Responsive Scrollable Menu

Hyderabad में छात्र की आत्महत्या पर कॉलेज Principal और लेक्चरर गिरफ्तार

हैदराबाद, सात नवंबर हैदराबाद में होटल मैनेजमेंट के 20-वर्षीय एक छात्र को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में एक कॉलेज के प्राचार्य और एक व्याख्याता को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। कॉलेज के प्राचार्य और व्याख्याता ने द्वितीय वर्ष के इस छात्र का फोन वापस करने से कथित तौर पर इनकार कर दिया, जिसके बाद उसने शुक्रवार को किराए के अपने कमरे में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली।

छात्र द्वारा व्याख्याता की एक ‘मॉर्फ्ड’ (छेड़छाड़ की हुई) फोटो बनाने के आरोप के बाद उसका फोन जब्त किया गया था। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, “व्याख्याता ने इस आरोप के बाद छात्र का फोन ले लिया था कि उसने एआई के जरिये व्याख्याता की मॉर्फ्ड फोटो बनाई थी। इसके बाद व्याख्याता ने छात्र का फोन प्राचार्य को सौंप दिया।” शिकायत का हवाला देते हुए अधिकारी ने बताया कि छात्र की ओर से माफी मांगे जाने के बावजूद, पिछले एक हफ्ते से उसका फोन वापस नहीं किया गया था।

अधिकारी ने कहा कि इस वजह से वह अपमानित और परेशान महसूस कर रहा था और उसने यह आत्मघाती कदम उठा लिया। अधिकारी ने बताया कि एसआर नगर थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 108 (आत्महत्या के लिए उकसाना) के तहत मामला दर्ज किया गया है, और प्राचार्य तथा व्याख्याता को गिरफ्तारी के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Continue reading on the app

त्योहारी सीजन के बीच महाराष्ट्र एफडीए ने 43 खाद्य लाइसेंस किए निलंबित, 63 लाख रुपए मूल्य का खाद्य पदार्थ भी जब्त

मुंबई, 7 नवंबर (आईएएनएस)। महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए)- जिसके प्रमुख आयुक्त तुकाराम मुंडे हैं- ने दीपावली से पहले चलाए गए एक विशेष प्रवर्तन अभियान के दौरान 43 खाद्य व्यवसाय लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं और 63.09 लाख रुपए मूल्य की 17,824 किलोग्राम खाद्य सामग्री जब्त की है।

शनिवार को जारी एक बयान के अनुसार, राज्य के सात डिवीजन ग्रेटर मुंबई, कोंकण, नासिक, पुणे, छत्रपति संभाजीनगर, नागपुर और अमरावती में 73 प्रतिष्ठानों में 6 और 7 नवंबर को निरीक्षण किए गए।

इस अभियान में मिठाई, खोया, पनीर, फरसान, दीपावली के स्नैक्स, सूखे मेवे और खाद्य तेल से जुड़े कारोबार, साथ ही होटल, क्लब, कैंटीन, किराने की दुकानें, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म और कैटरिंग प्रतिष्ठान शामिल थे।

एफडीए ने बताया कि 29 प्रतिष्ठानों से खाद्य सामग्री जब्त की गई। खराब होने वाली जो चीजें जनस्वास्थ्य के लिए खतरनाक मानी गईं, उन्हें गवाहों की मौजूदगी में मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।

नागपुर में सबसे ज्यादा 18 लाइसेंस सस्पेंड किए गए, जबकि नासिक में नौ लाइसेंस सस्पेंड हुए।

वहीं, ग्रेटर मुंबई में पांच लाइसेंस सस्पेंड किए गए, जबकि पुणे, छत्रपति संभाजीनगर और अमरावती में तीन-तीन लाइसेंस सस्पेंड हुए। कोंकण में दो लाइसेंस सस्पेंड किए गए।

निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा नियमों के कई उल्लंघन सामने आए, जिनमें अस्वच्छ तरीके से निर्माण और भंडारण, खिड़कियों पर जाली का न होना, कीट नियंत्रण की कमी और खाद्य सुरक्षा प्रबंधन प्रणाली के रिकॉर्ड न रखना शामिल है।

बयान में कहा गया है कि कुछ प्रतिष्ठान पानी की जांच रिपोर्ट, खाना बनाने या परोसने वाले कर्मचारियों के मेडिकल सर्टिफिकेट और खरीद के बिल भी पेश नहीं कर सके।

कार्रवाई का सामना करने वालों में ब्लिंक कॉमर्स प्राइवेट लिमिटेड भी शामिल है, जो वर्धा में क्विक-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ब्लिंकिट चलाती है।

एफडीए ने मुंबई के ओरिएंट क्लब का लाइसेंस भी सस्पेंड कर दिया। इसके अलावा, मुंबई, नवी मुंबई, ठाणे, नासिक, पुणे और नागपुर में कई मिठाई की दुकानों और खाने-पीने के प्रतिष्ठानों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई।

साथ ही, अधिकारियों ने हाईवे पर खाद्य सामग्री ले जा रहे दो वाहनों से 3,935 किलो खोया और मिठाइयां जब्त कीं।

एक अन्य कार्रवाई में विभाग ने मुंबई के बोरीवली और भांडुप में खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम के तहत दर्ज पांच मामलों में कुल 70,000 रुपए का जुर्माना वसूला।

निरीक्षण के दौरान एफडीए ने लैब में जांच के लिए खाद्य पदार्थों के 10 सैंपल भी लिए।

--आईएएनएस

डीकेपी/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

IND vs PAK U-19 Asia Cup: पाकिस्तान से बदला लेने का मौका, आर्यवीर सहवाग के सामने इस गेंदबाज की चुनौती

भारत और पाकिस्तान ने टूर्नामेंट की शुरुआत आसान मुकाबलों में एकतरफा जीत के साथ की है लेकिन दोनों के लिए असली चुनौती अब है, जहां दोनों टीम आमने-सामने होंगी. Sat, 07 Nov 2026 22:10:51 +0530

  Videos
See all

'बाटला हाउस एनकाउंटर की जानकारी के बाद भी रोई थीं सोनिया गांधी!' | Poochta Hai Bharar #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-07T20:41:18+00:00

जगमगाती अयोध्या सोनिया गांधी को अच्छी नहीं लगती? | Poochta Hai Bharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-07T20:42:57+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers