ऐसा करने से आत्मविश्वास बढ़ता है और कार्यों में सफलता प्राप्ति के योग बन जाते हैं।

वृषभ राशि: जातक को दूध और दही से अभिषेक करना चाहिए। इससे सुख-समृद्धि बढ़ती है।

मिथुन राशि: इस दिन आप गन्ने के रस से अभिषेक करना चाहिए। इससे शुभ परिणाम मिलते हैं।

कर्क राशि: सावन के सोमवार को कर्क राशि वाले दही से शिवलिंग पर अभिषेक करें। ऐसा करने से मानसिक शांति प्राप्त होती है।

सिंह राशि: इस राशि के जातकों को शहद से अभिषेक करना चाहिए। ऐसा करने से मान-सम्मान बढ़ता है।

कन्या राशि: इस दिन कन्या राशि के जातकों को भांग मिश्रित जल से अभिषेक करना चाहिए। इससे आपके घर में सुख-समृद्धि भंडार लग जाएगा

तुला राशि: यह लोग घी से अभिषेक करें। ऐसा करने दांपत्य जीवन में मुधरता आती है।

वृश्चिक राशि: इन लोगों को गंगाजल में गुलाब जल मिलाकर अभिषेक करें। ऐसा करने से धन लाभ के योग बनते हैं।

धनु राशि: जल में पीली सरसों को मिलाकर अभिषेक करें। इससे भाग्य मजबूत बनता है।

मकर राशि: आपको जल में काले तिल मिलाकर शिवलिंग पर अभिषेक करना है।

कुंभ राशि: इस दिन पंचामृत से अभिषेक करें। ऐसा करने से बाधाएं दूर होती है।

मीन राशि: इस राशि के जातक को केसर मिश्रित दूध से अभिषेक करना चाहिए। इस उपाय के करने से भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है। 

Continue reading on the app

Sawan Somvar 2026: सावन सोमवार पर कालसर्प दोष और Shani Dosh से मुक्ति के लिए अपनाएं ये अचूक ज्योतिषीय Remedies

भोलेनाथ का सबसे प्रिय महीना सावन चल रहा है। 3 अगस्त को सावन के सोमवार का पहला व्रत रखा जाएगा। इस दिन देशभर के सभी शिवालयों में पूजा-पाठ और शिव यात्राओं की भव्य रौनक देखने को मिलती हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, सावन सोमवार के शुभ दिन पर भोलेनाथ की पूजा-अर्चना करने से साधक के धन-धान्य में वृद्धि होने के साथ-साथ जीवन में स्थिरता आती हैं। अगर आप लंबे समय से समस्याओं से परेशान चल रहे हैं, तो सावन के सोमवार व्रत में ये उपाय जरुर करें। आइए आपको इन उपायों के बारे में बताते हैं।

सावन के सोमवार के उपाय
- सावन के सोमवार के दिन शिवलिंग पर आप केसर मिश्रित जल अर्पित कर सकते हैं। ऐसा करने से भगवान शिव प्रसन्न होंगे और योग्य जीवनसाथी मिलने की संभावना बढ़ जाती है।

- इस दिन चांदी या तांबे के नाग-नागिन की पूजा करें। इस उपाय के करने से कालसर्प दोष दूर हो जाता है अन्य दोष भी कम हो जाते हैं।

- इस दिन आप काले तिल से जलाभिषेक करें। इसके प्रभाव से शनि दोष से राहत और नकारात्मकता दूर हो जाती है।

 - सावन के सोमवार के दिन 9 नागों का स्मरण करें। इससे कालसर्प दोष दूर हो जाएगा।

 - इस दिन कच्चे दूध और शहद से अभिषेक करें। जिससे जीवन में सुख-समृद्धि के योग बनते हैं।

 - अगर आप भगवान शिव को जल और सुगंधित फूल अर्पित करने से उनकी कृपा प्राप्त होती है। इससे शुभ फल मिलने के साथ जीवन की बाधाएं दूर होती है।

 - किसी भी तरह का भय को दूर करने के लिए एकाग्रता के साथ महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें। मंत्र के जप करने से मन के डर और भय दूर होते हैं और मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव होता है। 

Continue reading on the app

  Sports

The Hundred: सिर्फ नाम नहीं, काम में भी रॉकेट… ट्रेंट को रोकना हुआ मुश्किल, लगातार जीत लिए इतने मैच

इंग्लैंड की लीग में ट्रेंट रॉकेट्स का जलवा जारी है और इस टीम को रोक पाना फिलहाल मुश्किल नजर आ रहा है. अपने सातवें मैच में ट्रेंट ने 60 गेंदों में 102 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया. Sun, 09 Aug 2026 01:20:10 +0530

  Videos
See all

Viral Video:चलती ट्रेन, फिसला कदम, फिर चमत्कार! #viralvideo #viralshorts #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-08T22:45:27+00:00

Women Reservation Bill पर Kiren Rijiju ने ऐसा क्या कहा जिस पर Congress ने खोल दिया मोर्चा ? #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-08T22:35:05+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers