Health Tips : सर्दियों में सूर्य नमस्कार ज्यादा फायदेमंद, इसे क्यों माना जाता है फुल बॉडी वर्कआउट? योगाचार्य से जानिए
Surya Namaskar Benefits : सर्दियों में सूर्य नमस्कार आपकी बॉडी में जान फूंक सकता है. यह योग का ऐसा अभ्यास है, जिसमें शरीर के लगभग सभी अंगों की कसरत हो जाती है. लोकल 18 से ऋषिकेश के योगाचार्य दिनेश बताते हैं कि नियमित रूप से सूर्य नमस्कार करने से बॉडी में गर्माहट बनी रहती है, मांसपेशियां मजबूत होती हैं और शरीर की फ्लेक्सिबिलिटी भी बढ़ती है. सूर्य नमस्कार में शरीर के हाथ, पैर, कमर, पीठ, पेट और कंधों की अच्छी कसरत हो जाती है. इसे सूर्योदय के समय खाली पेट करना सबसे अच्छा माना जाता है. सर्दियों में ठंड से होने वाली सुस्ती कम हो जाती है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
NDTV








